CRIME
-
बाराबंकी: डिप्टी जेलर के पति का महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल, मामला दर्ज
बाराबंकी जिला जेल में पूर्व में तैनात एक डिप्टी जेलर के पति का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जेल अधीक्षक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
उत्तर प्रदेश | Apr 14, 2022 07:26 pm IST -
लखनऊ पुलिस हुई हाईटेक, क्राइम और एक्सीडेंट पर अंकुश के लिए नया एप लॉन्च, जानिए फायदे
यूपी में अपराधियों पर लगाम कसने के लिए योगी सरकार ने कमर कस ली है। इसी के चलते राजधानी लखनऊ की पुलिस अब लगातार हाईटेक हो रही है।
उत्तर प्रदेश | Apr 14, 2022 06:46 am IST -
Advertisement
-
शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने किया ब्रेकअप तो दरिंदा बना प्रेमी, बच्चे के सामने 16 बार चाकू से गोदा
इस सनकी प्रेमी ने महिला पर एक के बाद एक 16 वार किए, जिसे देखकर महिला का मासूम बच्चा डर गया और अलमारी में छिप गया। महिला की उम्र महज 26 साल थी। महिला के गले समेत पूरे शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे घोड़ाडोंगरी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
क्राइम | Apr 12, 2022 11:13 am IST -
दिल्ली के संगम विहार में शख्स को गोलियों से भूना, वारदात सीसीटीवी में कैद
दिल्ली के संगम विहार इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक 50 साल के शख्स को गोली मारकर हत्या कर दी। ये दिल दहला देने वाली घटना रविवार की है जब हकीम सिंह उर्फ कल्लू नाम के व्यक्ति के ऊपर करीब नौ से दस बदमाशों ने बेरहमी से फायरिंग कर दी।
दिल्ली | Apr 11, 2022 04:25 pm IST -
Advertisement
-
पढ़ाई को लेकर डांट पड़ने के डर से लड़के ने अपने पिता को मार डाला
गुना जिले के पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने इस किशोर को हिरासत में ले लिया है।
क्राइम | Apr 06, 2022 11:02 pm IST -
जानें बलात्कार के 27 साल बाद क्यों दर्ज हुआ मुकदमा?, DNA रिपोर्ट ने खोली आरोपियों की पोल
घटना के 27 वर्ष बाद अदालत के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में साक्ष्य तथा गवाह नहीं थे, इसीलिए डीएनए परीक्षण कराना आवश्यक हो गया था।
क्राइम | Dec 15, 2022 04:17 pm IST -
Advertisement
-
राजस्थानः हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की गैंगवार में हत्या, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी
देवा गुर्जर कोटा के आरकेपुरम थाने का हिस्ट्रीशीटर था। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने के चलते उसके खिलाफ कई थानों में विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज थे। इसके अलावा देवा गुर्जर सोशल मीडिया में काफी चर्चित था।
राजस्थान | Apr 05, 2022 11:09 am IST -
MP: साइबर सेल की मदद से पकड़ा गया गैंगरेप का आरोपी महंत सीताराम, ये था प्लान
पुलिस ने रीवा रेप मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं 2 आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार महंत सीताराम पर बीते 28 मार्च को एक नाबालिग से रेप करने का आरोप लगा था।
मध्य-प्रदेश | Mar 31, 2022 04:39 pm IST -
Advertisement
-
तेलंगाना के विकाराबाद ज़िले में मिला 16 वर्षीय किशोरी का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
तेलंगाना के विकाराबाद जिले में सोमवार को दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय एक लड़की का शव मिला। पुलिस ने हत्या से पहले उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म होने की आशंका जताई है।
क्राइम | Mar 29, 2022 07:35 am IST -
दिल्ली: 19 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कहा कि जांच में पता चला कि एक स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्रों के बीच छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। छात्रों ने मामले को सुलझाने के लिये अपने दोस्तों को भी बुला लिया, जिसके बाद बाहरी लोग झगड़े में शामिल हो गए।
दिल्ली | Mar 27, 2022 09:10 pm IST -
Advertisement
-
Kerala: नशे में धुत युवक को ढाबे पर नहीं मिला खाना, तो गुस्से में भीड़ पर चला दी अंधाधुन गोलियां...
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हवा में गोलियां दागने के बाद मार्टिन कार में सवार हो गया, लेकिन भीड़ जमा होते देख वह वाहन से बाहर आ गया और फिर से गोलियां चलाईं।
राष्ट्रीय | Mar 27, 2022 01:28 pm IST -
नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता, फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार
नोएडा पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, इनके ऊपर आरोप है कि ये बदमाश फैक्ट्रियों को अपना निशाना बनाया करते थे। इनकी तलाश पुलिस को काफी समय से थी।
क्राइम | Mar 26, 2022 02:30 pm IST -
Advertisement
-
स्पा सेंटर में चल रहा था वेश्यावृत्ति का धंधा, तीन लोग हुए गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक उन्हे गुप्त सूचना मिली थी कि ठाणे में मौजूद इस स्पा में काफी दिनों से वेश्यावृत्ति चल रही है। इस रैकेट को चलाने में दो महिला भी जुड़ी हुई है।पुलिस ने छापा मारकर इस पूरे रैकेट का भांडाफोड़ किया है।
महाराष्ट्र | Mar 26, 2022 12:20 pm IST -
करनालः क्लास में चल रहा था प्रैक्टिकल, टीचर के सामने 12वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या
प्रैक्टिकल के दौरान बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र का दूसरे छात्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों छात्रों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि एक छात्र ने दूसरे छात्र की चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।
क्राइम | Mar 25, 2022 04:27 pm IST -
Advertisement
-
Muzaffarnagar: पति को पेड़ से बांधकर पत्नी के साथ गैंगरेप, 10 आरोपी गिफ्तार
आरोपितों ने महिला के पति को पेड़ से बांध दिया। जिसके बाद चार आरोपितों ने महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बाकी वहीं पर खड़े रहे। आरोपितों के जाने के बाद महिला ने पति के हाथ पैर खोले
उत्तर प्रदेश | Mar 25, 2022 02:05 pm IST -
ग्वालियरः केले के ट्रक से 37 बोरियों से बरामद हुआ 888 किलो गांजा, इतनी है बाजार में कीमत
ट्रक में केलों के बीच 37 बोरियों में गांजा छिपाया गया था जो 888 किलोग्राम था। जिसकी बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपया आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि ट्रक हैदराबाद से आगरा जा रहा था।
मध्य-प्रदेश | Mar 24, 2022 04:29 pm IST -
Advertisement
-
UP में अपराधियों बुलडोजर की दहशत, फरार दुष्कर्म आरोपी ने किया सरेंडर
प्रतापगढ़ स्थित रेलवे स्टेशन पर एक महिला के साथ बलात्कार की एक घटना सामने आई थी। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही थी। लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा था।
उत्तर प्रदेश | Mar 22, 2022 05:08 pm IST -
पाकिस्तान: हिंदू लड़की के अपरहण कोशिश में हुए नाकाम तो मारी गोली, जानिए पूरा मामला
खबर में कहा गया कि प्रत्येक वर्ष अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित महिलाओं का, विशेष रूप से सिंध में अपहरण किया जाता है और धार्मिक चरमपंथी उनका जबरन धर्म परिवर्तन कराते हैं। इसमें कहा गया कि पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय लंबे समय से जबरन विवाह और धर्मांतरण का सामना कर रहे हैं।
एशिया | Mar 22, 2022 01:45 pm IST -
वाराणसी में 32 मुकदमों में वांछित 2 लाख का इनामी बदमाश सोनू ढेर, पुलिस को कई बार चकमा देकर हुआ था फरार
बदमाश सोनू दो दर्जन से ज्यादा संगीन अपराधों में नामजद था। चौकाघाट दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद वाराणसी पुलिस की नज़र में आया था। बदमाश सोनू ने वाराणसी के अलावा मिर्जापुर और आजमगढ़ में भी दहशत फैला रखी थी।
क्राइम | Mar 22, 2022 09:19 am IST -
यूपी STF को मिली बड़ी कामयाबी, फरार वॉन्टेड मनीष सिंह सोनू को एनकाउंटर में किया ढेर
उसपर यूपी के जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी समेत चंदौली में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। 2020 में उसने चौकाघाट में दिनदहाड़े कैंट थाने के हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह प्रिंस सहित दो लोगों की हत्या कर दी थी।
क्राइम | Dec 15, 2022 04:09 pm IST