1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लगातार तीसरे मैच में जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर में दिया इस कारनामे को अंजाम

लगातार तीसरे मैच में जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर में दिया इस कारनामे को अंजाम

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Sep 23, 2018 06:14 pm IST,  Updated : Sep 23, 2018 06:14 pm IST

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को लीग राउंड के पहले मैच में हरा दिया था।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Jasprit Bumrah Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एशिया कप में लगातार तीन मैचों में उस कारनामे को अंजाम दिया जो किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं रहता। बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ राउंड 4 के मैच में मेडन ओवर से शुरुआत की। इसके साथ ही ये लगातार तीसरा मौका रहा जब उन्होंने एशिया कप में पहला ओवर मेडन फेंका। इससे पहले लीग राउंड में उन्होंने पाकिस्तान और फिर बांग्लादेश के खिलाफ भी अपना पहला ओवर मेडन फेंका था।

अब बुमराह ने सुपर राउंड में भी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में अपना पहला ओवर मेडन फेंका। आपको बता दें कि अगर टीम इंडिया को मैच जीतना है और पाकिस्तान को कम रनों पर समेटना है तो बुमराह का चलना बेहद जरूरी होगा। बुमराह ने लीग मैच में पाकिस्तान के खिलाफ गजब की गेंदबाजी की थी और 3 विकेट लिए थे।

ऐसे में रोहित शर्मा और टीम को बुमराह से एक बार फिर पाकिस्तान की टीम को जल्द समेटने की उम्मीद होगी। राउंड 4 में खेले जा रहे मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है और खबर लिखने तक टीम के 3 विकेट गिर चुके थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल