MANIPUR
-
मणिपुर: कांगपोकपी पुलिस ने अपने कर्मियों को 30 अप्रैल की बैठक से दूर रहने के दिए निर्देश
कांगपोकपी जिला पुलिस ने सभी कर्मियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि फर्जी संगठन द्वारा की गई घोषणा अवैध है। बैठक में भाग लेने वाले किसी भी वर्दीधारी कर्मचारी को घोर सेवा कदाचार का दोषी माना जाएगा और ऐसा करने वाले कर्मचारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मणिपुर | Apr 22, 2025, 02:10 PM IST -
वित्त मंत्रालय में सचिव पद पर पूर्वोत्तर से दो आदिवासी IAS हुए नियुक्त, पहली बार हुआ ऐसा
यह पहली बार है जब केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर से अनुसूचित जनजाति (एसटी) के सदस्यों को वित्त मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया है।
बिज़नेस | Apr 21, 2025, 08:06 PM IST -
एक्शन में मणिपुर पुलिस, 48 घंटे में कसा शिकंजा, ताबड़तोड़ छापेमारी कर प्रतिबंधित संगठनों के 9 सदस्य किए गिरफ्तार
मणिपुर में हिंसा भड़काने के लिए कई प्रतिबंधित संगठनों का हाथ है। मणिपुर पुलिस अब इन संगठनों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। एक-एक कर इन प्रतिबंधित संगठनों के सदस्यों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
मणिपुर | Apr 20, 2025, 01:38 PM IST -
मणिपुर में फिर नाबालिग के साथ रेप के बाद हत्या, जंगल में लकड़ी लेने गई थी पीड़िता
मणिपुर में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। एक महीने में इस तरह की यह तीसरा घटना सामने आई है, जिसके बाद से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।
मणिपुर | Apr 12, 2025, 08:20 PM IST -
सामुदायिक झंडा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, पुलिस ने लगाया कर्फ्यू
मणिपुर के चुराचांदपुर में सामुदायिक झंडा लगाने को लेकर दो जनजातियों में विवाद हो गया, जिसके बाद मामले को बढ़ता देख पुलिस ने जिले के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लागू कर दिया है।
मणिपुर | Apr 09, 2025, 10:47 PM IST
-
BJP के मुस्लिम नेता का भीड़ ने जला दिया घर, वक्फ बिल का किया था समर्थन
रविवार रात करीब 9 बजे गुस्साई भीड़ बीजेपी नेता के आवास के बाहर एकत्र हुई, तोड़फोड़ की और बाद में घर को आग लगा दी। भीड़ में शामिल कुछ लोगों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि असकर अली ने वक्फ बिल का समर्थन किया था।
मणिपुर | Apr 07, 2025, 08:16 AM IST -
मणिपुर में चार उग्रवादी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ाया, एक दिन पहले भी गिरफ्तार हुए थे 4 उग्रवादी
काकचिंग जिले के हियांगलाम में सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान के दौरान यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपक (यूपीपीके) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया।
मणिपुर | Apr 06, 2025, 01:05 PM IST -
मणिपुर में शांति का प्रयास, मेइती-कुकी गुटों के साथ केंद्र सरकार ने की बैठक
पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में काफी लंबे समय से हिंसा जारी है। इस हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान भी जा चुकी है। इस हिंसा के समाधान के लिए केंद्र सरकार ने आज मेइती और कुकी गुट के सदस्यों के साथ एक बैठक की।
राजनीति | Apr 05, 2025, 03:52 PM IST -
मणिपुर में अब कैसे हैं हालात, क्या है शांति बहाल करने का तरीका? गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में सब कुछ बताया
अमित शाह ने बताया कि हाईकोर्ट ने एक फैसले में विशेष जाति को आरक्षण दे दिया था, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत रोक लगा दी थी। हाईकोर्ट के इसी फैसले के कारण मणिपुर में हिंसा की शुरुआत हुई।
मणिपुर | Apr 04, 2025, 07:40 AM IST -
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को मंजूरी, शुक्रवार तड़के राज्यसभा में पारित हुआ सांविधिक संकल्प
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को लेकर सांविधिक संकल्प लोकसभा में गुरुवार को ही पारित हो गया था। शुक्रवार तड़के इसे राज्यसभा में भी पारित कर दिया गया।
मणिपुर | Apr 04, 2025, 06:43 AM IST
