1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Wallet सर्विस को लेकर हैं कंफ्यूज? कंपनी ने तोड़ी चुप्पी, जानें भारत में कब होगा लॉन्च

Google Wallet सर्विस को लेकर हैं कंफ्यूज? कंपनी ने तोड़ी चुप्पी, जानें भारत में कब होगा लॉन्च

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 23, 2024 11:00 am IST,  Updated : Apr 24, 2024 04:01 pm IST

Google Wallet सर्विस भारत में लॉन्च नहीं हुई है। कंपनी फिलहाल भारत में Google Pay ऐप के जरिए यूजर्स को डिजिटल पेमेंट का ऐक्सेस ऑफर कर रही है और आगे भी करती रहेगी। कंपनी ने साफ किया है कि उनके पास फिलहाल कुछ नया नहीं है। कंपनी भारतीय यूजर्स के आसान डिजिटल एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

Google Wallet- India TV Hindi
Google Wallet ऐप की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने अपना पक्ष रखा है। Image Source : FILE

Google Wallet Launched in India: गूगल वॉलेट ऐप को पिछले दिनों कुछ यूजर्स ने भारत में गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया था। इसके बाद यह खबर सामने आई थी कि गूगल ने अपने वॉलेट ऐप को भारत में लॉन्च कर दिया है। हालांकि, गूगल की तरफ से इस ऐप की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी। गूगल वॉलेट ऐप की लॉन्चिंग की खबर पर अब गूगल ने चुप्पी तोड़ी है। कंपनी ने बताया कि गूगल वॉलेट ऐप अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। गूगल वॉलेट भारत और सिंगापुर के अलावा कई देशों में उपलब्ध है।

भारत में अभी नहीं हुआ है लॉन्च

Google ने कंफर्म किया है कि गूगल वॉलेट ऐप को भारत में आधिकारिक तौर पर अभी लॉन्च नहीं किया गया है। हालांकि, कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कंफर्म किया है कि गूगल के इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से वो डाउनलोड कर पा रहे हैं। गूगल वॉलेट ऐप के जरिए यूजर्स बिना कॉन्टैक्ट के ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे। यह ऐप सैमसंग के वॉलेट के तर्ज पर NFC (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) फीचर पर काम करता है। इसके अलावा यह एक डिजिटल वॉलेट है, जिसमें यूजर्स अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड को जोड़ सकते हैं और वर्चुअल कार्ड क्रिएट कर सकते हैं। इसके अलावा गूगल वॉलेट ऐप में यूजर्स गिफ्ट कार्ड, जिम मेंबरशिप, ऑनलाइन टिकट, फ्लाइट टिकट, रेलवे टिकट आदि को भी डिजिटली स्टोर कर सकते हैं।

भारत में कंपनी Google Pay सर्विस ऑपरेट करती है, जिसके जरिए यूजर्स UPI पेमेंट के साथ-साथ रिचार्ज,बिल पेमेंट आदि सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। अन्य देशों में कंपनी ने Google Pay (GPay) को गूगल वॉलेट में ही इंटिग्रेट कर दिया है। हाल ही में कंपनी ने कई देशों में गूगल पे (GPay) सर्विस को बंद करने की घोषणा की थी। हालांकि, भारत और सिंगापुर में गूगल पे सर्विस पहले की तरह ही काम कर रही है।

जल्द होगा लॉन्च!

TechCrunch की रिपोर्ट की मानें तो गूगल भारत में Google Pay (GPay) के साथ-साथ Google Wallet सर्विस को भी लॉन्च कर सकता है। हालांकि, ये दोनों सर्विस अलग-अलग यूजर्स के लिए होगी। गूगल वॉलेट ऐप से यूजर्स अपने स्मार्टफोन के साथ-साथ स्मार्टवॉच के जरिए भी ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। गूगल का यह ऐप WearOS बेस्ड स्मार्टवॉच पर काम करेगा। इस ऐप को अपने स्मार्टवॉच या स्मार्टफोन में डाउनलोड करके डेबिट और क्रेडिट कार्ड को जोड़ना होता है। इस ऐप में यूजर्स द्वारा जोड़े गए कार्ड का वर्चुअल पास क्रिएट हो जाता है, जिसका इस्तेमाल करके यूजर्स ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। रिपोर्ट की मानें तो इस सर्विस को अगले महीने आयोजित Google I/O 2024 में लॉन्च किया जा सकता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक