नयी दिल्ली: फैशन और क्रिकेट दोनों साथ- साथ चलते हैं। इस बात से इंकार करना आसान नहीं। खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ स्टाइल के लिए भी काफी पसंद किया जाता है। हम लेकर आए हैं ऐसे 5 क्रिकेटर जो अपने खेल और स्टाइल, दोनों के लिए जाने जाते हैं। इन खिलाड़ियों ने खेलने के साथ-साथ क्रिकेट जगत में अपने स्टाइलिश अंदाज से दर्शकों के दिलों में खूब जगह बनाई है। जहां स्टाइल की बात आती है वहां पर ये खिलाड़ी अपने लुक्स से छाये रहते हैं। इन्हें सिर्फ क्रिकेट मैदान पर ही नहीं बल्की मैदान से बाहर भी चाहने वालों की अच्छी खासी तादाद है। इनका हेयर स्टाइल, कपड़ा पहनने का ढंग और इनके अनेक अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आते है। ये खिलाड़ी लड़कियों के दिल पर भी खूब राज कर रहे हैं। आइये आपको बताते हैं क्रिकेट जगत के हैंडसम कहे जाने वाले इन खिलाड़ियों के बारे में- 1) विराट कोहली- भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रामक बल्लेबाज विराट कोहली अपने गुड लुक्स की वजह से वो विज्ञापन जगत में तो छाये ही रहते हैं साथ ही बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी उनकी दीवानी हैं। विराट अपने लुक की वजह से हमेशा लेडीज और क्रिकेट प्रशंसको के बिच चर्चा में रहते हैं। फैशन पत्रिका ने उन्हें दुनिया में सबसे अच्छे ढंग से कपड़े पहनने वाले बेस्ट ड्रेस्ड इंटरनेशनल मेन की टॉप-10 पुरुषों की सूची में रखा है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा, आयरिश-जर्मन अभिनेता माइकल फासबेंडर, कनाडा के अभिनेता रायन गोसलिंग और विंसेट कासेल जैसे दुनियां के दिग्गज लोग भी बेस्ट ड्रेस्ड इंटरनेशनल मेन की टॉप-10 लिस्ट में हैं। सर्वे में ज्यादातर लड़कियों को विराट कोहली की हेयर स्टाइल काफी भाती है। सर्वे में लड़कियों ने कोहली की स्टाइल को कूल कहती हैं। विराट का हेयरस्टाइल: 2) शिखर धवन- भारतीय क्रिकेट टीम को जबरदस्त शुरूआत देने वाले खब्बू ओपन शिखर धवन का अपना एक अलग ही अंदाज हैं। और उनके खेलने का यह तरीका प्रशंसको को भी खूब पसंद आता हैं। शिखर धवन की एक और खासियत है। उनकी रौबदार मुंछे। शिखर धवन की मूछ उन्हें एल अलग लुक देती है। शतक लगाने के बाद वह अपनी मुंछों पर ताव देना कभी नही भूलते हैं। शिखर के मूछों को उनके फैन्स भी कॉफी पसंद करते हैं। शिखर धवन को बालों का अलग-अलग स्टाइल रखना भी बहुत पसंद है। खासकर वो गजनी स्टाइल ज्यादा पसंद करते हैं। शिखर का मूछ का स्टाइल: 3) ब्रेंडन मैकुलम- न्यूजीलैंड का यह विस्फोटक बल्लेबाज अपने खेल के साथ-साथ अपनी खूबसूरती और स्टाइल के कारण भी जबरदस्त चर्चा में रहते हैं। ब्रेडन मैकुलम न्यूजीलैंड की इंटरनेशनल क्रिकेट टीम के टेस्ट, वनडे और टी-20 टीम के कप्तान है। उनके मॉडल लुक्स और उनके शरीर पर बने टैटू ने सबको दीवाना बनाया हुआ है। साथ ही मैकुलम की बल्लेबाजी के भी सभी दीवाने है। भारत में भी इस क्रिकेट के स्टाइल को कॉफी पसंद किया जाता है। भारत में भी इनके प्रशंसको की कमी नही है। मैकुलम का टैटू स्टाइल: 4) ग्लेन मैक्सवेल- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का ये खिलाड़ी क्रिकेट ग्रांउड में अपनी तुफानी पारी से विरोधी टीमों के छक्के छुड़ाता है। और उसकी इस खेल शैली के करोड़ों प्रंशसक दिवाने भी हैं। ग्लेन मैक्सवेल का लंबा कद, रफ लुक उन्हें लडकियों के बीच सबसे पॉपुलर बनाता हैं। आस्ट्रेलिया के साथ- साथ भारत में भी इस खिलाड़ी के लुक के दिवानो की कमी नही है। 5) शेन वाटसन- यह खिलाड़ी भी स्टाइल के मामले में इन खिलाड़ियों के साथ समान रूप में खड़ा नजर आता है। अपने बल्लेबाजी में मैच का रूख किसी भी पल मोड़ने की क्षमता रखने वाले शेन वॉटसन के बिखरे बाल, मनमोहक मुस्कान और लाजबाव पर्सनालिटी से क्रिकेट जगत का दिल जीत चुके हैं। वॉटसन का सुंदर व्यक्तित्व क्रिकेट प्रेमियों को घायल होने पर मजबूर कर देता है। शेन वॉटसन की चमकीली आंखों की अदा जिससे शब्दों को बयां करने की जो क्षमता रखती हैं वो वाकई काबिले तारीफ है। वाट्सन के स्टाइल की चर्चा भारत में भी बरकरार रहती है।