PALESTINE
-
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने की गाजा में युद्धविराम की मांग, बोलीं- 'भूख से मर रहे हैं लोग'
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने गाजा में तत्काल युद्धविराम का आह्वान किया। उन्होंने फिलिस्तीनी लोगों के बीच अमानवीय स्थितियों और मानवीय आपदा को कम करने के लिए सहायता के प्रवाह को बढ़ाने के लिए इजराइल पर दबाव डाला।
अमेरिका | Mar 04, 2024, 10:42 AM IST -
गाजा में हवाई मार्ग से मदद पहुंचाएगा अमेरिका, बाइडेन ने दी मंजूरी
कई महीनों से गाजा और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष के बीच अब तक हजारों लोगों की मौत हो गई है। वहीं घायलों की सहायता के लिए अमेरिका हवाई मार्ग से मदद पहुंचाएगा। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
एशिया | Mar 02, 2024, 07:54 AM IST -
गाजा में 104 नागरिकों की मौत पर भड़के फिलिस्तीनी राष्ट्रपति, नरसंहार बताने पर इजरायल ने दिया ये जवाब
गाजा में बीते 24 घंटे में 104 नागरिकों की मौत पर फिलिस्तीन भड़क उठा है। फिलिस्तीन ने इसे इजरायली सेना की ओर से किया गया नरसंहार बताया है। वहीं इजरायली सेना का इस मद में अलग दावा है। आइडीएफ का कहना है कि सहायता का इंतजार कर रहे लोगों की मौत कुचलने की वजह से हुई है।
अन्य देश | Mar 01, 2024, 03:56 PM IST -
फिलिस्तीन के प्रधानमंत्री ने की अपनी सरकार के इस्तीफे की घोषणा
फिलिस्तीनी प्रधानमंत्री मोहम्मद शतायेह ने सोमवार को अपनी सरकार के इस्तीफे की घोषणा कर दी।
एशिया | Feb 26, 2024, 02:22 PM IST -
युद्धग्रस्त फिलिस्तीनियों पर एक और बड़ी आफत, उत्तरी गाजा में इस वजह से आई भूखों मरने की नौबत
विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने कहा कि अराजकता और हिंसा के कारण उसे उत्तरी गाजा में खाद्य पदार्थ की आपूर्ति को रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा तीन सप्ताह पहले एक ट्रक पर हमला होने के बाद पहली बार खाद्य पदार्थ की आपूर्ति रोकी गई थी।
अन्य देश | Feb 21, 2024, 04:41 PM IST -
इजराइल का साथ छोड़ रहे अमेरिका-ब्रिटेन! फिलिस्तीन को अलग देश की मान्यता देगा Britain
ब्रिटेन के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि उनका देश गाजा में युद्धविराम के बाद फिलिस्तीन को आधिकारिक तौर पर एक देश के रूप में मान्यता दे सकता है।
यूरोप | Feb 02, 2024, 09:54 AM IST -
ये क्या हुआ...! अमेरिका ने मारी पलटी, फिलिस्तीन के पक्ष में आए जो बाइडेन, यहूदियों पर एक्शन का ऑर्डर
अमेरिका ने इजराइल के विरोध में और फिलिस्तीन के पक्ष में एक नया आदेश दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यहूदियों पर एक्शन लेने का आदेश दे डाला है। इन यहूदियों पर वेस्ट बैंक में हिंसा, आगजन की वारदातें करने का आरोप है। जानिए अमेरिका ने ऐसा क्यों किया?
अमेरिका | Feb 02, 2024, 07:01 AM IST -
‘इजरायल को तब तक मान्यता नहीं देंगे जब तक कि…’, सऊदी के विदेश मंत्री का बड़ा बयान
सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान अल सऊद ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि फिलीस्तीन देश की स्थापना का रास्ता साफ होने तक वह इजरायल के साथ संबंधों को सामान्य नहीं करेगा।
एशिया | Jan 23, 2024, 07:44 AM IST -
युगांडा में श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे और फिलिस्तीनी विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर, इन मुद्दों पर हुई बात
युगांडा की राजधानी कंपाला में " जयशंकर ने श्रीलंका, फिलिस्तीनी, बहरीन, सर्बिया, बोलीविया, अजरबैजान और वेनेजुएला के अपने समकक्षों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें कीं। इस दौरान उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।
अन्य देश | Jan 20, 2024, 06:44 PM IST -
इजरायली हमले में मारा गया फ़िलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद संगठन का डिप्टी चीफ वाएल अबू-फ़नौना, IDF को थी तलाश
इजरायली सेना ने गाजा में एक ऑपरेशन के दौरान गुरुवार को फ़िलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद संगठन के डिप्टी सूचना चीफ वाएल अबू-फ़नौना हवाई हमले में ढेर कर दिया है। यह 2017 से ही इस संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहा था। इजरायल थल और वायुसेना के संयुक्त अभियान में इसे मार दिया गया।
अन्य देश | Jan 19, 2024, 02:20 PM IST -
इजरायल-हमास युद्ध को लेकर भारत ने दिया ये नया बयान, फिलिस्तीन हुआ खुश
इजरायल-हमास युद्ध को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में आम फिलिस्तीनियों की मौत की कड़ी निंदा की है। भारत ने कहा कि गाजा में आम नागरिकों की मौत अस्वीकार्य है और भारत इसकी सख्त निंदा करता है। यूएन में भारत की स्थाई प्रतिनिधि रुचिरा कांबोज ने कहा कि 7 अक्टूबर को हमास का इजरायल पर आतंकी हमला इसके लिए दोषी है।
अन्य देश | Jan 10, 2024, 12:52 PM IST -
इजराइल खत्म करने जा रहा जंग! दक्षिण गाजा में युद्ध तेज, पर कई इलाकों से हजारों सैनिकों की वापसी
इजराइल और हमास में दक्षिण गाजा में संघर्ष जारी है। हालांकि बाकी इलाकों से इजराइल अपने हजारों सैनिकों को वापस बुला रहा है। इससे ये नजर आ रहा है कि वह जंग को समेटना चाहता है या फिर नई रणनीति के साथ हमले करने पर काम कर रहा है।
एशिया | Jan 02, 2024, 06:45 PM IST -
अभी कई महीने नहीं रुकेगी गाजा की जंग, इजराइल के रक्षामंत्री ने किया ऐलान, हमास को करेंगे तबाह
इजराइल के रक्षा मंत्री याओव गैलेंट ने लंबे समय तक युद्ध चलने का अनुमान जताते हुए कहा कि हमास को तबाह करने में कई महीने लगेंगे। पिछले दिनों अस्थाई संघर्ष विराम के बाद फिर गाजा में लड़ाई का ताजा दौर व्यापक पैमाने पर शुरू हो गया है।
अमेरिका | Dec 15, 2023, 02:38 PM IST -
मुम्बई के आजाद मैदान में फिलिस्तीन के समर्थन में निकाली गई रैली, सपा और कांग्रेस से की ये अपील
फिलिस्तीन के समर्थन में आज मुंबई में एक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में शामिल लोगों ने युद्ध समाप्त कराने को लेकर पीएम मोदी से अपील की। साथ ही सपा और कांग्रेस से भी एक अपील की है।
महाराष्ट्र | Dec 08, 2023, 08:06 PM IST -
इजरायल के भीषण हमले से खान यूनिस में हाहाकार, लोग पूछ रहे- कहां है UN, किधर है रेडक्रॉस?
हमास के साथ सीजफायर के खत्म होने के बाद इजरायल ने गाजा पट्टी पर एक नई ताकत के साथ हमला करना शुरू कर दिया है और इसका असर खान यूनिस पर देखने को मिल रहा है।
एशिया | Dec 05, 2023, 08:58 PM IST -
इजरायली वाणिज्य दूतावास के बाहर फिलिस्तीनी समर्थक ने किया आत्मदाह, सुरक्षाकर्मी भी हुआ घायल
इजरायली वाणिज्य दूतावास के बाहर एक फिलिस्तीनी समर्थक ने खुद को आग लगा ली। फिलिस्तीनी समर्थक की जान बचाने के दौरान एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गया। बता दें कि इस दौरान फिलिस्तीनी समर्थक के हाथ में फिलिस्तीन का भी झंडा था।
अमेरिका | Dec 02, 2023, 10:13 AM IST -
सीजफायर खत्म होने के पहले दिन इजरायल का बड़ा हवाई हमला, गाजा में 175 से ज्यादा लोगों की मौत
इजरायल ने सीजफायर टूटने के बाद से गाजा पर लगातार बमबारी की जिसमें 175 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और दर्जनों घायल एवं लापता हैं।
एशिया | Dec 02, 2023, 08:30 AM IST -
Israel Hamas War 51th Days: युद्ध विराम समझौते के दूसरे दिन छूटे 13 इजरायली बंधक, मगर IDF ने हमास को दे दिया गच्चा!
इजरायल-हमास युद्ध विराम समझौते के दूसरे दिन हमास ने 13 इजरायलियों और 4 विदेशी बंधकों को रिहा किया। बदले में इजरायली सेना ने करीब 51 फिलिस्तीनियों को जेल से मुक्त किया। मगर हमास ने देर शाम तक इजरायली बंधकों की रिहाई को रोके रखा। इससे दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था।
अन्य देश | Nov 26, 2023, 11:03 AM IST -
इजरायल-हमास युद्ध का 50वां दिनः आज रिहा होंगे 14 इजरायली बंधक, बदले में छोड़े जाएंगे 42 फिलिस्तीनी
इजरायल-हमास युद्ध विराम समझौते के दूसरे दिन आज 14 इजरायली बंधक मुक्त किए जाएंगे। वहीं बदले में इजरायल 42 फिलिस्तीनियों को छोड़ेगा। दोनों पक्षों की ओर से बंधकों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। समझौते के तहत दोनों पक्ष युद्ध विराम का पालन कर रहे हैं। पहले दिन 13 इजरायली और 39 फिलिस्तीनी छोड़े जा चुके हैं।
अन्य देश | Nov 25, 2023, 06:37 PM IST -
कांग्रेस ने केरल में फिलिस्तीन के समर्थन में की रैली, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को भी दिया था न्योता
कांग्रेस की केरल इकाई ने फिलिस्तीन के समर्थन में एक रैली की। इस रैली में कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अभी तक भारत फिलिस्तान का समर्थन करता रहा है, लेकिन मोदी ने इजराइल का समर्थन कर भारत को अपमानित किया।
राजनीति | Nov 24, 2023, 07:45 AM IST