1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. घुटने के ऑपरेशन के कारण यूएस ओपन में नहीं खेलेंगे फेडरर, वापसी की उम्मीद कम

घुटने के ऑपरेशन के कारण यूएस ओपन में नहीं खेलेंगे फेडरर, वापसी की उम्मीद कम

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 16, 2021 10:55 am IST,  Updated : Aug 16, 2021 10:55 am IST

20 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन 40 साल के फेडरर ने माना किया कि शायद उनका कैरियर पूरा हो चुका है लेकिन उन्होंने कहा कि वह एक और वापसी के लक्ष्य के साथ घुटने का उपचार करा रहे हैं। 

Roger Federer, Sports, Tennis, US Open, knee operation- India TV Hindi
Roger Federer Image Source : GETTY

रोजर फेडरर दाहिने घुटने के तीसरे ऑपरेशन के कारण अमेरिकी ओपन नहीं खेलेंगे और उन्हें कई महीने टेनिस से दूर रहने के बावजूद वापसी की मामूली सी ही सही लेकिन उम्मीद है। फेडरर ने रविवार को इंस्टाग्राम पर वीडियो संदेश के जरिये यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा ,‘‘ मैने कई डॉक्टरों को दिखाया और हर तरह की जानकारी ली। मेरा घुटना ग्रासकोर्ट सीजन और विम्बलडन के दौरान और चोटिल हो गया था। उन्होंने मुझे कहा कि सर्जरी की जरूरत है और मैने उनकी राय मानने का फैसला किया। मैं कई सप्ताह तक बैसाखियों पर रहूंगा और कई महीनों टेनिस से दूर भी।’’ 

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng : 'बॉल टेंपरिंग' विवाद पर भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने तोड़ी चुप्पी, पूर्व क्रिकेटरों ने भी दी प्रतिक्रिया

20 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन 40 साल के फेडरर ने माना किया कि शायद उनका कैरियर पूरा हो चुका है लेकिन उन्होंने कहा कि वह एक और वापसी के लक्ष्य के साथ घुटने का उपचार करा रहे हैं। 

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं स्वस्थ रहना चाहता हूं। मैं खुद को उम्मीद की एक किरण देना चाहता हूं कि टूर पर वापसी कर सकूंगा। मैं यथार्थवादी हूं। मुझे पता है कि इस उम्र में यह कितना मुश्किल है।’’ 

यह भी पढ़ें- रोहित के आउट होते ही फैंस ने की पुल शॉट की आलोचना, Twitter पर यूं निकाली भड़ास

फेडरर 2020 ऑस्ट्रेलियाई ओपन के बाद लगभग एक साल टेनिस से इसी वजह से दूर रहे। वह मई में फ्रेंच ओपन के जरिये लौटे और तीन जीत के बाद नाम वापिस ले लिया। विम्बलडन में वह क्वार्टर फाइनल में हार गए और घुटने की चोट की वजह से तोक्यो ओलंपिक नहीं खेले। सत्र का आखिरी ग्रैंडस्लैम अमेरिकी ओपन 30 अगस्त से शुरू होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल