1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-20 रैंकिंग में टॉम बेंटन और मोहम्मद हफीज को मिली बढ़त, पहले स्थान पर कायम हैं बाबर आजम

टी-20 रैंकिंग में टॉम बेंटन और मोहम्मद हफीज को मिली बढ़त, पहले स्थान पर कायम हैं बाबर आजम

 Edited By: IANS
 Published : Sep 02, 2020 05:54 pm IST,  Updated : Sep 02, 2020 05:54 pm IST

हफीज ने इस सीरीज में एकतरफा प्रदर्शन किया और वह मैन ऑफ दी सीरीज भी चुने गए। हफीज 68वें स्थान से आगे बढ़ते हुए 44वें स्थान पर आ गए हैं। 

ICC, Tom Banton, Mohammad Hafeez, International Cricket Council- India TV Hindi
 Tom Banton Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम बेंटन और पाकिस्तान के मध्य क्रम के बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में बढ़त हासिल की है। वहीं पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान बाबर आजम पहले स्थान पर कायम हैं। भारत के लोकेश राहुल दूसरे स्थान पर हैं।

पाकिस्तान और इंग्लैंड की बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। इस सीरीज में 137 रन बनाने वाले बेंटन 152 स्थान चढ़कर 43वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं इंग्लैंड के एक और बल्लेबाज डेविड मलान भी शीर्ष पांच में वापसी करने में सफल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- आईपीएल में खेलने को लेकर चिंतित हैं केन विलियम्सन, सता रहा है कोविड-19 का डर

हफीज ने इस सीरीज में एकतरफा प्रदर्शन किया और वह मैन ऑफ दी सीरीज भी चुने गए। हफीज 68वें स्थान से आगे बढ़ते हुए 44वें स्थान पर आ गए हैं। हफीज ने इस सीरीज में 155 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो भी एक स्थान आगे बढ़ते हुए 22वें स्थान पर आ गए हैं।

पाकिस्तान के लेग स्पिनर शादाब खान को भी गेंदबाजों की रैंकिंग का फायदा हुआ है। शादाब एक स्थान आगे बढ़ते हुए आठवें स्थान पर आ गए हैं।

टॉम कुरैन और शाहीन शाह अफरीदी भी संयुक्त रूप से 20वें स्थान पर हैं। कुरैन को सात स्थान का फायदा हुआ है। वहीं शाहीन 14 स्थान आगे बढ़े हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल