1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला क्रिकेट : एमी जोंस के अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने विंडीज पर दर्ज की चौथी जीत

महिला क्रिकेट : एमी जोंस के अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने विंडीज पर दर्ज की चौथी जीत

 Reported By: IANS
 Published : Sep 29, 2020 01:55 pm IST,  Updated : Sep 29, 2020 01:55 pm IST

एमी जोंस और कप्तान हीथर नाइट की बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के संयमित प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को चौथे टी-20 मैच में 44 रनों से हरा कर सीरीज में 4-0 की बढ़त ले ली है।

Women's cricket: England's fourth win over Windies by Amy Jones half-century innings- India TV Hindi
Women's cricket: England's fourth win over Windies by Amy Jones half-century innings Image Source : GETTY IMAGES

डर्बी। एमी जोंस और कप्तान हीथर नाइट की बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के संयमित प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को चौथे टी-20 मैच में 44 रनों से हरा कर सीरीज में 4-0 की बढ़त ले ली है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने सोमवार को खेले गए मैच में शुरुआत में अपनी दोनों सलामी बल्लेबाज डेनियल व्याट और नेट स्काइवर को खो दिया।

टैमी बेयुमोंट ने हालांकि एक छोर को संभाले रखा लेकिन वह अपना पहला मैच खेल रही करिश्मा रामहैर का शिकार बन गईं। उनके जाने के बाद इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 45 रन हो गया

ये भी पढ़ें - विराट कोहली पर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, कहा वो इस सीजन में बनाएंगे इतने रन

नाइट और जोंस ने हालांकि पारी को संभाले रखा और 75 रनों की साझेदारी की जिससे इंग्लैंड को एक बड़ा स्कोर मिला। जोंस ने 37 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के मारे। नाइट ने 30 गेंदों पर 42 रन बनाए।

अंत में कैथरीन ब्रंट ने 17 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेल टीम को मजबूत स्कोर दिया।

जवाब में वेस्टइंडीज की कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर पाई। टीम के लिए चेडेन नेशन 30 रनों के साथ सर्वोच्च स्कोरर रहीं। एलियाह एलिने ने 15 और कप्तान स्टेफेनी टेलर ने 13 रन बनाए।

इंग्लैंड अब पांच मैचों की सीरीज में 4-0 से आगे हो गई है। बुधवार को खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी मैच में इंग्लैंड की कोशिश क्लीन स्विप हासिल करने की होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल