1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021, KKR vs RCB : विराट कोहली ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला, प्लेइंग XI में किया यह बड़ा बदलाव

IPL 2021, KKR vs RCB : विराट कोहली ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी का फैसला, प्लेइंग XI में किया यह बड़ा बदलाव

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 18, 2021 03:08 pm IST,  Updated : Apr 18, 2021 03:11 pm IST

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉ़यल चैलेंडर्स बैंगलोर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

Rcb vs kkr toss,  rcb vs kkr live, rcb vs kkr toss updates, rcb vs kkr toss today, rcb vs kkr toss i- India TV Hindi
IPL 2021, KKR vs RCB TOSS Image Source : TWITTER/@RCBTELUGUARMY

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 10वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पहले गेंदबाजी के लिए मैदान पर उतरेगी।

दोनों टीमों का टूर्नामेंट में यह तीसरा मुकाबला है। आरसीबी की टीम टूर्नामेंट में अपने शानदार लय में है और अबतक अपने दोनों मुकाबले में जीत दर्ज की है। ऐसे में इस मैच में भी बाजी मारकर टीम जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी।

वहीं केकेआर अपने पिछले हार को भुलाकर एक नई शुरुआत करना चाहेगी।

बदलाव- आईपीएल सीजन-14 के 10वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। प्लेइंग इलेवन में डैन क्रिश्चियन की जगह रजत पाटीदार को मौका दिया गया है। वहीं केकेआर बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतर रही है।

प्लेइंग XI-

केकेआर- नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), शाकिब अल हसन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, हरभजन सिंह, प्रसिद्ध कृष्ण, वरुण चक्रवर्ती।

आरसीबी- विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल (विकेटकीपर), एबी डिविलियर्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, काइल जैमीसन, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल