1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. MI vs DC : 'यह जीत काफी मायने रखती है', दिल्ली को 5 विकेट से मात देने के बाद बोले रोहित शर्मा

MI vs DC : 'यह जीत काफी मायने रखती है', दिल्ली को 5 विकेट से मात देने के बाद बोले रोहित शर्मा

 Reported By: IANS
 Published : Oct 12, 2020 07:30 am IST,  Updated : Oct 12, 2020 07:30 am IST

मैच के बाद रोहित ने कहा, "यह जीत काफी मायने रखती है। हम जिस तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं उससे हमें आगे के लिए आत्मविश्वास मिलेगा।"

'This win matters a lot', Rohit Sharma said after defeating Delhi by 5 wickets MI vs DC- India TV Hindi
'This win matters a lot', Rohit Sharma said after defeating Delhi by 5 wickets MI vs DC Image Source : IPLT20.COM

अबू धाबी। दिल्ली कैपिटल्स जैसी मजबूत टीम के खिलाफ पांच विकेट से शानदार जीत हासिल करने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि उनकी टीम ने रविवार को शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में सब कुछ अच्छा किया।

दिल्ली ने मुंबई के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे मुंबई ने दो गेंद पहले पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।

ये भी पढ़ें - RCB vs KKR : एबी डी विलियर्स की कप्तानी में खेलेंगे विराट कोहली, ये हो सकती है आज की धाकड़ Dream 11 टीम

मैच के बाद रोहित ने कहा, "यह जीत काफी मायने रखती है। हम जिस तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं उससे हमें आगे के लिए आत्मविश्वास मिलेगा। टूर्नामेंट के पहले हाफ में हम जिस तरह से खेले उससे मैं काफी खुश हूं। हमारे लिए दिन काफी अच्छा रहा। हमने सब कुछ अच्छा किया।"

उन्होंने कहा, "हमने गेंदबाजी अच्छी की, बल्लेबाजी अच्छी की, हां अंत में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन यह होता है। हमने हमेशा अंत तक एक सेट बल्लेबाज के विकेट पर रहने की बात की है क्योंकि हम परिस्थितियों को जानते हैं।"

ये भी पढ़ें - RCB vs KKR : आरसीबी के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी केकेआर की नजरें, लेकिन सामने खड़ी है ये समस्या

रोहित ने आगे कहा "हमें इस चीज पर और मेहनत करने की जरूरत है। इस सीजन लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं रहा है, लेकिन जिस तरह से हमने किया वो अच्छा है। इससे हमें आत्मविश्वास मिलता है कि हम किसी भी लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल