MAHARASHTRA LOK SABHA ELECTION 2024
-
BJP प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी, मुंबई और ओडिशा की इन सीटों पर उम्मीदवारों के देखें नाम
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। इसमें महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही ओडिशा विधानसभा चुनाव के भी प्रत्याशियों के नाम घोषित किये गए हैं।
राजनीति | Apr 27, 2024 05:41 pm IST -
महाराष्ट्र में युवक ने कुल्हाड़ी से तोड़ी EVM मशीन, चिल्ला-चिल्लाकर बताया कारण
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के रामतीर्थ मतदान केंद्र भारी हंगामा हुआ जब एक युवक ने अपनी कुल्हाड़ी से EVM पर हमला कर दिया। दूसरी ओर कर्नाटक के चामराजनगर जिले में भी EVM को क्षतिग्रस्त करने की खबर सामने आई है।
राजनीति | Apr 26, 2024 11:31 pm IST -
Advertisement
-
महाराष्ट्र: एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर लेटकर वोट डालने पहुंचे मनोज जरांगे पाटिल
मनोज जरांगे पाटिल का स्वास्थ्य खराब होने के कारण अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन वह एम्बुलेंस में आए और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान वह कमजोर लेकिन दृढ़ दिखाई दिए।
महाराष्ट्र | Apr 26, 2024 01:18 pm IST -
उद्धव ठाकरे ने जारी किया 'वचन नामा', रोजगार और आरक्षण बढ़ाने का वादा
लोकसभा चुनाव 2024 के तहत विभिन्न राजनीतिक दल जनता से तरह-तरह के वादे कर रहे हैं। इसी क्रम में शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी मैनिफेस्टो जारी कर दिया है। आइए जानते हैं उनके प्रमुख वादे क्या-क्या हैं।
महाराष्ट्र | Apr 25, 2024 09:57 pm IST -
Advertisement
-
अजित पवार के बेटे को Y+ सुरक्षा, कांग्रेस ने कसा तंज- वो देश दुनिया में सबसे प्रसिद्ध व्यक्ति हैं, ऐसे नेता को...
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ पवार को वाई-श्रेणी (Y+ Category) की सुरक्षा दी गई है। जिस पर कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि वो देश में कहीं भी जाते हैं तो लाखो लोगों की भीड़ आती हैं, ऐसे नेता को Y+ सुरक्षा देना अपमान है।
महाराष्ट्र | Apr 24, 2024 02:27 pm IST -
भक्ति में डूबे CM एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत, हनुमान चालीसा पाठ का VIDEO हो रहा वायरल
महाराष्ट्र सीएम के बेटे श्रीकांत शिंदे का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह हनुमान चालीसा के पवित्र छंद का पाठ कर रहे हैं। पिछले साल संसद में भी एक मौका ऐसा आया था जब श्रीकांत शिंदे हनुमान चालीसा पढ़ने लगे थे।
महाराष्ट्र | Apr 24, 2024 09:29 am IST -
Advertisement
-
उद्धव के 'नीच' वाले बयान पर CM शिंदे ने दिया तगड़ा जवाब, बोले- जिस समाज से मैं आता हूं...
शिवसेना के चीफ और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नीच वाले बयान पर जोरदार पलटवार किया है। शिंदे ना कहा, वे मुझे 'नीच'' कहकर गाली देते हैं। अगर एक किसान का बेटा, एक आम मजदूर मुख्यमंत्री बनता है तो उन्हें अच्छा नहीं लगता।
महाराष्ट्र | Apr 24, 2024 07:20 am IST -
"भारत में कोई नया पुतिन तैयार हो रहा है?", शरद पवार ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कही ये बातें
शरद पवार ने पीएम मोदी की तुलना पुतिन से की। अमरावती में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता चिंतित है कि क्या इस देश में मोदी के रूप में कोई नया पुतिन तैयार हो रहा है?
महाराष्ट्र | Apr 23, 2024 11:45 am IST -
Advertisement
-
Exclusive: 'हारने के डर से राहुल गांधी प्रचार के लिए नहीं आ रहे', बोले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण
नांदेड़ सीट पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में चुनाव होने जा रहा है, इसी बीच बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने इंडिया टीवी से खास बातचीत की है और अपने विरोधियों पर निशाना साधा है।
महाराष्ट्र | Apr 23, 2024 09:05 am IST -
अजित पवार की पार्टी NCP ने जारी किया मेनिफेस्टो, इन मुद्दों पर फोकस
Lok Sabha Elections 2024: अजित पवार की पार्टी NCP ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया, जिसमें 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, चार करोड़ लोगों को पक्के मकान देने समेत कई वादे किए गए हैं।
महाराष्ट्र | Apr 22, 2024 02:39 pm IST -
Advertisement
-
भवानी के नाम पर मिला नोटिस तो बोले उद्धव- जब जय बजरंग बली बोलकर वोट देने को कहा था तब कहां थे
शिवसेना के मशाल थीम सॉन्ग के अंत में जय भवानी शब्द का इस्तेमाल किया गया है। भवानी शब्द हिंदू धर्म में देवी के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में चुनाव आयोग ने थीम सॉन्ग में धार्मिक नारे के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है।
महाराष्ट्र | Apr 21, 2024 02:41 pm IST -
मान गए सपा विधायक रईस शेख, वापस लिया इस्तीफा; जानें क्या कहा
महाराष्ट्र सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी के काम करने के तरीके से नाराज होकर विधायक रईस शेख ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। हालांकि बाद में उन्होंने अपना इस्तीफा वापस भी ले लिया।
महाराष्ट्र | Apr 20, 2024 11:33 pm IST -
Advertisement
-
टिकट में देरी से छगन भुजबल नाराज, नासिक सीट से वापस लिया अपना नाम
लोकसभा चुनाव 2024 के बीच अजित पवार की एनसीपी के दिग्गज नेता छगन भुजबल ने ऐलान किया कि वह नासिक सीट से अपनी दावेदारी वापस ले रहे हैं। माना जा रहा है कि टिकट बंटवारे में हो रही देरी के कारण भुजबल नाराज हो गए हैं।
महाराष्ट्र | Apr 19, 2024 04:48 pm IST -
सुप्रिया सुले ने प्रतिद्वंदी भाभी सुनेत्रा पवार से ले रखा है इतने लाख का लोन, बारामती में आमने-सामने
बारामती लोकसभा सीट पर 5 दशक से शरद पवार या उनके परिवार का ही कब्जा रहा है। इस बार यहां से ननद और भाभी के आमने-सामने आने से मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। इस बीच सुप्रिया सुले के चुनावी हलफनामे में इस बात की जानकारी सामने आई है उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी भाभी से कर्ज ले रखा है।
महाराष्ट्र | Apr 19, 2024 07:01 am IST -
Advertisement
-
‘बैकग्राउंड में बातें हुई थीं’, Exclusive इंटरव्यू में प्रफुल्ल पटेल ने खोले NCP से जुड़े कई राज
एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने इंडिया टीवी के साथ खास बातचीत में शरद पवार से लेकर बारमाती की लोकसभा सीट तक कई मुद्दों पर बात की है और यह भी बताया है कि सीटों के तालमेल पर महायुति के घटक दलों में कैसे बात चल रही है।
महाराष्ट्र | Apr 18, 2024 04:53 pm IST -
ननद-भाभी का शक्ति प्रदर्शन! आज नॉमिनेशन फाइल करेंगी सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार; कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद
7 मई को बारामती सीट पर होने वाले मतदान पर सबकी नजरें हैं जहां ननद और भाभी की आमने-सामने की जंग है। आज NCP शरद पवार गुट की उम्मीदवार सुप्रिया सुले और अजित गुट की उम्मीदवार सुनेत्रा पवार नामांकन दाखिल करेंगी।
महाराष्ट्र | Apr 18, 2024 08:16 am IST -
Advertisement
-
एकनाथ खडसे को अंजाम भुगतने की धमकी, दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के नाम से आया फोन
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले शरद पवार की एनसीपी के दिग्गज नेता एकनाथ खडसे ने वापस भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है। हालांकि, अब उन्हें एक अज्ञात कॉलर ने दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील का नाम लेकर धमकी दी है।
महाराष्ट्र | Apr 17, 2024 04:38 pm IST -
CM शिंदे के गढ़ ठाणे में सबसे ज्यादा ट्रांसजेंडर्स वोटर्स, मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह
Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र के ठाणे में 20 मई को वोटिंग होगी। जिले में इस बार महिला और पुरुष के अलावा ट्रांसजेंडर भी बड़ी संख्या में मतदान करने जा रहे हैं।
महाराष्ट्र | Apr 17, 2024 03:39 pm IST -
"आज तक बहन के लिए वोट मांगता था अब पत्नी के लिए मांग रहा हूं", बारामती की सभा में बोले अजित पवार
बारामती की एक सभा में डिप्टी सीएम अजित पवार ने अपनी बहन पर तंज कसा है कि बीते 10 वर्षों में केंद्र की ओर से कोई भी बड़ी परियोजना बारामती लोकसभा क्षेत्र के लिए नहीं आ सकी क्योंकि आप पीएम की लगातार आलोचना करती रहीं।
महाराष्ट्र | Apr 17, 2024 01:48 pm IST -
उम्मीदवारों की इस लिस्ट को देखकर बीजेपी नेताओं का भी माथा ठनका, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक ऐसी लिस्ट जारी की गई जिसे देखकर पार्टी के नेताओं का माथा ठनक गया। उन्हें इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।
महाराष्ट्र | Apr 17, 2024 09:19 am IST