1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महज 15 साल में ही नेपाल के इस क्रिकेटर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाला बना पहला खिलाड़ी

महज 15 साल में ही नेपाल के इस क्रिकेटर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाला बना पहला खिलाड़ी

 Reported By: IANS
 Published : Feb 09, 2020 09:39 am IST,  Updated : Feb 09, 2020 09:41 am IST

मल्ला ने अपनी 50 रन की पारी के दौरान 51 गेंदों का सामना किया जिसके चलते नेपाल ने एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया और यूएई के खिलाफ 35 रन से जीत दर्ज करने में सफल रहा।

Kushal Malla- India TV Hindi
Kushal Malla Image Source : @ICC TWITTER

नेपाल के 15 साल के युवा क्रिकेटर ने ऐसा करनामा अपने नाम किया है जिसे आज तक कोई नहीं कर पाया। महज 15 साल की उम्र में ही कुशल मल्ला ने ना सिर्फ अंतराष्ट्रीय क्रिकेट जगत में कदम रखा बल्कि अर्धशतक भी जड़ा। जिसके चलते वो वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। मल्ला ने ये कारनामा आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड लीग 2 में यूएई के खिलाफ किया।  

मल्ला ने अपनी 50 रन की पारी के दौरान 51 गेंदों का सामना किया जिसके चलते नेपाल ने एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया और यूएई के खिलाफ 35 रन से जीत दर्ज करने में सफल रहा। 

बता दें कि इससे पहले भी नेपाल के ही रोहित पौडेल के नाम ये कारनामा था जिन्होंने 16 साल की उम्र में हासिल किया था। वहीं इस मामले में क्रिकेट जगत के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम भी एक रिकॉर्ड दर्ज है जिन्होंने 16 साल 213 दिन में टेस्ट क्रिकेट में अर्धशतक जड़ा था। इस तरह वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। जबकि अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज अब कुशल मल्ला बन गए हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल