MADHYA PRADESH ASSEMBLY
-
जब जनता ही करेगी चुनाव का बहिष्कार, तो कैसे होगा इस बार चमत्कार?
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही समय रह गया है। इस बीच, अनूपपुर जिले के खाल्हे धबई गांव के लोगों ने चुनाव के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी वो किसी भी पार्टी के उम्मीदवार को वोट नहीं देंगे।
मध्य-प्रदेश | Oct 07, 2023, 01:25 PM IST -
सीएम शिवराज सिंह ने अब खेला इमोशनल कार्ड, जनता से पूछा- मुझे CM बनना चाहिए कि नहीं
मध्य प्रदेश के डिंडोरी में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अबकी बार इमोशनल कार्ड खेला है और खुद जनता से ही पूछ लिया कि मुझे CM बनना चाहिए कि नहीं। वहीं इससे पहले 3 अक्टूबर को बुधनी में कहा था कि मैं चुनाव लड़ूं या नहीं, यहां से लड़ूं या नहीं।
मध्य-प्रदेश | Oct 07, 2023, 01:01 PM IST -
VIDEO: अब ये क्या बोल गए कैलाश विजयवर्गीय- "मैं भोपाल से इशारा करूंगा और काम इंदौर में हो जाएगा"
भाजपा ने अपने वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय को भी इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। पहले तो विजयवर्गीय ने कहा कि मैं अब घर-घर जाकर वोट मांगूंगा और अब उन्होंने कहा है कि मैं भोपाल से इशारा करूंगा काम इंदौर में हो जाएगा। देखें वीडियो-
मध्य-प्रदेश | Oct 07, 2023, 07:19 AM IST -
"70% लाओ... काम कराओ," कृषि मंत्री को लेकर लगाए पोस्टर, कांग्रेस नेता पर FIR दर्ज
मध्य प्रदेश के हरदा शहर में बीजेपी नेता और राज्य के कृषि मंत्री कमल पटेल को लेकर शहरभर में कमीशनखोरी के पोस्टर लगाए गए हैं। इस मामले में अब कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक रामकिशोर दोगने पर एफआईआर दर्ज हो गई है।
मध्य-प्रदेश | Oct 06, 2023, 11:23 AM IST -
यशोधरा राजे सिंधिया ने किया चुनाव ना लड़ने का ऐलान, अपने विधानसभा क्षेत्र को दुखी मन से कहा- गुड बाय
मध्य प्रदेश सरकार की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने विधानसभा चुनाव से पहले सार्वजनिक मंच से ये ऐलान कर दिया कि वह ये चुनाव नहीं लड़ेंगी। एक जनसभा को संबोधित करते हुए यशोधरा ने अपने विधानसभा क्षेत्र शिवपुरी को गुड बाय कह दिया है।
मध्य-प्रदेश | Oct 06, 2023, 07:30 AM IST -
सीएम शिवराज का एक और चौंकाने वाला बयान, बोले- राजनीति की राह बड़ी रपटीली, कई बार खुद फिसल जाते
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज का हाल ही में एक बयान चर्चा में आया था जिसमें उन्होंने जनता से ये पूछा था कि चुनाव लड़ूं कि नहीं लड़ूं। इस बयान के बाद कल शिवराज ने एक और बयान दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति का राह बड़ी रपटीली होती है, कई बार तो आप खुद फिसल जाते हैं।
मध्य-प्रदेश | Oct 06, 2023, 06:50 AM IST -
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में जलाए 51000 दीप, प्रियंका गांधी के सवाल पर दिया ये जवाब
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन में महाकाल कोरिडोर के फेज 2 का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने यहां 51 हजार दीपकों को जलाया। सीएम शिवराज सिंह चौहान से जब प्रियंका गांधी की इंदौर यात्रा के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने जवाबा देते हुए कहा कि महाकाल का नाम लेने दो।
मध्य-प्रदेश | Oct 05, 2023, 11:28 PM IST -
मध्य प्रदेश में भगवान, साधु-संतों के भरोसे होगा चुनाव, महाकाल कोरिडोर के फेज 2 का हुआ लोकार्पण
मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, सभी दल बाबा, साधु-संतों के जरिए हिंदू वोटरों को टारगेट करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में महाकाल कोरिडोर के फेज 2 का लोकार्पण किया गया है।
मध्य-प्रदेश | Oct 05, 2023, 06:49 PM IST -
पीएम मोदी आज फिर राजस्थान और एमपी को देंगे चुनावी सौगात,कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करनेवाले हैं। इस दौरान वे राजस्थान में लगभग 5,000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे जबकि मध्य प्रदेश में 12,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
राजनीति | Oct 05, 2023, 08:37 AM IST -
मध्य प्रदेश चुनाव से पहले शहडोल कमिश्नर लेना चाहते हैं वीआरएस, इस्तीफे के बाद साफ किए राजनीतिक इरादे
मध्य प्रदेश चुनाव से पहले शहडोल संभाग के कमिश्नर राजीव शर्मा ने इस्तीफा दिया है। इस इस्तीफे के बाद से ही अब चर्चा है कि शर्मा अपनी जन्मभूमि भिंड से चुनाव लड़ सकते हैं। राजीव शर्मा को 2025 में रिटायर होना था लेकिन उन्होंने चुनाव से पहले ही वीआरएस लेने का फैसला किया है।
मध्य-प्रदेश | Oct 04, 2023, 11:00 AM IST -
AAP ने एमपी व छ्त्तीसगढ़ चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, इन लोगों को मिला मौका
आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में कुल 12 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। पार्टी ने इससे पहले 8 सितंबर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। वहीं, पार्टी ने मध्य प्रदेश में भी 29 उम्मीदवारों की घोषणा की है।
छत्तीसगढ़ | Oct 02, 2023, 11:52 PM IST -
आरक्षण को लेकर सामने आया मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती का बयान, कह दी ये बड़ी बात
आरक्षण को लेकर मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती का कहना है कि इसे कोई माई का लाल खत्म नहीं कर सकता है। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान भी साल 2018 में यही बात कह चुके हैं। उनके इस बयान पर सवर्ण वर्ग ने आपत्ति भी जताई थी।
राजनीति | Oct 02, 2023, 09:49 PM IST -
बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा हमला, कहा- कुछ लोगों को पैसे देकर अपने नाम से लेख लिखवाते हैं राहुल गांधी
बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि वह पैसे देकर लोगों से अपने नाम के लेख लिखवाते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि राहुल को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है।
राजनीति | Oct 02, 2023, 04:43 PM IST -
PM Narendra Modi Live: राजस्थान को पीएम मोदी ने दिया 7200 करोड़ का तोहफा, सांवलिया सेठ के भी किए दर्शन
पीएम मोदी ने राजस्थान में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 1 सितंबर को आयोजित स्वच्छता मिशन को सफल बनाने को लेकर देशवासियों को धन्यवाद दिया। साथ ही राजस्थान में 7200 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले परियोजनाओं का शुभारंभ किया।
राजस्थान | Oct 02, 2023, 12:27 PM IST -
'जब मैं नहीं रहूंगा तो बहुत याद आऊंगा, ऐसा भाई नहीं मिलेगा', सीएम शिवराज सिंह चौहान ने क्यों कहा ऐसा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं नहीं रहूंगा तब आपको मेरी याद आएगी, ऐसा भाई आपको फिर नहीं मिलेगा। उनके इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं सरकार नहीं परिवार चला रहा हूं।
मध्य-प्रदेश | Oct 02, 2023, 09:08 AM IST -
आज छत्तीसगढ़ दौरे पर जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, चुनाव अभियान में जुटे जेपी नड्डा और अमित शाह
देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा चुनावी अभियान में जुट चुकी है। इसी कड़ी में आज पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर जाने वाले हैं, जहां बैक टू बैक वे 4 रैलियों में शामिल होंगे। बता दें कि इससे पहले जेपी नड्डा ने पार्टी महासचिवों संग बैठक की थी।
राजनीति | Sep 30, 2023, 07:11 AM IST -
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: BSP ने इन सीटों पर किए 9 उम्मीदवार घोषित, जानें किसे मिला टिकट
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। बीएसपी ने अपने उम्मीदवारों की ये दूसरी सूची जारी की है।
मध्य-प्रदेश | Sep 28, 2023, 09:35 PM IST -
विधानसभा चुनावों को लेकर एक्शन मोड में PM मोदी, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और एमपी में करेंगे ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ताबड़तोड़ रैलियां करनेवाले हैं। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी अगले सप्ताह एक अक्टूबर को तेलंगाना जाकर राज्य में इस वर्ष के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव अभियान का शुभारंभ करेंगे।
राजनीति | Sep 27, 2023, 06:07 PM IST -
MP Election: टिकट मिलने से उत्साहित नहीं, बल्कि मायूस हैं BJP के बड़े नेता
उम्मीदवारी तय होने के बाद कुछ नेताओं के ऐसे बयान आए हैं जो यह जाहिर करने के लिए काफी हैं कि उनकी इच्छा विधानसभा चुनाव लड़ने की नहीं थी, मगर पार्टी का निर्देश है और वह उसका पालन करेंगे।
मध्य-प्रदेश | Sep 27, 2023, 01:26 PM IST -
'कांग्रेस पार्टी को क्यों पेट में दर्द हो रहा है', केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ऐसा क्यों कहा?
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि उसके पेट में क्यों दर्द हो रहा है? जबकि बीजेपी केवल अपने कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में उतार रही है। शेखावत ने ये भी कहा कि ये सब उनकी समझ से बाहर है।
राजनीति | Sep 27, 2023, 12:36 PM IST