1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. एटीपी रैंकिंग : खिताबी हार के बावजूद जोकोविक शीर्ष पर कायम

एटीपी रैंकिंग : खिताबी हार के बावजूद जोकोविक शीर्ष पर कायम

 Reported By: IANS
 Published : May 20, 2019 09:27 pm IST,  Updated : May 20, 2019 09:27 pm IST

सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक स्पेन के राफेल नडाल से इटली ओपन खिताब हारने के बावजूद एटीपी की ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं।

ATP rankings: Novak Djokovic remain on top despite title defeat - India TV Hindi
ATP rankings: Novak Djokovic remain on top despite title defeat  Image Source : GETTY IMAGES

रोम। सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक स्पेन के राफेल नडाल से इटली ओपन खिताब हारने के बावजूद एटीपी की ताजा रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। जोकोविक 12355 अंकों के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं। उनके बाद नडाल दूसरे और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर तीसरे नंबर पर हैं।

कनाडा के डोमिनिक थीम चौथे और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव पांचवें नंबर पर कायम हैं। 

ग्रीक के स्टेफानोस सितसिपास एक स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। जापान के केई निशिकोरी को एक स्थान का नुकसान हुआ है और वह सातवें नंबर पर खिसक गए हैं। 

दक्षिण अफ्रीका के केविड एंडरसन आठवें, अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो नौंवें नंबर पर मौजूद हैं। अमेरिका के जॉन इस्नर एक स्थान ऊपर उठकर 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल