1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोच ने दी सलाह, ट्रेनिंग में जल्दबाजी ना करें निशानेबाज सौरभ चौधरी

कोच ने दी सलाह, ट्रेनिंग में जल्दबाजी ना करें निशानेबाज सौरभ चौधरी

 Reported By: IANS
 Published : May 09, 2021 07:42 pm IST,  Updated : May 09, 2021 07:42 pm IST

19 साल के चौधरी कोरोना से अभी तक पूरी तरह से नहीं उबरे हैं और ऐसे में उनका 20 मई से शुरू होने वाली यूरोपियन चैंपियनशिप में भाग लेना तय नहीं लग रहा है।

Saurabh Chaudhary- India TV Hindi
Saurabh Chaudhary Image Source : TWITTER/SAI_MEDIA

नई दिल्ली| टोक्यो ओलंपिक के लिए क्ववालीफाई कर चुके 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाज सौरभ चौधरी कोरोना से ठीक हो रहे हैं। उन्हें सलाह दी गई है कि वे अपनी कड़ी ट्रेनिंग को लेकर जल्दबाजी न करें, अन्यथा इससे उनके प्रदर्शन पर खराब प्रभाव पड़ सकता है।

राष्ट्रीय स्तर के एक कोच ने आईएएनएस से कहा, " कोरोना से ठीक होने के बाद वह हाल ही में ट्रेनिंग पर लौटे हैं। वह ठीक हैं। लेकिन उन्हें सलाह दी गई है कि वे अपनी कड़ी ट्रेनिंग करने में जल्दबाजी न करें,अन्यथा उनके प्रदर्शन पर प्रभाव पड़ सकता है। टोक्यो ओलंपिक में अब केवल 75 दिन ही बचे हैं और ऐसे में निशानेबाजों को आराम करना चाहिए, अन्यथा इससे उनके प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है।"

राष्ट्रीय राइफल निशानेबाजी संघ (एनआरआई) 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए क्रोएशिया के जागरेब में मंगलवार से एक ट्रेनिंग कैंप शुरू करने जा रहा है, जिसमें 13 निशानेबाज भाग ले रहे हैं।

19 साल के चौधरी कोरोना से अभी तक पूरी तरह से नहीं उबरे हैं और ऐसे में उनका 20 मई से शुरू होने वाली यूरोपियन चैंपियनशिप में भाग लेना तय नहीं लग रहा है।

चौधरी तीसरे ऐसे निशानेबाज हैं, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है और वे कोरोना से संक्रमित हुए हैं। उनके अलाव पिस्टल शूटर राही सरनोबत और राइफल शूटर अपूर्वी चंदेला भी कोरोना पॉजिटिव पाई जा चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल