1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. वाट्सऐप की बढ़ी मुश्किल, हो सकता है बैन, इस देश में टेलीग्राम समेत कई ऐप्स पर लग चुका है प्रतिबंध

वाट्सऐप की बढ़ी मुश्किल, हो सकता है बैन, इस देश में टेलीग्राम समेत कई ऐप्स पर लग चुका है प्रतिबंध

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Nov 29, 2025 11:43 am IST,  Updated : Nov 29, 2025 11:43 am IST

वॉट्सऐप को एक और देश में बैन झेलना पड़ सकता है। मेटा की इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप को बैन करने की धमकी दी जा चुकी है। पहले ही टेलीग्राम समेत कई मैसेजिंग ऐप बैन किए जा चुके हैं।

Whatsapp, whatsapp ban, russia- India TV Hindi
वॉट्सऐप हो सकता है बैन Image Source : UNSPLASH

वॉट्सऐप की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ने वाली है। रूस की कम्युनिकेशन रेगुलेटर रोसकॉमनाडज़ोर ने मेटा के इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप को बैन करने की धमकी दी है। वॉट्सऐप पर आरोप है कि ऐप का इस्तेमाल रूस के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए किया जाता है। रूस के इस बयान के बाद कई बड़े शहरों में वॉट्सऐप की सेवा बाधित हो गई थी। यही नहीं, साइबेरिया और उरल्स के एरिया में भी यूजर्स को वॉट्सऐप इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही थी।

क्या है मामला?

रूस की कम्युनिकेशनरेगुलेटर रोसकॉमनोडज़ोर का कहना है कि वॉट्सऐप का इस्तेमाल देश में आतंकवादी गतिविधियों को आयोजित करने, अपराधियों को देश के खिलाफ भड़काने और भर्ती करने के अलावा धोखाधड़ी की घटनाओं के लिए किया जा रहा है। अगर, वाट्सऐप रूस के कानूनों का पालन नहीं करता है तो उसे पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया जाएगा।

बता दें कि वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा पहले से ही रूस में प्रतिबंधित है। वहां की सरकार ने मेटा को अत्याधित चरमपंथी संगठन घोषित किया है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान मेटा पर यह कार्रवाई की गई थी। इसके अलावा इस साल अगस्त में टेलीग्राम समेत कई अन्य सोशल मीडिया ऐप्स पर भी रूस में पाबंदी लगाई गई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस की सरकार वॉट्सऐप के अलावा अन्य मैसेजिंग ऐप्स इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को मजबूर कर सकती है। ये ऐप्स वॉट्सऐप की तरह एंड-टू-एंड एनक्रिप्टेड नहीं हैं और रूसी कानून प्रवर्तन के साथ यूजर का डेट सरकार के साथ शेयर कर सकते हैं। ऐसे में वॉट्सऐप की मुश्किलें रूस में और बढ़ने वाली है।

रूस में वॉट्सऐप के अलावा कई अमेरिकी टेक कंपनियों के ऐप्स और सर्विसेज बैन किए गए हैं। खास तौर पर रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की वजह से रूसी सरकार ने अमेरिकी टेक कंपनियों को रूस में प्रतिबंधित करने का काम किया है।

यह भी पढ़ें - 

आपका स्मार्ट टीवी चुपके से सुन रहा सारी बातें, तुरंत कर लें ये सेटिंग्स, नहीं तो खुल जाएंगे सारे राज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक