1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रहाणे ने दिया कप्तान धोनी को मुंहतोड़ जवाब, बनाए 60 रन

रहाणे ने दिया कप्तान धोनी को मुंहतोड़ जवाब, बनाए 60 रन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 11, 2015 03:43 pm IST,  Updated : Oct 11, 2015 03:52 pm IST

कानपुर: कल तक यह चर्चा थी कि जब तक महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में एकदिवसीय टीम की कमान है, अजिंक्य रहाणे का अंतिम एकादश में जगह पाना मुश्किल की नहीं नामुमकिन है लेकिन रविवार


इसका कारण यह भी हो सकता है कि धोनी कप्तान के रूप में लगातार दूसरी सीरीज नहीं गंवाना चाहते और वह चाहते हैं कि उनकी टीम अपने पूरे सामर्थ के साथ मैदान में उतरे। रहाणे तीनों फारमेट में भारत के लिए बेहद उपयोगी बल्लेबाज और शानदार क्षेत्ररक्षक रहे हैं।
धौनी ने शनिवार को कहा था कि चौथे नम्बर पर रहाणे को उतारना उनकी प्रतिभा के साथ अन्याय होगा क्योंकि वह ऊपर के क्रम के बल्लेबाज हैं। कप्तान ने यह भी कहा था कि वह रहाणे को शीर्ष-3 में शामिल करना चाहते हैं लेकिन ऊपर का स्लॉट शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली के कारण भरा हुआ है, ऐसे में वह रहाणे के लिए टीम में कोई जगह नहीं देखते।

कप्तान ने कहा था कि रहाणे को पांचवें, छठे या सातवें क्रम पर बल्लेबाजी कराना उनकी एक तरह से तौहीन होगी और कप्तान के तौर पर वह इसका पूरा ख्याल रखना चाहेंगे।

बांग्लादेश दौरे के दौरान कप्तान ने यह कहकर रहाणे की आलोचना की थी कि वह स्ट्राइक रोटेट नहीं करते और ऐसे में उनके लिए सिर्फ शीर्ष-3 में ही जगह बनती है लेकिन अभी टॉप स्लाट पूरी तरह बुक है। इन तमाम बातों के बावजूद रहाणे को अंतिम एकादश में शामिल करना काफी हैरानी की बात है। इससे पता चलता है कि धौनी अब टीम हित में अपने व्यक्तिगत विचारों की तिलांजलि देकर जीत के बारे में अधिक सोच रहे हैं क्योंकि यह सीरीज कप्तान के तौर पर उनकी साख या तो बचा सकती है या पूरी तरह गिरा सकती है।

पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने भी टीम प्रबंधन के फैसले की आलोचना करते हुए रहाणे को अंबाती रायुडू से कहीं बेहतर खिलाड़ी करार दिया। अजहरूद्दीन ने कहा कि अजिंक्य रहाणे की तकनीक या मनोदशा में कुछ भी गलत नहीं है। यह सबसे दुर्भाग्यशाली चीज है कि टी20 श्रृंखला के दौरान उसे बाहर बैठना पड़ा। जब उसे अंतत: चुना गया तो काफी देर हो चुकी थी क्योंकि श्रृंखला गंवा दी गई थी। अंबाती रायुडू को सम्मान देता हूं लेकिन अजिंक्य कहीं बेहतर खिलाड़ी है। आप विराट कोहली के बाद अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज को कैसे बाहर बैठा सकते हो।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल