1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. एपीजे अब्दुल कलाम के ये प्रेरणादायी विचार बदल देंगे आपकी सोच, कामयाबी चूमेगी कदम, आज से ही बाँध लें गांठ

एपीजे अब्दुल कलाम के ये प्रेरणादायी विचार बदल देंगे आपकी सोच, कामयाबी चूमेगी कदम, आज से ही बाँध लें गांठ

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 22, 2026 07:11 pm IST,  Updated : Feb 22, 2026 07:11 pm IST

APJ Abdul Kalam Motivational Quotes: अगर आप भी जीवन में कामयाब होना चाहते हैं तो एपीजे अब्दुल कलाम के इन कुछ विचारों को अपने जीवन में शामिल करें।

एपीजे अब्दुल कलाम - India TV Hindi
एपीजे अब्दुल कलाम Image Source : INDIA TV

भारत के पूर्व राष्ट्रपति के साथ 'मिसाइलमैन' के नाम से फेमस एपीजे अब्दुल कलाम एक महान शिक्षक भी थे। उन्होंने अपने जीवन में कई ऐसे उल्लेखनीय कार्य किए। जिसकी प्रशंसा आज भी की जाती है। उनका जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। वह एक ऐसे महान इंसान थे जिसने अपना पूरा जीवन देश सेवा और मानवता पर न्योछावर कर दिया। अब्दुल कलाम का बचपन बहुत ही गरीबी में बीता, एक बार तो उन्हें अख़बार तक बेचने पड़े। लेकिन उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और अपने सपनों को जीते हुए हुए देश और मानव जाति के लिए कई कल्याणकारी काम किए। अपने इन्हीं सिद्धांतों और कामों की बदौलत वह जनता के दिलों में बसे हुए हैं। एपीजे अब्दुल कलाम के इन बेहतरीन विचार को अपनाकर आप भी जीवन में सफल हो सकते हैं।

एपीजे अब्दुल कलाम के प्रेरक विचार: APJ Abdul Kalam Motivational Quotes in Hindi

  • सपने वो नहीं हैं जो आप नींद में देखें, सपने वो है जो आपको नींद ही नहीं आने दे।

  • शिक्षण एक महान पेशा है जो किसी व्यक्ति के चरित्र, क्षमता, और भविष्य को आकार देता हैं। अगर लोग मुझे एक अच्छे शिक्षक के रूप में याद रखते हैं, तो मेरे लिए ये सबसे बड़ा सम्मान होगा।

  • महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।

  • हमें हार नहीं माननी चाहिए और हमें समस्याओं को खुद को हराने नहीं देना चाहिए।

  • अपने मिशन में कामयाब होने के लिए आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा।

  • इंसान को कठिनाइयों की आवश्यकता होती है, क्योंकि सफलता का आनंद उठाने के लिए ये जरूरी हैं।

  • तब तक लड़ना मत छोड़ो जब तक अपनी तय की हुई जगह पर ना पहुँच जाओ- अद्वितीय हो तुम। ज़िन्दगी में एक लक्ष्य रखो, लगातार ज्ञान प्राप्त करो, कड़ी मेहनत करो, और महान जीवन को प्राप्त करने के लिए दृढ रहो।

  • इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता हैं, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।

  • किसी विद्यार्थी की सबसे ज़रूरी विशेषताओं में से एक है प्रश्न पूछना। विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने दीजिये।

  • इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल