1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पीसीबी को पूर्व खिलाड़ियों की सेवाएं लेने की जरूरत: शोएब अख्तर

पीसीबी को पूर्व खिलाड़ियों की सेवाएं लेने की जरूरत: शोएब अख्तर

 Edited By: IANS
 Published : Feb 06, 2020 11:35 pm IST,  Updated : Feb 06, 2020 11:35 pm IST

शोएब अख्तर ने भारतीय टीम का उदाहरण देते हुए पाकिस्तान क्रिकेट से कहा कि अगर आप युवाओं का सही से विकास करना चाहते हैं तो आपको उनपर पैसे खर्च करने की जरूरत है।

shoaib akhtar,pakistan u19,pcb,akhtar pcb,shoaib akhtar pcb,india u19 vs pakistan u19,ind u19 vs pak- India TV Hindi
shoaib akhtar Image Source : YOUTUBE/SHOAIB AKHTAR

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को मोहम्मद यूसुफ, यूनिस खान और उनके जैसे पूर्व खिलाड़ियों से मदद लेने की जरूरत है। पाकिस्तान को मंगलवार को भारत के हाथों दक्षिण अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "अपना दिल मत छोटा कीजिए। आपको विफलताओं से सीख लेने की जरूरत है। यह निराशाजनक नहीं है, ये तो मौके हैं। हमने अच्छा किया और हम सेमीफाइनल में पहुंचे, लेकिन अच्छी टीम जीती।"

भारत ने 2018 में अंडर-19 विश्व कप जीता था और राहुल द्रविड़ उस समय टीम के मुख्य कोच थे। अख्तर ने उनका उदाहरण देते हुए कहा कि अगर आप युवाओं का सही से विकास करना चाहते हैं तो आपको उनपर पैसे खर्च करने की जरूरत है।

अख्तर ने कहा, "उनके पास अंडर-19 टीम को कोचिंग देने के लिए भारत के मध्यक्रम के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज राहुल द्रविड़ थे। अगर आपको बड़ा खिलाड़ी मिलता है तो आपको उन्हें अच्छा वेतन देने की जरूरत है। हमारे यहां यूनिस खान उनके पास गए थे तो पीसीबी उनसे मोलभाव करने लगा-15 लाख नहीं 13 लाख ले लो। उन्होंने (यूनिस) कहा कि आप ही इसे वापस रख लो। क्या आप इस तरह से अपने स्टार के खिलाड़ियों के साथ व्यवहार करेंगे।"

उन्होंने कहा, "यहां पर मोहम्मद यूसुफ, यूनिस खान और मैं हूं। हमसे भी पूछ लो। हम टीम की मदद करेंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल