1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस देश में टी20 क्रिकेट खेलते नजर आएंगे इंग्लैंड के मोईन अली

इस देश में टी20 क्रिकेट खेलते नजर आएंगे इंग्लैंड के मोईन अली

 Reported By: IANS
 Published : Nov 01, 2019 04:46 pm IST,  Updated : Nov 01, 2019 04:46 pm IST

एमएसएल का दूसरा संस्करण 8 नवम्बर से शुरू हो रहा है। इसी दिन पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतिम टी-20 मैच खेलेगी।

Moeen Ali- India TV Hindi
Moeen Ali Image Source : GETTY IMAGES

जोहांसबर्ग। इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली मांसी सुपर लीग (एमएसएल) में केपटाउन ब्लीट्ज टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। मोइन को वहाब रियाज के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। वह ब्लीट्ज के लिए शुरुआत के दो मैच खेलेंगे। ये मैच 8 और 10 नवम्बर को खेले जाने हैं।

वहाब रियाज अभी पाकिस्तान की टी-20 टीम के सदस्य के तौर पर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। वह इंटरनेशनल कमिटमेंट्स के पूरा होने के बाद ही ब्लीट्ज के साथ जुड़ सकेंगे।

एमएसएल का दूसरा संस्करण 8 नवम्बर से शुरू हो रहा है। इसी दिन पाकिस्तानी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतिम टी-20 मैच खेलेगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल