1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे की पाकिस्तान टीम से बाहर हैदर और शफीक

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे की पाकिस्तान टीम से बाहर हैदर और शफीक

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 29, 2020 04:13 pm IST,  Updated : Oct 29, 2020 04:13 pm IST

पाकिस्तान टीम प्रबंधन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रावलपिंडी में होने वाले पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में हैदर अली और अब्दुल्ला शफीक को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ...- India TV Hindi
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे की पाकिस्तान टीम से बाहर हैदर और शफीक  Image Source : PAKISTAN CRICKET

कराची। पाकिस्तान टीम प्रबंधन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रावलपिंडी में होने वाले पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में हैदर अली और अब्दुल्ला शफीक को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं दी है। उपकप्तान शादाब खान भी फिटनेस कारणों से टीम से बाहर हैं।

सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद हफीज और युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन भी टीम में जगह नहीं बना सके हैं । बाबर आजम पहली बार वनडे श्रृंखला में टीम की कप्तानी करेंगे। उन्होंने कहा,‘‘मैं जीत के साथ इस पारी की शुरूआत करना चाहता हूं ।’’ दोनों टीमों के कोरोना वायरस टेस्ट हो चुके हैं और पृथकवास भी पूरा हो गया है।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, 'भारत को वर्ल्ड कप 2011 में ना हराने का अफसोस ताउम्र रहेगा'

दोनों टीमों ने गुरूवार को रावलपिंडी स्टेडियम में अभ्यास किया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लाहौर में ‘स्मॉग’ के कारण तीन वनडे और तीन टी20 मैच रावलपिंडी में ही कराने का फैसला किया। मैच दर्शकों के बिना खेले जायेंगे।

पाकिस्तान टीम इस प्रकार है: बाबर आजम (कप्तान), इमामुल हक, आबिद अली, फखर जमां, हारिस सोहेल, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, इमाद वसीम, उस्मान कादिर, वहाब रियाज, शाहीन शाह अफरीदी, हैरिस रऊफ, मूसा खान।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल