IND vs ZIM Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज सुपर- 12 का आखिरी मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराकर सुपर 12 राउंड को खत्म किया। अब सेमीफाइनल में 10 नवंबर को भारत का एडिलेड में इंग्लैंड से सामना होगा।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- IND vs ZIM Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा सामना
IND vs ZIM Highlights: भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराया, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा सामना
टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हराकर ग्रुप 2 में नंबर एक स्थान पर अपने सुपर 12 के अभियान को खत्म किया है।
India vs Zimbabwe Live Updates Full Match
-
4:53 PM (IST) Nov 06, 2022
भारत ने जीता मैच
भारत ने सुपर 12 के अंतिम मुकाबले में जिम्बाब्वे को 71 रन से हराकर ग्रुप 2 पहला स्थान पक्का कर लिया है। सेमीफाइनल में अब भारत का मुकाबला इंग्लैंड से खेला जाएगा।
-
4:42 PM (IST) Nov 06, 2022
आश्विन का कमाल जारी
आश्विन ने एक ही ओवर में जिम्बाब्वे के दो विकेट गिराए। वेलिंग्टन मसाकाद्जा और रिचर्ड एनगरावा एक-एक रन बनाकर आउट। जिम्बाब्वे का स्कोर 106/8
-
4:33 PM (IST) Nov 06, 2022
आश्विन को मिली पहली सफलता
आश्विन के जिम्बाब्वे का छठा विकेट गिराया। खतरनाक दिख रहे रायन बर्ल ने 22 गेंदो पर बनाए 35 रन। जिम्बाब्वे का स्केर 96/6
-
4:08 PM (IST) Nov 06, 2022
आधी टीम लौटी
जिम्बाब्वे की आधी टीम पवेलियन लौटी। मोहम्मद शमी ने टोनी मुनयोंगा को किया आउट। जिम्बाब्वे का स्कोर 36/5
-
4:02 PM (IST) Nov 06, 2022
हार्दिक को मिली पहली सफलता
हार्दिक पंड्या ने जिम्बाब्वे के कप्तान को किया आउट, जिम्बाब्वे का स्कोर 31/4
-
3:56 PM (IST) Nov 06, 2022
तीसरा विकेट गिरा
भारत को तीसरी सफलता मोहम्मद शमी ने दिलवाई। विलियम्स 11 रन बनाकर आउट हुए। 6 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 28/3
-
3:34 PM (IST) Nov 06, 2022
भारत को मिली दूसरी सफलता
फिर चमके अर्शदीप! भारत को दूसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने दिलवाई दूसरी सफलता जिम्बाब्वे का स्कोर 2/2
-
3:26 PM (IST) Nov 06, 2022
विराट ने लपका कैच
भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंद पर विराट ने लपका कैच, जिम्बाब्वे को 0 के स्कोर पर लगा पहला झटका
-
3:15 PM (IST) Nov 06, 2022
केएल राहुल ने भी जड़ी फिफ्टी
सूर्यकुमार यादव की फिफ्टी के अलावा इस मैच में केएल राहुल ने 51 रनों की पारी खेली। इसके अलावा 26 रन विराट कोहली ने बनाए।
-
3:12 PM (IST) Nov 06, 2022
सूर्या का तूफान
इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों पर 61 रन बना दिए हैं। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए।
-
3:11 PM (IST) Nov 06, 2022
टीम इंडिया ने बनाए 186 रन
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 5 विकेट खोकर 186 रन बनाए हैं।
-
2:37 PM (IST) Nov 06, 2022
पंत रहे फ्लॉप
अपना पहला मैच खेलने आए ऋषभ पंत मात्र 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं। टीम इंडिया को ये इस मैच में चौथा झटका लगा है।
-
2:29 PM (IST) Nov 06, 2022
फिफ्टी पूरी करते ही राहुल आउट
केएल राहुल ने छक्का लगाकर 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और अगली ही गेंद को फिर उन्होंने बाउंड्री पार पहुंचाने की कोशिश की लेकिन बाउंड्री पर वह कैच आउट हो गए। उन्होंने 34 गेंदों पर 51 रन बनाए और शिकंदर रजा को सफलता मिली।
-
2:26 PM (IST) Nov 06, 2022
विराट कोहली लौटे वापस
भारतीय टीम को विराट कोहली के रूप में दूसरा झटका लगा है। विराट कोहली 25 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट किया।
-
2:21 PM (IST) Nov 06, 2022
10 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर
भारतीय टीम ने 10 ओवर के बाद 1 विकेट खोकर 79 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम की ओर से विराट 22 और राहुल 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-
2:02 PM (IST) Nov 06, 2022
पावरप्ले का स्कोर
टीम इंडिया ने पावरप्ले खत्म होने तक 1 विकेट खोकर 46 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 20 और विराट कोहली 10 रन बनाकर नाबाद हैं।
-
1:50 PM (IST) Nov 06, 2022
कप्तान रोहित हुए आउट
रोहित शर्मा 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं। टीम इंडिया का स्कोर 31 रन पर एक विकेट।
-
1:36 PM (IST) Nov 06, 2022
पहला ही ओवर मेडन
जिम्बाब्वे के खिलाफ पारी की शुरुआत करने आए केएल राहुल ने पहला ओवर एक बार फिर मेडन खेला।
-
1:09 PM (IST) Nov 06, 2022
जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11
वेस्ले मधेवेरे, क्रेग एर्विन (कप्तान), रेजिस चकबवा (विकेटकीपर), सीन विलियम्स, सिकंदर रजा, टोनी मुनयोंगा, रयान बर्ल, तेंदई चतरा, रिचर्ड नगारवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी
-
1:08 PM (IST) Nov 06, 2022
भारत की प्लेइंग 11
केएल राहुल, रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
-
1:05 PM (IST) Nov 06, 2022
कार्तिक की जगह पंत
इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में एक बदलाव हुआ है। आज टीम में दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को मौका दिया गया है।
-
1:04 PM (IST) Nov 06, 2022
टीम इंडिया ने जीता टॉस
भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
-
12:58 PM (IST) Nov 06, 2022
पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है टीम
टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। आज सुबह पहले मैच में साउथ अफ्रीका की हार के बाद टीम इंडिया ने अंतिम 4 में अपनी जगह बनाई।
-
12:56 PM (IST) Nov 06, 2022
कुछ ही देर में टॉस
भारत-जिम्बाब्वे मैच का टॉस 1 बजे होगा।