1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वॉन ने भारत को चेताया, कहा- डिफेंसिव बैटिंग का 2023 WC में भुगतना पड़ेगा खामियाजा

वॉन ने भारत को चेताया, कहा- डिफेंसिव बैटिंग का 2023 WC में भुगतना पड़ेगा खामियाजा

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 27, 2021 04:35 pm IST,  Updated : Mar 27, 2021 04:35 pm IST

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि पहले 40 ओवर में रक्षात्मक खेल दिखाने का खामियाजा भारत को दो साल बाद अपनी मेजबानी में होने वाले विश्व कप में भुगतना पड़ सकता है।

वॉन ने भारत को चेताया,...- India TV Hindi
वॉन ने भारत को चेताया, कहा- डिफेंसिव बैटिंग का 2023 WC में भुगतना पड़ेगा खामियाजा Image Source : GETTY

पुणे। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि पहले 40 ओवर में रक्षात्मक खेल दिखाने का खामियाजा भारत को दो साल बाद अपनी मेजबानी में होने वाले विश्व कप में भुगतना पड़ सकता है। भारत ने हमेशा से आखिरी दस ओवर में तेजी से खेलने की रणनीति अपनाई है। कई बार यह कारगर साबित होती है लेकिन विश्व चैम्पियन इंग्लैंड ने दिखा दिया है कि मददगार पिच पर शुरू ही से आक्रामक बल्लेबाजी करना कितना फायदेमंद हो सकता है।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हुए कोरोना पॉजिटिव

पहले दो वनडे में भारत ने धीमी शुरूआत के बाद आखिरी दस ओवरों में 112 और 126 रन बनाये । वॉन का मानना है कि विराट कोहली और उनकी टीम सपाट पिच पर 375 से अधिक रन बना सकती है और उसे शुरू ही से आक्रामक खेलना चाहिये।

उन्होंने कहा ,‘‘ पहले 40 ओवर रक्षात्मक खेलने और बाद में तेज खेलने से उन्हें दो साल बाद विश्व कप में नुकसान हो सकता है । उनके पास 375 से अधिक रन बनाने का माद्दा है । इंग्लैंड की यही रणनीति रही है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल