1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऐशेज़ सिरीज़: 20 साल बाद कमरा शेयर कर रहे हैं इंग्लैंड के खिलाड़ी, जाने क्यों

ऐशेज़ सिरीज़: 20 साल बाद कमरा शेयर कर रहे हैं इंग्लैंड के खिलाड़ी, जाने क्यों

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Nov 02, 2017 04:59 pm IST,  Updated : Nov 02, 2017 05:03 pm IST

राख की लड़ाई यानि ऐशेज सिरीज़ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 नवंबर से आठ जनवरी 2018 तक खेली जाएगी। सिरीज़ का पहला मैच ब्रिस्बेन में होगा।

england cricket team- India TV Hindi
england cricket team

नई दिल्ली: राख की लड़ाई यानि ऐशेज सिरीज़ इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 नवंबर से आठ जनवरी 2018 तक खेली जाएगी। सिरीज़ का पहला मैच ब्रिस्बेन में होगा। इस बड़ी सिरीज़ के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें खास तैयारियों के साथ उतरती हैं। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 नंवबर को होने वाले पहले प्रैक्टिस मैच से पहले इंग्लैंड की टीम ने पर्थ में प्रैक्टिस सेशन से पहले टीम के ऑफिशियल फोटो सेशन में हिस्सा लिया।

इस सिरीज़ से पहले इंग्लैंड की टीम ने खिलाड़ियों के बीच की बॉन्डिंग को और ज्यादा मजबूत करने के लिए एक नया तरीका अपनाया है। दरअसल 20 साल में पहली बार ऐशेज सिरीज़ के दौरान इंग्लिश खिलाड़ी आपस में रूम शेयर करेंगे। पर्थ में पूरी टीम को दो-दो खिलाड़ियों की जोड़ियों में बांटा गया है। ताकि खिलाड़ी एक दूसरे को और बेहतर तरीके से जान सकें।

इंग्लैंड को ब्रिस्बेन टेस्ट से पहले वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1 और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ 2 प्रैक्टिस मैच खेलने हैं। 5 टेस्ट मैचों की ऐशेज सिरीज़ के बाद जनवरी से फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 वनडे और 2 टी-20 मैचों की सिरीज़ भी खेली जाएगी। उधर इस सिरीज़ में हिस्सा लेने के लिए जो 16 सदस्यीय इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची है उसमें ऑलराउंडर बेन स्टोक्स शामिल नहीं हैं।

गौरतलब है कि बेन स्टोक्स को पिछले महीने बिस्ट्रल में हुई एक घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि इसके बाद उन्हें छोड़ भी दिया गया लेकिन उनके खिलाफ पुलिस की जांच अभी भी चल रही है। यही वजह है कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐशेज़ सिरीज़ खेलने के लिए इंग्लैंड की टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया नहीं गए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल