रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने 2025 में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है, जिसका क्रेज लोगों के बीच दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहा है। दुनिया भर में फिल्म ने 1000 करोड़ से ज्यादा कमा लिया।
साल 2025 फिल्मों के लिए एक शानदार साल रहा है। हर भाषा और जोनर की फिल्म को लोगों ने पसंद किया, लेकिन एक फिल्म ने इतिहास दर्ज कर दिया है। इसे शानदार रेटिंग तो मिली ही इसकी कमाई भी बंपर रही है।
'धुरंधर' सिनेमाघरों पर राज कर रही है। 21 दिन से फिल्म लगातार छप्परफाड़ कमाई कर रही है। फिल्म का कलेक्शन तेजी से बढ़ रहा है और अब ये 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म की कहानी लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है।
धुरंधर के बॉक्स ऑफिस तूफान में जहां कपिल शर्मा और कार्तिक आर्यन की फिल्में गोते खाने लगी हैं, ऐसे में एक फिल्म ऐसी भी है जिसने 1 हप्ते में 131 करोड़ रुपये कूट दिए हैं। खास बात ये है कि ये फिल्म बिल्कुल गुपचुप अंदाज में आई है।
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' ने पहले दिन 7.50 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। फिल्म धुरंधर के तूफान में फंसती दिख रही है।
साल 2025 की सबसे कमाऊ फिल्म 'धुरंधर' बन गई है। 'सैयारा', 'छावा', 'कांतारा चैप्टर 1' जैसी कमाल की फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ये फिल्म छप्परफाड़ कमाई कर रही है। फिल्म 'पठान' को पीछे छोड़ने में बस एक कदम पीछे है।
हॉलीवुड फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' ने 2 दिन में ही 44 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है। धुरंधर का बवंडर भी इस फिल्म की चमक फीकी नहीं कर पाया।
'धुरंधर' ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ और भारत में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन और आर माधवन की ये फिल्म पाकिस्तान में भी धूम मचा रही है।
'छावा', 'कांतारा चैप्टर 1' या 'धुरंधर', तीनों ही इस साल की सबसे कमाऊ फिल्मों में गिनी जा रही हैं। बड़े बजट की ये तीनों ही फिल्में शानदार कमाई कर कई नए रिकॉर्ड बनाई हैं। इन तीनों में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म कौन सी है, चलिए आपको बताते हैं।
कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' रिलीज होने के बाद पहले दिन कोई खास कमाई नहीं कर पाई है। शुरुआती आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने 1 करोड़ रुपयों का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाया है।
'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्मेंस दे रही है। छह दिनों में फिल्म ने 180 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और इसी के साथ फिल्म जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
'तेरे इश्क में' ने बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन में धुआंधार कलेक्शन कर लिया है। धनुष और कृति सेनन ने फिल्म में अपने अभिनय के लिए खूब तारीफें बटोरीं। एआर रहमान के संगीत का अलग ही क्रेज देखने को मिला।
'120 बहादुर' और 'मस्ती 4' सिनेमाघरों में 21 नवंबर को रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन में अच्छी कमाई की है। रविवार को फरहान अख्तर की फिल्म ने 13.32 प्रतिशत की कुल ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जबकि रितेश देशमुख और विवेक ओबरॉय की मूवी 9.25 प्रतिशत पर रही।
दुलकर सलमान की नई पीरियड ड्रामा 'कांथा' को 2,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में अच्छी कमाई नहीं कर पाई। हालांकि, शुरुआत ठीक-ठाक रही।
दे दे प्यार दे 2 फिल्म ने 2 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 18.89 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का भविष्य रविवार पर निर्भर करता है।
बॉलीवुड के लिए साल 2025 अब तक कुछ खास नहीं रहा है और 2 ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कायम कर पाई हैं। वहीं साउथ सिनेमा के सामने फिर से बॉलीवुड फिसड्डी रहा है।
'बाहुबली- द एपिक' ने पहले हफ्ते में दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई है। एस एस राजामौली ने 'बाहुबली' के 10 साल सेलिब्रेट करने के लिए दोनों फिल्मों को एक कर कहानी पेश की, जो 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
कांतारा चैप्टर-1 ने इस साल की अब तक की सबसे बड़ी कमाऊ फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बॉलीवुड सुपरहिट फिल्म छावा के कलेक्शन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
सिनेमाघरों में दो फिल्में अभी रूल कर रही हैं, इनमें शामिल है 'थामा' और 'एक दीवाने ती दीवानियत'। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है और बंपर ओपनिंग के साथ आगे भी बढ़त बना रही हैं। मिड वीक रिलीज के बाद भी इनका कलेक्शन शानदार है।
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा अभिनीत 'एक दीवाने की दीवानियत' ने पहले दिन 8.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की। ये फिल्म मंगलवार, 21 अक्टूबर को 'थामा' के साथ रिलीज हुई थी।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़