बीजेपी ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने बडगाम से आगा सैयद मोहसिन और घाटशिला से बाबूलाल सोरेन को मैदान में उतारा है।
बिहार विधानसभा सीट पर उपचुनाव के साथ देश के सात राज्यों की आठ सीटों पर उपचुनाव की घोषणा भी कर दी गई है। इन सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा।
पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने रोड शो किया। इस रोड शो में सीएम भगवंत मान सहित आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस मौके पर सीएम ने लुधियाना पश्चिम की जनता का आभार व्यक्त किया।
गुजरात की दो सीटों पर उपचुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि गुजरात की विसावदर सीट पर आप जबकि कडी सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की।
कालीगंज में हुए उपचुनाव के आज नतीजे जारी किए जाएंगे। इस बीच, यहां से बम विस्फोट की घटना सामने आई है, जिसमें एक चौथी कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई।
आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम सीट से टिकट दिया था और उन्होंने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने का रास्ता भी साफ हो गया है।
केंद्र में भाजपा सरकार को 11 साल पूरे होने के अवसर पर पंजाब में एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई थी जहां भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए उनपर कुछ आरोप भी लगाए हैं।
बीजेपी ने आशीष घोष को कालीगंज उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से आशीष के नाम पर सहमति बनी।
पंजाब की लुधियान पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की हलचल तेज हो गई है। बीजेपी ने भी अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है।
पश्चिम बंगाल के कालीगंज विधानसभा सीट पर 19 जून को उपचुनाव होने वाला है। ऐसे में तृणमूल कांग्रेस ने अलीफा अहमद को कालीगंज सीट से अपना उम्मीदवार चुना है। बता दें कि अलीफा दिवंगत विधायक नसीरुद्दीन अहमद की बेटी हैं।
विसावदर सीट पर उपचुनाव लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। आम आदमी पार्टी ने यहां से अपना उम्मीदवार उतार दिया है। बीजेपी और कांग्रेस आने वाले दिनों में यहां से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेगी।
देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है। इसमें गुजरात की दो सीटों पर जबकि पंजाब, पश्चिम बंगाल और केरल की एक-एक सीट पर उपचुनाव होना है।
कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच अनबन के चलते दोनों दलों को नुकसान हुआ है। हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के पास सरकार बनाने का मौका था, लेकिन गठबंधन टूटने के कारण हार गई। वहीं, दिल्ली में भी गठबंधन नहीं होने से आम आदमी पार्टी को नुकसान हुआ।
कांग्रेस ने पंजाब की लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव के लिए भारत भूषण आशु को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।
पंजाब की 'लुधियाना पश्चिम' विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। अभी उपचुनाव की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन यहां की पंजाब की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि उनकी पार्टी उपचुनाव जीतेगी।
यूपी के मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार चंद्रभानु पासवान ने 61710 वोटों के मार्जिन से जीत हासिल की है। उन्हें कुल 146397 वोट मिले हैं।
अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद का मानसिक संतुलन बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है। दरअसल, अवधेश प्रसाद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे अपने पुत्र अजीत प्रसाद की जीत की घोषणा कर रहे हैं।
Milkipur By-Poll Result LIVE: अयोध्या की मिल्कीपुर में मतगणना पूरी हो चुकी है। बीजेपी और सपा के बीच इस सीट पर मुख्य मुकाबला था जिसमें भगवा दल ने बड़ी जीत दर्ज की है।
मिल्कीपुर उपचुनाव का रिजल्ट शनिवार को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट की ताजा जानकारी आप हमारी वेबसाइट पर सीधा देख सकते हैं। साथ ही इंडिया टीवी पर आपको ताजा जानकारी दी जाएगी।
मिल्कीपुर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अखिलेश यादव ने एक ऑडियो सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ये है पीठासीन अधिकारियों की सच्चाई का स्टिंग ऑपरेशन जो सत्ताधारी के लिए फर्जी मतदान का टार्गेट पूरा कर रहे हैं।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़