1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर रहेंगे ट्रेंट बोल्ट, ये रही वजह

NZ vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर रहेंगे ट्रेंट बोल्ट, ये रही वजह

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 21, 2022 09:56 am IST,  Updated : Feb 21, 2022 09:58 am IST

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने सोमवार को पुष्टि की कि तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

File Photo of Trent Boult- India TV Hindi
File Photo of Trent Boult Image Source : GETTY

Highlights

  • तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे
  • न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने सोमवार को इस बात की पुष्टि की
  • न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने सोमवार को पुष्टि की कि तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। बोल्ट दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती टेस्ट के लिए टीम में नहीं थे क्योंकि उनकी पत्नी अपने तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली थी। न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

ESPNcricinfo ने स्टीड के हवाले से कहा, "बोल्ट इस समय उपलब्ध होने की स्थिति में नहीं है। चूंकि वो पिता बनने वाले हैं, इसलिए वह क्रिकेट खेलने और गेंदबाजी करने के कई अवसरों से चूक गए हैं। स्टीड ने आगे कहा  "हमने एक [फ्रंटलाइन] स्पिन विकल्प पर विचार किया, लेकिन ऐसा महसूस नहीं हुआ कि हमें इस पिच पर उसकी आवश्यकता थी। बता दें कि  न्यूजीलैंड ने दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट पारी और 276 रन से जीता था। जबकि दूसरा टेस्ट 25 फरवरी से शुरू होगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल