BIHAR
-
नशे में धुत दरोगा ने गड्डे में फंसा दी गाड़ी, आर्मी का जवान मदद करने पहुंचा तो चला दी गोली, आंख में लगी बारूद
आर्मी का जवान जब गड्ढे में फंसी गाड़ी को निकालने में मदद करने पहुंचा तो नशे में धुत दरोगा ने उसी पर गोली चला दी। जवान की जान बाल-बाल बची, लेकिन गोली का बारूद उनकी आंख में चला गया। इससे वह घायल हो गए।
बिहार | Jul 14, 2026 12:08 am IST -
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का 'सहयोग शिविर' 14 जुलाई से होगा शुरू, जनता की शिकायतों का होगा सीधा समाधान
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा शुरू किया गया 'सहयोग शिविर' हर महीने के दूसरे मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय, पटना में आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का सीधे तौर पर और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
बिहार | Jul 14, 2026 02:11 am IST -
Advertisement
-
बिहार दारोगा परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, बायोमेट्रिक कर्मी ही निकलें गैंग के मास्टरमाइंड, पुलिस ने धर दबोचा
बेगूसराय के एस.के.महिला कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा माफिया नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नियुक्त की गई बायोमेट्रिक कंपनी के कर्मचारी ही इस धांधली के मुख्य सूत्रधार निकले।
बिहार | Jul 13, 2026 09:31 pm IST -
2100 रुपये निकालने गई, बैलेंस देखा तो आंखें फटी रह गईं; आंगनबाड़ी सहायिका के खाते में कैसे आए 740 करोड़?
बिहार के सुपौल में सोमवार को एक ऐसी घटना घटी जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। यहां एक आंगनबाड़ी सहायिका महज 2100 रुपये निकालने गई थी लेकिन उसके बैंक खाते में अचानक 740 करोड़ 68 लाख रुपये दिखने लगे।
बिहार | Jul 13, 2026 07:33 pm IST -
Advertisement
-
पेंशन लेने पहुंचे बुजुर्ग और दिव्यांग बेटे के अकाउंट में आए 15 अरब रुपये, फिर जो हुआ...
बिहार के मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पेंशन निकालने पहुंचे एक बुजुर्ग और उनके दिव्यांग बेटे के अकाउंट्स में अचानक 15 अरब रुपये आ गए।
बिहार | Jul 13, 2026 03:40 pm IST -
बिहार से बड़ी खबर, कोचिंग संस्थान मारपीट मामले में खान सर को राहत, अग्रिम जमानत मिली
बिहार के प्रसिद्ध टीचर खान सर को कोचिंग मारपीट मामले में अग्रिम जमानत मिल गई है। इसे खान सर के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। गौरतलब है कि कोचिंग में मारपीट मामले ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं।
बिहार | Jul 13, 2026 11:57 am IST -
Advertisement
-
कल किया डबल मर्डर, आज एनकाउंटर में घायल, तेजस्वी यादव के चुनावी क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
वैशाली के बिदुपुर में दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी जगदीश राय को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है। फिलहाल उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
बिहार | Jul 13, 2026 11:19 am IST -
बाढ़ में बंदूक की नोक पर ज्वेलरी दुकान से लूट, चार नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
मोकामा के सम्यागढ़ बाजार में रविवार शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने सोने-चांदी की दुकान में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। यहां जानें क्या है पूरा मामला।
बिहार | Jul 13, 2026 08:40 am IST -
Advertisement
-
'करंट लगाकर अधमरा किया, फिर तार से गला घोंटकर हत्या', पटना में विवाहिता की बेरहमी से हत्या का आरोप
पटना में एक विवाहिता की ससुराल में पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। विवाहिता के शरीर पर जख्म के निशान भी मिले हैं। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
बिहार | Jul 13, 2026 06:53 am IST -
बिहार के हाजीपुर में डबल मर्डर से सनसनी, पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, पूरे इलाके में दहशत
बिहार के हाजीपुर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान और उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बिहार | Jul 12, 2026 04:26 pm IST -
Advertisement
-
दिल्ली तक पहुंची भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने की लड़ाई, जंतर-मंतर पर हो रहा प्रदर्शन; सामने रखीं 5 मांगें
