1. होम
  2. विषय
  3. Business News In Hindi

BUSINESS NEWS IN HINDI

  • RBI ने LRS नियम किए कड़े, 25000 डॉलर से कम लेनदेन के लिए भी पैन जरूरी

    RBI ने LRS नियम किए कड़े, 25000 डॉलर से कम लेनदेन के लिए भी पैन जरूरी

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने उदारीकृत धन प्रेषण योजना (Liberalised Remittance Scheme) के तहत नियमों को कुछ और कड़ा किया है। इसके तहत अब देश से बाहर 25,000 डालर से भी कम के लेन-देन पर स्थायी खाता संख्या (PAN) का जिक्र करना अनिवार्य कर दिया गया है। योजना के तहत नाबालिग सहित किसी भी निवासी व्यक्ति को एक वित्त वर्ष में चालू खाता या पूंजी खाते या दोनों में किसी भी अनुमति प्राप्त लेनदेन के लिये 2,50,000 डालर बिना किसी रोक-टोक के भेजने की अनुमति है

    बिज़नेस | Jun 20, 2018, 10:24 AM IST
  • सेंसेक्स 261 प्वाइंट घटकर 35286 पर बंद, ट्रंप के बयान के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट का असर

    सेंसेक्स 261 प्वाइंट घटकर 35286 पर बंद, ट्रंप के बयान के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट का असर

    दुनियाभर के शेयर बाजारों में मंगलवार को आई भारी गिरावट की वजह से भारतीय शेयर बाजार में भी बिकवाली देखने को मिली है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 261.52 प्वाइंट की गिरावट के साथ 35286.74 पर बंद हुआ है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 89.40 प्वाइंट घटकर 10710.45 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 35249.06 और निफ्टी ने 10701.20 का निचला स्तर छुआ है

    बाजार | Jun 19, 2018, 03:50 PM IST
  • SBI के ATM मशीन में घुसकर चूहों ने किए ‘दांत साफ’ कुतर डाले लाखों रुपए

    SBI के ATM मशीन में घुसकर चूहों ने किए ‘दांत साफ’ कुतर डाले लाखों रुपए

    अब ATM मशीन में रखा कैश भी सुरक्षित नहीं रह गया है, असम के तिनसुकिया से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां ATM मशीन में रखे कैश को चूहों ने कुतर डाला है। तिनसुकिया के हिजुगुरी गुर्गों मोटर्स के सामने स्थित स्टेट बैंक (SBI) के ATM में चूहों ने लगभग 12 लाख 38 हजार रुपये का नोट को कुतरे जाने का मामला दर्ज हुआ है।

    बिज़नेस | Jun 19, 2018, 03:05 PM IST
  • चीनी वस्तुओं का पीछा नहीं छोड़ रहे डोनाल्ड ट्रंप, अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की दी धमकी

    चीनी वस्तुओं का पीछा नहीं छोड़ रहे डोनाल्ड ट्रंप, अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की दी धमकी

    चीन से अमेरिका में आयात होने वाली वस्तुओं के पीछे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाथ धोकर पीछे पड़ गए हैं। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर से चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर फिर से आयात शुल्क लगाने की धमकी दे डाली है, अमेरिका और चीन पहले एक दूसरे पर 50-50 अरब डॉलर के सामान पर आयात शुल्क लगा चुके हैं और ट्रंप की नई धमकी के बाद चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध और भी ज्यादा गहराने की आशंका है।

    बिज़नेस | Jun 19, 2018, 10:47 AM IST
  • सेंसेक्स 35500 के नीचे फिसला, चीन-अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध बढ़ने की आशंका और कच्चे तेल में तेजी का असर

    सेंसेक्स 35500 के नीचे फिसला, चीन-अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध बढ़ने की आशंका और कच्चे तेल में तेजी का असर

    अमेरिका और चीन के बीच व्यापार यूद्ध बढ़ने की आशंका की वजह से आज एशियाई शेयर बाजारों पर जो दबाव देखा जा रहा है उसका असर भारत के बाजारों पर भी दिखा है, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने कमजोरी के साथ शुरुआत की है। सेंसेक्स फिलहाल 85.03 प्वाइंट की नरमी के साथ 35463.23 पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी 32.95 प्वाइंट की गिरावट के साथ 10766.90 पर ट्रेड हो रहा है

    फायदे की खबर | Jun 19, 2018, 09:33 AM IST
  • पेट्रोल-डीजल: 4 दिन बाद कीमतों में कटौती, मुंबई में 12 तो दिल्ली में 8 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल

    पेट्रोल-डीजल: 4 दिन बाद कीमतों में कटौती, मुंबई में 12 तो दिल्ली में 8 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल

    लगातार 4 दिन तक भाव स्थिर रहने के बाद तेल कंपनियों ने मंगलवार को फिर से पेट्रोल की कीमतों में कटौती की है, हालांकि डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। मंगलवार को दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में में पेट्रोल की कीमतों में 8 पैसे प्रति लीटर और दिल्ली में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है

    बिज़नेस | Jun 19, 2018, 01:00 PM IST
  • ICICI बैंक ने संदीप बक्शी को COO बनाया, अभी छुट्टी पर रहेंगी चंदा कोचर

    ICICI बैंक ने संदीप बक्शी को COO बनाया, अभी छुट्टी पर रहेंगी चंदा कोचर

    ICICI बैंक ने संदीप बक्शी को मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) नियुक्त किये जाने की घोषणा कर दी है। सोमवार को बैंक ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इसके बारे मे जानकारी दी है। बैंक ने यह भी कहा कि उसकी सीईओ व प्रबंध निदेशक चंदा कोचर वीडियोकान कर्ज मामले में आंतरिक जांच पूरी होने तक छुट्टी पर रहेंगी।

    बिज़नेस | Jun 19, 2018, 08:30 AM IST
  • ICICI बैंक के टॉप मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव संभव, संदीप बक्शी को बनाया जा सकता है अंतरिम CEO

    ICICI बैंक के टॉप मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव संभव, संदीप बक्शी को बनाया जा सकता है अंतरिम CEO

    निजी क्षेत्र के बड़े बैंक ICICI बैंक में टॉप मैनेजमेंट में बड़े बदलाव हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ICICI प्रूडेंशियल के CEO संदीप बक्शी को ICICI बैंक का CEO और MD नियुक्त किया जा सकता है। मौजूदा CEO और MD चंदा कोचर पर विडियोकॉन ग्रुप को लोन देते समय नियमों की अनदेखी का आरोप है, इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज बीएन श्रीकृष्ण की अध्यक्षता में होगी और जांच पूरी होने तक चंदा कोचर के छुट्टी पर बने रहने की बात कही जा रही है

    बिज़नेस | Jun 18, 2018, 04:28 PM IST
  • गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

    हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लाल निशान के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स ने 35518.73 का निचला स्तर छुआ और बाजार बंद होने के समय 73.88 प्वाइंट घटकर 35548.26 पर था। निफ्टी भी आज 17.85 प्वाइंट की नरमी के साथ 10799.85 पर बंद हुआ है

    बाजार | Jun 18, 2018, 03:46 PM IST
  • सरकारी तेल कंपनियां खोलेंगी 25000 नए पेट्रोल पंप, आप भी कर सकते हैं इसके लिए आवेदन

    सरकारी तेल कंपनियां खोलेंगी 25000 नए पेट्रोल पंप, आप भी कर सकते हैं इसके लिए आवेदन

    सरकारी तेल कंपनी जल्द ही देश में 25000 नए पेट्रोल पंप खोलने जा रही हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार ने तीनों ऑयल कंपनियों, यानि इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम को नए पेट्रोल पंप खोले जाने के लिए खुद के नियम और शर्तें तैयार करने का निर्देश दिया है और इन कंपनियों ने सभी दिशान निर्देश तैयार भी कर लिए हैं।

    बिज़नेस | Jun 18, 2018, 01:48 PM IST
  • 2 महीने में 29 प्रतिशत घटा सोने का आयात, भाव में आ सकती है गिरावट

    2 महीने में 29 प्रतिशत घटा सोने का आयात, भाव में आ सकती है गिरावट

    वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान देश में सोने के आयात में गिरावट देखी जा रही है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2018-19 के शुरुआती 2 महीने यानि अप्रैल और मई के दौरान देश में सोने के आयात में करीब 29 प्रतिशत क गिरावट देखने को मिली है। आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल और मई के दौरान देश में कूल 40425.45 करोड़ रुपए के सोने का आयात हुआ है जबकि 2017-18 में इस दौरान देश में 56800.87 करोड़ रुपए का सोना देश में इंपोर्ट हुआ था

    बाजार | Jun 18, 2018, 12:47 PM IST
  • FIFA World Cup 2018 की वजह से बिजली की मांग में बढ़ोतरी, ज्यादा समय तक चल रहे हैं TV और AC

    FIFA World Cup 2018 की वजह से बिजली की मांग में बढ़ोतरी, ज्यादा समय तक चल रहे हैं TV और AC

    भारतीय फुटबाल टीम भले ही रूस में चल रहे FIFA World Cup 2018 में हिस्सा नहीं ले रही हो लेकिन भारत में फुटबाल के प्रति दीवानी इस कदर है कि दर्शक टेलिविजन पर कोई मैच दखने से नहीं छोड़ रहे हैं। फुटबाल के प्रति भारतीयों की इस दीवानगी की वजह से देश में टेलिविजन और एयर कंडिशनर ज्यादा समय चल रहे हैं जिस वजह से बिजली की मांग बढ़ गई है

    बिज़नेस | Jun 18, 2018, 10:37 AM IST
  • पेट्रोल-डीजल: और घट सकते हैं दाम, कच्चे तेल का भाव 10 हफ्ते के निचले स्तर तक लुढ़का

    पेट्रोल-डीजल: और घट सकते हैं दाम, कच्चे तेल का भाव 10 हफ्ते के निचले स्तर तक लुढ़का

    पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 दिन से किसी तरह की कटौती नहीं हुई है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इनके दाम और घट सकते हैं क्योंकि विदेशी बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी कटौती हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी कच्चे तेल का भाव घटकर ढाई महीने के निचले स्तर तक आ गया है जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम करीब डेढ़ महीने के निचले स्तर पर है।

    बिज़नेस | Jun 18, 2018, 09:28 AM IST
  • Flipkart और Walmart के बीच हुई डील को व्यापारियों ने खुदरा व्यापार के लिए बताया कैंसर

    Flipkart और Walmart के बीच हुई डील को व्यापारियों ने खुदरा व्यापार के लिए बताया कैंसर

    देश में खुदरा कारोबारियों के संगठन कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने वित्त मंत्री पियूष गोयल को पत्र भेजकर आज कहा कि Walmart-Flipkart सौदा भारतीय खुदरा उद्योग के लिए कैंसर साबित होगा। CAIT ने रविवार को कहा कि उसने पत्र में गोयल का ध्यान इस बाबत भी आकृष्ट किया है कि कई बार सूचित किये जाने के बाद भी वाणिज्य मंत्रालय ने इस सौदे के संबंध में कोर्ठ कदम नहीं उठाया है

    बिज़नेस | Jun 18, 2018, 08:46 AM IST
  • विश्व के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में फिर 17वें स्थान पर पहुंचे मुकेश अंबानी, रिलायंस के शेयर में आई तेजी का असर

    विश्व के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में फिर 17वें स्थान पर पहुंचे मुकेश अंबानी, रिलायंस के शेयर में आई तेजी का असर

    भारत के सबसे धनी व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी फिर से दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट में 17वें स्थान तक पहुंच गए हैं। पिछले कुछ दिनों से शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में आई तेजी की वजह से कंपनी के बाजार मूल्य में बढ़ोतरी हुई है और इस वजह से मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी इजाफा हुआ है। पिछले महीने तक मुकेश अंबानी धनी लोगों की लिस्ट में 20वें स्थान तक खिसक गए थे।

    बिज़नेस | Jun 16, 2018, 06:34 PM IST
  • उच्च डिग्रीधारी भारतीयों को ग्रीनकार्ड के लिए करना होगा 151 साल इंतजार: रिपोर्ट

    उच्च डिग्रीधारी भारतीयों को ग्रीनकार्ड के लिए करना होगा 151 साल इंतजार: रिपोर्ट

    अमेरिका में एक शोध संस्थान का अनुमान है कि उच्च डिग्री धारी भारतीयों को अमेरिका में ग्रीन कार्ड के लिए 150 साल से अधिक इंतजार करना पड़ेगा। शोध संस्थान केटो इंस्टिट्यूट ने ग्रीन कार्ड के लिए इंतजार की अवधि के बारे में अपनी गणना के आधार पर यह अनुमान व्यक्त किया है। यह अनुमान अमेरिका के नागरिकता व आव्रजन सेवा विभाग (USCIS) द्वारा हाल ही में जारी आवेदनों की संख्या पर आधारित है

    बिज़नेस | Jun 16, 2018, 04:29 PM IST
  • मुंबई से पुणे के बीच शुरू हो सकती है Hyperloop, सिर्फ 25 मिनट में सफर होगा पूरा

    मुंबई से पुणे के बीच शुरू हो सकती है Hyperloop, सिर्फ 25 मिनट में सफर होगा पूरा

    देश में मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन प्रोजोक्ट पर काम शुरू होने के बाद अब कम समय में ज्यादा सफर तय करने वाली एक और तकनीक Hyperloop One को शुरू करने पर विचार हो रहा है। महाराष्ट्र के मुंबई से पुणे के बीच Hyperloop One ट्रेन लगाने पर विचार हो रहा है और इसके लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस तकनीक और प्रोजेक्ट का पूरा ब्यौरा लेने के लिए अमेरिका के नवेदा में स्थित वर्जिन समूह के प्रोजेक्ट का दौरा करने के लिए गए हैं

    बिज़नेस | Jun 16, 2018, 03:23 PM IST
  • 90 करोड़ के पार पहुंची डेबिट कार्ड की संख्या, सबसे अधिक ग्राहक SBI के साथ लेकिन Paytm की ग्रोथ सबसे ज्यादा

    90 करोड़ के पार पहुंची डेबिट कार्ड की संख्या, सबसे अधिक ग्राहक SBI के साथ लेकिन Paytm की ग्रोथ सबसे ज्यादा

    पिछले 4 साल के दौरान देश में बैंकिंग सेवाओं में तेजी से ग्रोथ देखने को मिली है जिससे बैंकों के साथ नए ग्राहक जुड़े हैं और बैंकों की तरफ से ग्राहकों को ज्यादा मात्रा में डेबिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में डेबिट कार्ड का आंकड़ा 90 करोड़ को पार कर गया है

    बिज़नेस | Jun 16, 2018, 01:58 PM IST
  • पंजाब नैशनल बैंक अपने कर्मचारियों को देगा 10 करोड़ शेयर, बोर्ड ने दी मंजूरी

    पंजाब नैशनल बैंक अपने कर्मचारियों को देगा 10 करोड़ शेयर, बोर्ड ने दी मंजूरी

    14000 करोड़ रुपए के घोटाले की मार झेल रहे पंजाब नैशनल बैंक (PNB) ने अपने कर्मचारियों को शेयर देने का फैसला किया है। शुक्रवार को बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक बैंक के निदेशक मंडल ने 15 जून को हुई बैठक में कर्मचारियों को इक्विटी शेयर देने की मंजूरी दे दी है। कर्मचारियों को यह शेयर बैंक की इम्पलॉई शेयर परचेज स्कीम (PNB-ESPS) के तहत दिए जाएंगे

    बिज़नेस | Jun 16, 2018, 02:33 PM IST
  • खरीफ बुआई ने पकड़ी रफ्तार, गन्ने का रकबा 50 लाख हेक्टेयर के पार

    खरीफ बुआई ने पकड़ी रफ्तार, गन्ने का रकबा 50 लाख हेक्टेयर के पार

    देश में खरीफ फसलों की खेती शुरुआत में पिछड़ने के बाद अब सामान्य होने लगी है। मानसून के आगे बढ़ने के साथ खरीफ फसलों की बुआई ने भी रफ्तार पकड़ ली है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 15 जून तक देशभर में कुल 93.01 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की खेती हो चुकी है, पिछल साल इस दौरान 94.12 लाख हेक्टेयर में बुआई हो चुकी थी, सामान्य तौर पर इस दौरान औसतन 91.48 लाख हेक्टेयर में फसल लगती है

    बाजार | Jun 16, 2018, 11:22 AM IST
Advertisement