1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nothing Phone (3a) में मिलेगा iPhone 16 वाला यह खास फीचर, कंपनी ने किया कंफर्म

Nothing Phone (3a) में मिलेगा iPhone 16 वाला यह खास फीचर, कंपनी ने किया कंफर्म

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 04, 2025 03:41 pm IST,  Updated : Feb 04, 2025 03:41 pm IST

Nothing Phone (3a) सीरीज को अगले महीने 4 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस सीरीज के फीचर्स आधिकारिक तौर पर रिवील करने शुरू कर दिए हैं। नथिंग की यह सीरीज iPhone 16 वाले खास फीचर के साथ लॉन्च की जाएगी।

Nothing Phone 3a- India TV Hindi
नथिंग फोन 2ए Image Source : इंडिया टीवी

Nothing Phone (3a) सीरीज को अगले महीने 4 मार्च को भारत समेत ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अब इस सीरीज में आने वाले स्मार्टफोन के बारे में डिटेल्स कंफर्म करना शुरू कर दिया है। इस सीरीज में आने वाले नथिंग फोन 3ए में कंपनी iPhone 16 वाला खास फीचर देने वाली है। इस फीचर के जरिए यूजर्स को फोन का कैमरा इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा। कंपनी ने अपने आधिकारिक X हैंडल से Phone (3a) के इस फीचर की जानकारी शेयर की है। यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए Nothing Phone (2a) का अपग्रेड मॉडल होगा। फोन के कई फीचर्स अपग्रेड किए जाएंगे।

iPhone 16 वाला खास फीचर

नथिंग ने अपने आधिकारिक X हैंडल से कंफर्म करते हुए कहा है कि Phone (3a) में कैमरा के लिए फिजिकल कैप्चर बटन दिया जाएगा। कंपनी ने इस बटन की इमेज पोस्ट करते हुए लिखा है, 'योर सेकेंड मेमोरी, वन क्लिक अवे', जो दर्शता है कि फोन में एक कैप्चर बटन दिया जाएगा। नथिंग की यह सीरीज अगले महीने आयोजित होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2025) में पेश की जाएगी। इसके अलावा पिछले साल लॉन्च हुए मिड बजट स्मार्टफोन Nothing Phone (2a) के मुकाबले कंपनी अपने अपकमिंग फोन में एक एक्स्ट्रा कैमरा देने वाली है।

मिलेगा एक्स्ट्रा कैमरा

Nothing Phone (3a) को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में अल्ट्रा वाइड कैमरा के अलावा एक लो रेजलूशन वाला मैक्रो लेंस भी दिया जा सकता है। यह कंपनी का पहला फोन या पहली सीरीज होगी, जिसमें यूजर्स को ट्रिपल कैमरा मिलेगा। नथिंग के इस स्मार्टफोन का कैमरा ऑप्टिकल और डिजिटल जूम फीचर को सपोर्ट करेगा। नथिंग फोन 3ए के इस टीजर से मिली जानकारी के मुताबिक, फोन के राइट साइड में वॉल्यूम बटन के साथ यह कैप्चर बटन दिया जाएगा। कैप्चर बटन मिलने से यूजर्स को फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी करने के लिए फोन को अनलॉक नहीं करना होगा और वो इस बटन से ही कैमरा के फीचर्स को एक्सेस कर पाएंगे।

Nothing Phone (3a) सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल के अलावा Phone (3a) Plus भी लॉन्च किया जा सकता है, जो पिछले साल लॉन्च हुए Phone (2a) Plus का अपग्रेड होगा। कंपनी ने फिलहाल इस स्मार्टफोन सीरीज के अन्य किसी फीचर के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में कंपनी इस सीरीज से जुड़ी कई और जानकारियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए कंफर्म करेगी।

यह भी पढ़ें - Samsung के तीन बार मुड़ने वाले फोल्डेबल फोन की आ गई लॉन्च डेट! नाम भी हुआ कंफर्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक