1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सिर्फ खराब खानपान ही नहीं इन हेल्थ कंडीशन की वजह से भी बढ़ने लगता है वजन, पता करने के लिए तुरंत करवा लें ये टेस्ट

सिर्फ खराब खानपान ही नहीं इन हेल्थ कंडीशन की वजह से भी बढ़ने लगता है वजन, पता करने के लिए तुरंत करवा लें ये टेस्ट

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 22, 2026 10:31 pm IST,  Updated : Feb 22, 2026 10:31 pm IST

थोड़ा बहुत वजन बढ़ना साधारण बात है, लेकिन लगातार वजन बढ़ना शरीर में किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। अगर डाइट और एक्सरसाइज के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा है तो ये मेडिकल टेस्ट जरूर करवा लें।

वजन- India TV Hindi
वजन Image Source : FREEPIK

तेजी से वजन बढ़ने का बड़ा कारण कम फिजिकल एक्टिविटी और अनहेल्दी खाना, खराब लाइफस्टाइल को माना जाता है, लेकिन एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट के बाद भी वजन बढ़ रहा है तो इसके कई दूसरे कारण भी हो सकते हैं। कुछ लोग जमकर एक्सरसाइज करते हैं और खाने पीने का भी ख्याल रखते हैं बावजूद इसके वजन कम होने का नाम नहीं लेता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही है तो इसे नजरअंदाज न करें। जिस तरह वजन कम होने शरीर में किसी न किसी बीमारी का लक्षण माना जाता है वैसे ही ज्यादा वजन बढ़ना भी किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है। तेजी से मोटापा बढ़ने पर आप ये 4 मेडिकल टेस्ट जरूर करवा लें।

इन हेल्थ कंडीशन की वजह से बढ़ने लगता है वजन

  • पीसीओएस: टीनएज में महिलाओं का वजन तेजी से बढ़ने का कारण पीसीओएस भी हो सकता है। खराब लाइफस्टाइल की वजह से लड़कियों और महिलाओं को ये समस्या होने लगी है। पीसीओएस यानी पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम आजकल बहुत कम उम्र की लड़कियों में भी होने लगा है। पीसीओएस में तेजी से वजन बढ़ने लगता है। इसलिए मोटापा बढ़ने पर पीसीओएस का टेस्ट जरूर करवा लें।

  • ब्लड शुगर की जांच: डायबिटीज के मरीज का भी वजन तेजी से बढ़ता है। ब्लड शुगर बढ़ने पर मोटापा भी बढ़ने लगता है। मोटे लोगों में डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अगर आपका वजन सामान्य से ज्यादा है तो अपना ब्लड शुगर लेवल चेक जरूर करवा लें। इससे पता चल जाएगा कि आप डायबिटिक तो नहीं है?

  • थायरॉइड का टेस्ट: अगर वजन तेजी से बढ़ रहा है या कम हो रहा है तो इसका एक कारण थायरॉइड की समस्या भी हो सकती है। थायरॉइड होने पर लोगों का वजन बढ़ने लगता है। खासतौर से महिलाओं में ये समस्या ज्यादा देखी जाती है। 40 के पार महिलाओं का वजन बढ़ने का एक कारण थायरॉइड भी हो सकता है।

  • लिपीड प्रोफाइल टेस्ट: अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो आप हार्ट की बीमारियों से पीड़ित हो सकते हैं। इसके लिए आप लिपीड प्रोफाइल टेस्ट करवा सकते हैं। लिपीड प्रोफाइल टेस्ट शरीर में ट्राइग्लिसराइड और बैड कोलेस्ट्रॉल की जांच करता है। ये एक जरूरी टेस्ट है जिसे मोटापा बढ़ने पर आपको जरूर करवा लेना चाहिए।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।