FIRE
-
UP: अमेठी में धू-धू कर जली स्कूल वैन, आधा दर्जन से ज्यादा बच्चे घायल, थोड़ी देर और होती तो...
हादसे में घायल हुए बच्चे एक प्राइवेट स्कूल के हैं। एक बच्चे के पिता ने बताया, पिछले महीने जब वैन के खराब होने के बाद बच्चों से धक्का देने के लिए कहा गया था तो हमने स्कूल के अधिकारियों के सामने यह मुद्दा उठाया था।
उत्तर प्रदेश | May 10, 2023 02:47 pm IST -
कोलकाता: राजभवन के पास सराफ भवन में लगी आग, मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां, राज्यपाल ने कही ये बात
पश्चिम बंगाल की राजधानी में राजभवन के पास सराफ भवन में आग लग गई। ये आग इमारत की ऊपरी मंजिल पर लगी है। इस घटना में किसी के हताहत होने की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है और इमारत को खाली कराया गया है।
पश्चिम बंगाल | May 10, 2023 12:47 pm IST -
Advertisement
-
बुझ नहीं रही रूस के जंगलों में लगी यह आग, धधक रहा यूराल पर्वत; अब तक 21 लोग जलकर खाक
रूस की यूराल पर्वत शृंखला में जंगलों में लगी आग अब तक बुझाई नहीं जा सकी है। यह लगातार विकराल होती जा रही है। आग की चपेट में आने से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 21 हो गई। देश की सरकारी समाचार एजेंसी तास ने आपात सेवा एजेंसियों के हवाले से जारी खबर में यह जानकारी दी।
एशिया | May 10, 2023 10:12 am IST -
पेरू में सोने की खदान में लगी भीषण आग, अब तक 27 मजदूरों की गई जान
दक्षिणी पेरू में एक सोने की खदान में आग भयानक आग लग गई। इस अग्निकांड में कम से कम 27 मजदूरों के मारे जाने की खबर है।
अन्य देश | May 08, 2023 07:28 am IST -
Advertisement
-
पाकिस्तान में चलती रेल बनी "द बर्निंग ट्रेन" और कम से कम 7 यात्रियों की जलकर मौत...घटना जान कांप जाएगी रूह
पाकिस्तान में उस वक्त हाहाकार मच गया, जब एक चलती हुई ट्रेन में अचानक आग लग गई। पटरी पर दौड़ रही यह रेल देखते ही देखते कब "द बर्निंग ट्रेन" बनकर आग के गोले में तब्दील हो गई,लोग समझ ही नहीं पाए। जब तक लोगों को बात कुछ समझ में आती व आग पर काबू पाया जाता, तब तक कम से कम 7 यात्रियों की मौत हो चुकी थी
एशिया | Apr 27, 2023 04:09 pm IST -
दिल्ली के चर्चित सरोजनी नगर मार्केट में लगी भीषण आग, 4 दुकानें सहित 20 स्टॉल जलकर खाक
दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि बाबू मार्केट में दुकान नंबर-1 में आग लगने की सूचना देर रात 2:21 बजे मिली। गर्ग ने कहा कि कुल 5 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
दिल्ली | Apr 25, 2023 01:35 pm IST -
Advertisement
-
Fly Dubai के उड़ते विमान से निकले आग के गोले, हवा में लटकी रही 160 यात्रियों की जान; VIDEO
Fly Dubai के विमान के इंजन में खराबी आई थी। जब आग की लपटें छोड़ता विमान हवा में था तब इसके अंदर 160 से ज्यादा यात्री सवार थे। इस विमान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एशिया | Apr 25, 2023 06:44 am IST -
नागपुर की एक कंपनी में ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, 3 मजदूरों की मौत, सामने आया भयानक VIDEO
महाराष्ट्र में नागपुर के हिंगाना स्थित MIDC के निपानी गांव में कटारिया एग्रो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में अचानक से जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस धमाके के बाद कंपनी में आग लग गई।
महाराष्ट्र | Apr 24, 2023 03:03 pm IST -
Advertisement
-
जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, सेना की गाड़ी में लगी आग, 5 जवान शहीद
वाहन में कुछ सामान था और किसी वजह से ट्रक में आग लग और बढ़ती गई। इसी आग की चपेट में वाहन में मौजूद जवान इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे के बाद जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।
राष्ट्रीय | Apr 20, 2023 08:01 pm IST -
Fire in Maharashtra: ठाणे में बिजनेस पार्क से मॉल तक भड़की भयानक आग ही आग
Fire in Maharashtra: ठाणे में बिजनेस पार्क से मॉल तक भड़की भयानक आग ही आग
न्यूज़ | Apr 19, 2023 05:14 pm IST -
Advertisement
-
पश्चिम बंगाल: हावड़ा के एक बाजार में लगी भीषण आग, 100 से ज्यादा दुकानें खाक
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक बाजार में भीषण आग लगने से 100 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक आग उलूबेरिया थाना क्षेत्र के छंगेल के लुडलो बाजार में आधी रात के आसपास लगी थी।
पश्चिम बंगाल | Apr 19, 2023 02:55 pm IST -
ठाणे के ओरियन बिजनेस पार्क में लगी इतनी भीषण आग, बगल का मॉल भी धू-धू कर जलने लगा; VIDEO
महाराष्ट्र के ठाणे में कल रात भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि कल रात करीब आठ बजे ठाणे के ओरियन बिजनेस पार्क में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
महाराष्ट्र | Apr 19, 2023 07:04 am IST -
Advertisement
-
चीन के अस्पताल में लगी आग, जिंदा जल गए 21 लोग, 71 मरीज बचाए गए
अस्पताल से कुल 71 मरीजों को निकाला गया और अन्य जगह ट्रांसफर किया गया और रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्तमान में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
एशिया | Apr 18, 2023 11:35 pm IST -
Mumbai Fire News: कबाड़ गोदाम में लगी आग कई गोदामों में फैली
ये आग मानखुर्द इलाके में लगी है..आग इतनी भीषण है कि उसने अपनी चपेट में कई गोदामों को ले लिया है... बताया जा रहा है कि आग रात 3 बजे लगी... बड़ी संख्या में दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हैं... मानखुर्द के आसपास के इलाकों से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया है...
न्यूज़ | Apr 18, 2023 10:22 am IST -
Advertisement
-
पटना में रिफाइंड ऑयल के गोदाम में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक उठ रही हैं लपटें
आग की लपट इतनी तेज थी कि बगल के एक गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। पूरा रिफाइंड ऑयल और ट्रांसपोर्ट गोदाम धू-धू कर जलने लगा। सुबह के वक्त होने के कारण लोग अपने-अपने घरों से जोर-जोर से चिल्लाने लगे।
बिहार | Apr 18, 2023 09:25 am IST -
मुंबई के स्क्रैप कंपाउंड में लगी भीषण आग, तेल के ड्रम और प्लास्टिक की वजह से उठ रहीं भीषण लपटें
मुंबई फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट ने बताया कि मानखरुद इलाके में स्क्रैप कंपाउंड में लगी आग लेवल 3 की है। हालांकि राहत की बात ये है कि इस आग में अभी तक कोई हताहत नहीं हुआ है।
महाराष्ट्र | Apr 18, 2023 08:16 am IST -
Advertisement
-
पड़ोसियों के लिए इफ्तार की तैयारी कर रहा था भारतीय कपल, दुबई अग्निकांड की कहानी आई सामने
दुबई में एक अपार्टमेंट में भीषण आग लगने की घटना में एक भारतीय दंपति ने जान गंवा दी। हादसे के वक्त ये दंपति अपने पड़ोसियों के लिए इफ्तार (रोज़ा खोलने) की दावत की तैयारी कर रहा था।
अन्य देश | Apr 17, 2023 01:05 pm IST -
गाजियाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग, 15 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
गाजियाबाद में एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल है।
उत्तर प्रदेश | Apr 17, 2023 06:44 am IST -
तेज गर्मी के बीच बिहार में आग का तांडव, कहीं घर जल रहे तो कहीं खलिहान; जान-माल का भारी नुकसान
पिछले साल बिहार में आग लगने की घटनाओं से 83 लोगों की मौत हुई थी जबकि 2021 में 54 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इसी प्रकार 2020 में 28 लोग आग लगने की घटनाओं के भेंट चढ़ गए थे।
बिहार | Apr 16, 2023 11:17 pm IST -
दुबई की इमारत में आग लगने से 4 भारतीय समेत 16 लोगों की मौत, ऐसे हुआ हादसा
दुबई की एक रिहायशी इमारत में आग लगने से 16 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में केरल के एक दंपती समेत 4 भारतीय शामिल हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग दुबई के सबसे पुराने इलाकों में से एक अल-रास में स्थित इमारत की चौथी मंजिल में लगी और फिर अन्य इलाकों में भी फैल गई।
अन्य देश | Apr 16, 2023 07:20 pm IST