गूगल के स्मार्टफोन अपने दमदार फीचर्स के साथ साथ प्रीमियम क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। फोटोग्राफी लवर्स के बीच में गूगल पिक्सल स्मार्टफोन काफी सुर्खियों में रहते हैं। अगर आप भी एक नया गूगल पिक्सल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गूगल अपने फैंस के लिए बहुत जल्द एक सस्ता स्मार्टफोन उतारने जा रहा है। गूगल का अपकमिंग चीपेस्ट स्मार्टफोन Google Pixel 8a होगा।
Google Pixel 8a को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगतारा लीक्स सामने आ रही है। लीक्स की मानें तो Pixel 8a गूगल की लेटेस्ट लॉन्च Pixel 8 सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। Google Pixel 8a को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। लेटेस्ट लीक में यह सामने आया है कि कंपनी इस फोन को 4 कलर वेरिएंट के साथ लॉन्च कर सकती है।
आपको बता दें कि गूगल का Google I/O इवेंट मई के महीने में आयोजित होना है। गूगल इस इवेंट में Google Pixel 8a को लॉन्च कर सकता है। गूगल इसे मिंट, पोरसेलिएन, ओब्सीडियन, और बेय कलर्स के साथ बाजार में उतार सकती है। Pixel 8a का रियर पैनल मैट टेक्स्चर्ड के साथ आ सकता है।
यह भी पढ़ें- Vodafone Idea ने 28 दिन की वैलिडीटी वाला सस्ता प्लान किया लॉन्च, यूजर्स की हो गई मौज
संपादक की पसंद