1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोविड-19 से उबरने के बाद एएफसी कप मैच में बेंगलुरु की कप्तानी करेंगे सुनील छेत्री

कोविड-19 से उबरने के बाद एएफसी कप मैच में बेंगलुरु की कप्तानी करेंगे सुनील छेत्री

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 09, 2021 09:36 am IST,  Updated : Apr 09, 2021 09:36 am IST

सुनील छेत्री कोविड-19 से उबरने के बाद मैदान पर उतरने को तैयार हैं और वह 14 अप्रैल को यहां एएफसी कप के शुरूआती चरण के मैच में बेंगलुरू एफसी (बीएफसी) की अगुआई करेंगे। 

Sunil Chhetri- India TV Hindi
Sunil Chhetri Image Source : TWITTER- @CHETRISUNIL11

बेम्बोलिम| भारत के करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री कोविड-19 से उबरने के बाद मैदान पर उतरने को तैयार हैं और वह 14 अप्रैल को यहां एएफसी कप के शुरूआती चरण के मैच में बेंगलुरू एफसी (बीएफसी) की अगुआई करेंगे। 

बेंगलुरू की टीम ने गुरूवार को नेपाली टीम त्रिभुवन आर्मी एफसी के खिलाफ मैच के लिये 29 सदस्यीय टीम की घोषणा की। टीम की घोषणा से एक दिन पहले खिलाड़ियों और स्टॉफ में तीन कोविड-19 पॉजिटिव मामले मिले थे। टीम में पांच रिजर्व खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। 

मुख्य कोच मार्को पेजाईयूओली का टीम के लिये पहला मैच होगा और वह तैयारियों में जुटे हैं। क्लब ने एक बयान में कहा, ‘‘कप्तान सुनील छेत्री महाद्वीपीय फुटबॉल के सातवें सत्र में टीम की अगुआई करेंगे और वह गोवा में टीम से जुड़ गये हैं जहां मैच के लिये खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हैं। ’’ 

IPL 2021 : धोनी से चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी मिलने पर उत्साहित पुजारा ने कही ये बड़ी बात

छत्तीस साल के छेत्री 11 मार्च को कोरोना पॉजिटिव मिले थे और 28 मार्च को उन्होंने घोषणा की कि वह इस संक्रमण से उबर चुके हैं। इसके कारण वह ओमान और संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ दुबई में खेले गये भारत के दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैचों में भी नहीं खेल पाये थे। 

IPL 2021 : RCB के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बताया, क्या है उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना

इसमें भारत ने ओमान ने 1-1 से ड्रा खेला था जबकि यूएई के हाथों उसे 0-6 से हार का सामना करना पड़ा था। जीएमसी स्टेडियम में यह मैच महामारी के कारण दर्शकों के बिना खेला जायेगा। बुधवार को क्लब ने घोषणा की थी कि पांच अप्रैल से शुरू हुए शिविर के दौरान कोविड-19 परीक्षण में तीन मामले पॉजिटिव आये। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल