मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा ने बीजेपी और प्रशान पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। सपा का आरोप है कि उसके एजेंट को बूथ से भगाया जा रहा है।
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर हुए उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 65.25 फीसदी मतदान हुआ है। इस सीट पर मतदाता 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर चुके हैं और उनके वोट अब ईवीएम में बंद हैं।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या जिला प्रशासन पर पक्षपता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनता की एकता के आगे सरकार का पक्षपात और छल नहीं चलेगा।
मिल्कीपुर उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा और सपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। समाजवादी पार्टी का गढ़ कहे जाने वाले मिल्कीपुर सीट के लिए चुनाव प्रचार करने आज सीएम योगी पहुंच रहे हैं।
मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में सपा ने अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने चंद्रभान पासवान को अपना उम्मीदवार बनाया है।
सांसद डिंपल यादव का स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट के अंदर एंट्री नहीं मिलने पर सपा का महिला जिला अध्यक्ष सरोज यादव भावुक हो गईं और अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भड़क गईं।
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में सपा की लहर है। वहीं पवन पांडे ने बीजेपी के आरोपों का खुलकर जवाब दिया।
बीजेपी की नजर अब मुस्लिम मतदाताओं पर है। मुस्लिम वोट साधने के लिए बीजेपी ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी को चुनाव प्रचार में उतारने का फैसला किया है।
सपा ने मिल्कीपुर सीट पर हो रहा उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। सूची में प्रमुख अखिलेश यादव समेत 40 नेताओं का नाम शामिल है।
मिल्कीपुर उपचुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज करने के लिए कई समाज के नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा दिया है। ये नेता अपने-अपने समाज के बीच जाकर पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं।
मिल्कीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। 17 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था। कुल 14 लोगों ने नामांकन किया था, जिनमें से चार के पर्चे खारिज कर दिए गए हैं।
मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा उम्मीदवार के खिलाफ पार्टी के ही एक नेता ने बगावत कर दी है और नामांकन के आखिरी दिन अपना पर्चा भी दाखिल कर दिया है।
मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी के चंद्रभान पासवान और सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद के बीच मुख्य मुकाबला होगा। दोनों ही पासी समुदाय से आते हैं।
चुनाव आयोग ने यूपी की मिल्कीपुर और तमिलनाडु की इरोड सीट पर उपचुनाव की घोषणा की है। दोनों सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा, जबकि रिजल्ट 8 फरवरी को आएगा।
यूपी की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए तारीखें अबतक घोषित नहीं हुई हैं लेकिन भाजपा और सपा ने पहले से ही चुनाव मैदान में उतरने के लिए कमर कस ली है।
मिल्कीपुर का मामला 2022 से चल रहा है। यहां से जीत हासिल करने वाले अवधेश प्रसाद पर गलत जानकारी देने के आरोप लगे थे। अब बाबा गोरखनाथ ने याचिका वापस ले ली है।
मुस्लिम बहुल इलाके कुंदरकी में बीजेपी ने 31 साल बाद भगवा झंडा लहरा दिया है। बीजेपी को यहां पर ऐतिहासिक जीत मिली है जबकि सपा की जमानत जब्त हो गई है।
प्रियंका गांधी ने इस उपचुनाव में 4 लाख 10 हजार 931 वोटों की मार्जिन से जीत हासिल की है। उन्होंने साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को मिली जीत के मार्जिन को भी पछाड़ दिया है।
झारखंड की देवघर, महाराष्ट्र की मुंबा देवी, उत्तराखंड की केदारनाथ जैसी धार्मिक स्थलों वाली सीटों पर किस पार्टी की जीत मिल रही है। आइए जानते हैं।
बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम आ गए हैं। इन सभी सीटों पर प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के उम्मीदवारों ने भी चुनाव लड़ा है। जानिए जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों का चुनावी परिणाम क्या रहा है?
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़