CORONAVIRUS CASE
-
Covid: देशभर में मिले 35 हजार से ज्यादा नए मरीज, अबतक 4.28 लाख की मौत
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 4,634 की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.39 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 3,11,39,457 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।
राष्ट्रीय | Aug 09, 2021, 10:53 AM IST -
टीके की दोनों खुराक ले चुके मुंबईवासी 15 अगस्त से लोकल ट्रेनों में कर सकते हैं यात्रा: ठाकरे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना वैक्सीन टीके की दोनों खुराक ले चुके मुंबई के लोग 15 अगस्त से लोकल ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे।
महाराष्ट्र | Aug 09, 2021, 12:04 AM IST -
Covid: देशभर में मिले 39 हजार नए मरीज, 44 हजार हुए ठीक, एक्टिव मामले- 4.07 लाख
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा आकंड़ों के बाद, देश में अबतक सामने आए कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3 करोड़ 19 लाख 34 हजार 455 हो गए हैं।
राष्ट्रीय | Aug 08, 2021, 11:39 AM IST -
दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत पहुंची, फिर बढ़ने लगे मामले
दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए और एक रोगी की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर 0.10 प्रतिशत रही।
दिल्ली | Aug 07, 2021, 08:12 PM IST -
अमेजन ने अनिवार्य किया मास्क पहनने का नियम, अमेरिका में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद उठाया कदम
अमेजन ने अमेरिका में गोदाम के कर्मचारियों से कहा है कि वे एक बार फिर काम पर मास्क पहनें, क्योंकि देश में डेल्टा वेरिएंट तेजी से फैल रहा है।
बिज़नेस | Aug 07, 2021, 03:40 PM IST -
महाराष्ट्र में मिले डेल्टा वेरिएंट के 30 मरीज़, महाराष्ट्र सरकार ने बुलाई रिव्यू मीटिंग
महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के डेल्टा वेरिएंट के 30 मरीज़ मिले हैं जिसे लेकर 13 गांवों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इस पर आज महाराष्ट्र सरकार ने 11 बजे रिव्यू मीटिंग भी बुलाई है।
न्यूज़ | Aug 07, 2021, 11:00 AM IST -
Covid: देशभर में मिले 38,6528 नए मरीज, एक्टिव मामले- 4.12 लाख
देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 38 हजार 628 नए मरीज सामने आए हैं। इस समय अवधि में कोरोना संक्रमण से उबरने वाले मरीजों की संख्या 40 हजार 17 रही जबकि 617 मरीजों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई।
राष्ट्रीय | Aug 07, 2021, 10:48 AM IST -
मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 18 नए मामले सामने आए, एक मरीज की मौत
मध्य प्रदेश में शुकवार को कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से कुल 10,514 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 18 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,937 तक पहुंच गयी।
मध्य-प्रदेश | Aug 06, 2021, 09:30 PM IST -
केरल में सामने आए कोविड-19 के 19,948 नये मामले, 187 मरीजों की मौत
केरल में शुक्रवार को कोविड-19 से 187 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 17,515 पर पहुंच गयी जबकि 19,948 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35,13,551 हो गयी।
राष्ट्रीय | Aug 06, 2021, 08:43 PM IST -
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से एक और मौत, लखनऊ में फिर लगी धारा 144
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 41 नये मामले आए और एक मरीज की मौत दर्ज की गई। यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में एक कोरोना संक्रमित की मौत होने से अब तक इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 22,771 हो गई है।
उत्तर प्रदेश | Aug 06, 2021, 08:02 PM IST -
दिल्ली में कोरोना वायरस के 44 नये मामले सामने आये, 5 और मरीजों की मौत
दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत हो गई और इस महामारी के 44 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण की दर कम होकर 0.06 प्रतिशत रह गई।
दिल्ली | Aug 06, 2021, 05:15 PM IST -
कोविड की बुरी से बुरी स्थिति के मद्देनजर कर रहे तैयारी, संक्रमण बढ़ने पर होगा लॉकडाउन: जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर में बुरी से बुरी स्थिति के मद्देनजर तैयारी कर रही है और कोविड-19 के मरीजों के वास्ते 37,000 बिस्तरों की व्यवस्था कर रही है।
दिल्ली | Aug 05, 2021, 10:34 PM IST -
केरल में आज फिर आए कोरोना के 20 हजार से ज्यादा नए मामले, 117 और मरीजों की मौत
केरल में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर से राज्य में 20 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। राज्य में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 22,040 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमण से 117 और मरीजों की मौत हो गई।
राष्ट्रीय | Aug 05, 2021, 08:04 PM IST -
केजरीवाल सरकार ने 17 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को एक-एक करोड़ रु का मुआवजा दिया
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कोरोना वायरस के कारण ड्यूटी पर जान गंवाने वाले 17 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवज़ा दिया है। इनमें डॉक्टर, शिक्षक और सफाई कर्मी शामिल हैं। सरकार ने यह जानकारी सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत दायर आवेदन के जवाब में दी है।
दिल्ली | Aug 05, 2021, 06:50 PM IST -
दिल्ली में सामने आए कोरोना वायरस के 61 नए मामले, दो और मरीजों की मौत
दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गई तथा महामारी के 61 नए मामले सामने आए। संक्रमण की दर मामूली गिरावट के साथ 0.08 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
दिल्ली | Aug 05, 2021, 06:37 PM IST -
कोरोना वायरस: 24 घंटे में 42982 नए मामले, अकेले केरल के 22414 केस
देश के कुल एक्टिव मामलों में लगभग 43 प्रतिशत हिस्सेदारी केरल की ही है, फिलहाल केरल में 176564 एक्टिव मामले हैं जो देशभर में किसी भी राज्य में आए सबसे अधिक केस हैं
राष्ट्रीय | Aug 05, 2021, 10:40 AM IST -
महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6,126 नये मामले सामने आए, 195 मरीजों की मौत
महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 195 लोगों की मौत हुई जबकि संक्रमण के 6,126 नये मामले आए है। दिन में 7,436 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। राज्य में अभी तक कुल 63,27,194 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।
महाराष्ट्र | Aug 04, 2021, 11:08 PM IST -
बिहार में 7 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, प्रतिबंधों के साथ सिनेमा हॉल और शॉपिंग मॉल खोलने के आदेश
बिहार में कोरोना संक्रमण कम होने के साथ ही नीतीश सरकार ने अनलाक-5 में ढील का ऐलान किया है। बुधवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में बच्चों के स्कूल को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है।
बिहार | Aug 04, 2021, 10:24 PM IST -
दिल्ली में सामने आए कोरोना के 67 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 73 मरीज हुए ठीक
दिल्ली में रोजाना के कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या में कमी देखी जा रही है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 67 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान किसी की मौत कोरोना संक्रमण से नहीं हुई।
दिल्ली | Aug 04, 2021, 08:17 PM IST -
केजरीवाल सरकार ने तय की कोरोना टेस्ट की नई फीस, जानें नया रेट
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने कोरोना संक्रमित मरीजों की पुख्ता पहचान के लिए आवश्यक आरटी-पीसीआर टेस्ट के रेट में फिर कटौती की है। केजरीवाल सरकार ने राजधानी दिल्ली में कोरोना टेस्ट की रेट 300-700 रुपए निर्धारित की है।
दिल्ली | Aug 04, 2021, 08:28 PM IST