-
मणिपुर में लागू रहेगा राष्ट्रपति शासन, सांविधिक संकल्प को लोकसभा ने मंजूरी दी
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दिया था, जिसके बाद राज्यपाल ने विधायकों से चर्चा की और बहुमत सदस्यों ने कहा कि वे सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं। शाह ने कहा कि इसके बाद कैबिनेट ने राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा की जिसे राष्ट्रपति महोदया ने स्वीकार कर लिया।
मणिपुर | Apr 03, 2025, 06:23 AM IST -
मणिपुर में दो एसपी समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
मणिपुर सरकार ने दो जिलों के पुलिस अधीक्षकों सहित 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। जिरीबाम के पुलिस अधीक्षक शेख मोहम्मद जाकिर को काकचिंग जिले के एसपी के रूप में स्थानांतरित किया गया है। काकचिंग की एसपी प्रियदर्शिनी लैशराम जिरीबाम की नई एसपी होंगी।
मणिपुर | Apr 02, 2025, 11:28 AM IST -
मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश में अब 6 महीने के लिए बढ़ाई गई AFSPA, जानिए किन इलाकों को दी गई छूट
मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश में आफस्पा बढ़ाए जाने को लेकर गृहमंत्रालय ने नोटिस जारी किया है। मंत्रालय ने इन राज्यों के कुछ इलाकों में छूट दिए जाने का भी ऐलान किया है।
मणिपुर | Mar 30, 2025, 05:49 PM IST -
देश के इस हिस्से में भूकंप के झटके महसूस किए गए, रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता
29 मार्च को दोपहर 2:31 बजे मणिपुर में रिक्टर स्केल पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र मणिपुर के नोनी में 10 किलोमीटर की गहराई पर था, जिसका निर्देशांक 24.90 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 93.59 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था।
मणिपुर | Mar 29, 2025, 09:08 PM IST -
इंफाल घाटी से गिरफ्तार हुए 5 उग्रवादी, हथियारों का जखीरा भी हुआ बरामद
मणिपुर पुलिस ने 5 उग्रवादियों को इंफाल घाटी से पकड़ा है, इन सभी पर आरोप है कि ये घाटी में लोगों से धन उगाही करने की कोशिश कर रहे थे।
मणिपुर | Mar 26, 2025, 11:13 PM IST
-
मणिपुर: 9 साल की बच्ची का शव चार दिन बाद दफनाया गया, स्कूली छात्रों ने विदाई गीत गाये
बच्ची के स्कूल के छात्रों ने नम आंखों से उसे अंतिम विदाई देते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। बच्चों ने अपनी प्रधानाध्यापिका के मार्गदर्शन में विदाई गीत गाये और शव को पारंपरिक शॉल से लपेटा गया।
मणिपुर | Mar 25, 2025, 11:40 PM IST -
मणिपुर राज्य देश के अन्य हिस्सों की तरह समृद्ध बनेगा: जस्टिस बीआर गवई
मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि शांति प्रक्रिया में तेजी आने की प्रार्थना करता हूं, ताकि राज्य प्रगति कर सके।
मणिपुर | Mar 23, 2025, 02:43 PM IST -
मणिपुर हिंसा के बीच 9 साल की बच्ची का मिला शव, रेप की आशंका; हिरासत में 15 संदिग्ध
मणिपुर के चुराचांदपुर में दो समुदायों के बीच झड़प शुरू हो गई। इसी बीच 9 साल की एक बच्ची का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। पुलिस ने आशंका जताई है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। फिलहाल 15 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
मणिपुर | Mar 22, 2025, 06:45 AM IST -
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में हालात अब भी तनावपूर्ण, स्कूल और बाजार बंद
दो दिन पहले 'हमार' और 'जोमी' समुदायों के बीच हुई झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। सुरक्षाबलों ने बुधवार रात ‘फ्लैग मार्च’ किये, ताकि हिंसा की और घटनाएं नहीं हों।
अरुणाचल प्रदेश | Mar 20, 2025, 10:21 PM IST -
Explainer: मणिपुर में फिर क्यों भड़की हिंसा? हमार और जोमी समुदाय के बीच हिंसक झड़प क्यों?
मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में जोमी और हमार समुदायों के बीच हुई ताजा झड़पों के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। हालांकि दोनों समुदायों ने शांति की अपील की है, लेकिन हालात पूरी तरह ठीक नहीं हैं।
Explainers | Mar 20, 2025, 07:55 AM IST