भरत तिवारी के लिए इंसाफ की लड़ाई अब दिल्ली पहुंच गई है। भरत तिवारी के परिवार के लोगों के साथ करणी सेना और परशुराम सेना के लोग जंतर-मंदर पर धरना कर रहे हैं।
राष्ट्रीय | Jul 12, 2026 03:49 pm IST -
पटना के राजेंद्र नगर रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, 6 घंटे बाद पाया गया काबू
बिहार की राजधानी पटना के राजेंद्र नगर के रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार की सुबह भीषण आग लग गयी। दमकल की 15 से गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग 6 घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया।
बिहार | Jul 12, 2026 03:10 pm IST -
Advertisement
-
रोहतास में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषी को फांसी की सजा
रोहतास में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया। मामले में दोषी बलिराम सिंह को फांसी की सजा सुनाई है। 11 गवाहों और ठोस वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने इस अपराध को दुर्लभतम श्रेणी का मानते हुए दोषी के लिए कड़ी सजा तय की।
बिहार | Jul 11, 2026 08:20 pm IST -
एक बारिश में नगर निगम की खुली पोल, बेगमपुर मंडई इलाके में पानी भरने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त
पटना में मानसून की पहली बारिश के बाद ही जल-जमाव की स्थिति पैदा हो गई। जगह-जगह पानी भरने से पब्लिक को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, सड़कों पर जल जमाव होने से पटना नगर निगम की पोल खोल खुल गई।
बिहार | Jul 11, 2026 02:46 pm IST -
Advertisement
-
चलती ट्रेन की खिड़की से 8 किमी तक लटका रहा चोर, मोबाइल चुराने की कर रहा था कोशिश
खगड़िया स्टेशन पर एक शख्स को ट्रेन की खिड़की से लटका हुआ देखकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बताया जा रहा है कि शख्स ट्रेन की खिड़की से मोबाइल चोरी करने की कोशिश कर रहा था और अंदर बैठे लोगों ने उसका हाथ पकड़ लिया। ट्रेन में करीब 8 किलोमीटर तक शख्स ऐसे ही खिड़की पर लटका रहा।
बिहार | Jul 11, 2026 11:04 am IST -
रेलवे चलाएगा 12 एग्जाम स्पेशल ट्रेनें, बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी घोषणा
पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 11 जुलाई को 2 एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी और 12 जुलाई को 10 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।
फायदे की खबर | Jul 11, 2026 10:53 am IST -
Advertisement
-
बांकीपुर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने क्यों बदला उम्मीदवार? कैसे नीरज सिन्हा को मिला टिकट, पढ़ें Inside Story
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर चुके बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक कुमार 'बंटी' द्वारा शुक्रवार को अपना नामांकन वापस लेने के बाद पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने नीरज कुमार सिन्हा को नया आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है।
बिहार | Jul 11, 2026 12:06 am IST -
मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा; कांटी एनटीपीसी डैम में डूबने से 3 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुजफ्फरपुर के कांटी एनटीपीसी डैम में नहाने के दौरान 3 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी। इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बिहार | Jul 10, 2026 11:09 pm IST -
ठेकेदार की पत्नी से इश्क, फिर ब्लैकमेलिंग और मर्डर, हाजीपुर में मजदूर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा
बिहार के हाजीपुर में एक ठेकेदार ने अपनी पत्नी के प्रेमी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मजदूर और ठेकेदार की पत्नी काफी समय से रिश्ते में थे। मजदूर महिला के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
बिहार | Jul 10, 2026 09:48 pm IST -
बेटे को सांप ने डसा तो मां ने मुंह से जहर चूसकर निकाला, दोनों की हालत गंभीर
बिहार के पूर्णिया में एक मां ने अपने 18 साल के बेटे की जान बचाने के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा दी। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि मां की ममता हर भय, हर दर्द और हर खतरे से बड़ी होती है। अपने बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए वह अपनी जान की भी परवाह नहीं करती।
बिहार | Jul 10, 2026 09:39 pm IST