PUTIN
-
G-20 में पश्चिमी देशों के रवैये पर बरसा रूस, न्यू स्टार्ट के निलंबन को पुतिन ने बताया सही
बेंगलुरु में चल रही जी-20 बैठक के दौरान रूस ने पश्चिमी देशों, अमेरिका और जी7 देशों को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। रूस ने कहा कि हमें अफसोस है कि जी20 की गतिविधियां सामूहिक रूप से पश्चिमी देशों द्वारा अस्थिर की जा रही हैं और रूस विरोधी पूरी तरह से टकरावपूर्ण तरीके से इस्तेमाल की जा रही है।
एशिया | Feb 26, 2023 11:45 pm IST -
अमेरिका का खुलासा: यूक्रेन पर होगा बड़ा हमला, रूसी फाइटर जेट तैयार, बस पुतिन के आदेश का इंतजार
अमेरिकी जनरल ने चेतावनी दी है कि रूस आगामी कुछ दिनों में यूक्रेन पर खतरनाक हवाई हमला करने की फिराक में है। इसमें रूसी वायु सेना के सैकड़ों लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर हिस्सा लेंगे।
अमेरिका | Feb 26, 2023 03:03 pm IST -
Advertisement
-
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बनवाया अपना क्लोन! बाइडन के संग एक साथ दिखे दो जेलेंस्की, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
रूस-यूक्रेन युद्ध लगातार भीषण होता जा रहा है। युद्ध के 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी दोनों में से किसी भी देश ने नर्मी का कोई संकेत नहीं दिया है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की एक दूसरे की जान के दुश्मन बने हुए हैं। इस युद्ध में कब क्या हो जाए और मौका मिलते ही कौन, किसकी जान ले ले कुछ कह नहीं सकते।
यूरोप | Feb 26, 2023 06:31 pm IST -
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया दावा, इस साल रूस को देखना पड़ सकता है हार का मुंह
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने युद्ध के 1 वर्ष पूरे होने के अगले दिन ट्वीट करके रूस की हार का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि युद्ध के 1 वर्ष हो चुके हैं। मगर यूक्रेन रूस की विशाल सेना से लड़ता रहा है। यूक्रेनी सैनिक आगे भी जंग करते रहेंगे। जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने यूक्रेन पर आतंकी हमला किया है।
यूरोप | Feb 25, 2023 10:45 pm IST -
Advertisement
-
अमेरिका-रूस के बीच संयम स्थापित करने के लिए भारत से हस्तक्षेप की मांग, कहा-पीएम मोदी टाल सकते हैं खतरा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की यूक्रेन यात्रा के बाद बनते परमाणु युद्ध के खतरों के बीच भारत से हस्तक्षेप की मांग की गई है। अमेरिका को कहना है कि भारत को यूएस और रूस के बीच संयम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
अमेरिका | Feb 23, 2023 11:33 pm IST -
24 फरवरी को यूक्रेन में होगी कयामत की रात! रूस ने तैनात कर दी सबसे खतरनाक सतान-2 परमाणु मिसाइल
यूक्रेन युद्ध की बरसी पर कल 24 फरवरी को राष्ट्रपति जेलेंस्की के देश में कयामत की रात आने वाली है। अमेरिका के साथ परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को रोकने वाला समझौता तोड़ने के बाद बृहस्पतिवार को रूस ने अपनी सबसे खतरनाक परमाणु मिसाइल सतान-2 की तैनाती कर दी है। रूस में इसे सुपर हथियार के नाम से जाना जाता है।
एशिया | Feb 23, 2023 11:55 pm IST -
Advertisement
-
अमेरिका ने कहा-यूक्रेन पर हमला करना रूस की रणनीतिक असफलता, पुतिन चुका रहे कीमत
यूक्रेन पर हमला करना रूस की सबसे बड़ी रणनीतिक असफलता थी। यह युद्ध के 1 वर्ष पूरे होने के बाद सिद्ध हो गया है। जी-20 सम्मेलन में भाग लेने भारत आईं अमेरिका की वित्तमंत्री जेनेट येलेन ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस की अर्थव्यवस्था लगातार अलग-थलग हो रही है।
एशिया | Feb 23, 2023 11:55 pm IST -
न्यूक्लियर वॉर के मुहाने पर खड़ी हुई दुनिया, 32 साल बाद पुतिन ने खोली परमाणु परीक्षण साइट
अमेरिका के साथ रूस ने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर रोक लगाने वाले "न्यू स्टार्ट" समझौते को तोड़ने के बाद राष्ट्रपति पुतिन के खतरनाक इरादों ने दुनिया में खलबली मचा दी है। इस समझौते के टूटने के बाद दुनिया न्यूक्लियर वॉर के मुहाने पर आकर खड़ी हो गई है।
एशिया | Feb 23, 2023 11:55 pm IST -
Advertisement
-
रूस के परमाणु हथियार नियंत्रण संधि निलंबित करने से बौखलाया अमेरिका, बाइडन ने कहा-पुतिन ने कर दी बड़ी गलती
रूस-यूक्रेन युद्ध की बरसी से पहले रोजाना घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। जो बाइडन की औचक यूक्रेन यात्रा के बाद रूस तिलिमला उठा है। आक्रोश में आए पुतिन ने पहले राष्ट्र के नाम संबोधन करके यूक्रेन युद्ध के लिए अमेरिका और पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराया।
अमेरिका | Feb 23, 2023 12:01 am IST -
तीसरे विश्व युद्ध की आहट तेज, यूक्रेन पर अमेरिका और पश्चिमी देशों का रुख देख पुतिन ने मांगा चीन का साथ!
यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका और पश्चिमी देशों के खुले समर्थन ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को वैश्विक स्तर पर अपना समर्थन मजबूत करने को मजबूर किया है। तेजी से बदलते वैश्विक हालात के बीच पुतिन ने शी जिनपिंग का साथ मांगा है।
यूरोप | Feb 23, 2023 12:01 am IST -
Advertisement
-
पुतिन ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाने वाली संधि निलंबित की, Nuclear War की आशंका तेज
यूक्रेन युद्ध के 1 वर्ष पूरे होने से पहले ही दुनिया में पैदा हुई नई हलचलों ने सबके होश उड़ा दिए हैं। आगामी 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले के एक वर्ष पूरे हो जाएंगे। हमले की बरसी से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कीव की औचक यात्रा करके रूस का कड़ा संदेश देने का प्रयास किया।
एशिया | Feb 21, 2023 06:40 pm IST -
पुतिन के संबोधन के बाद बोला ड्रैगन...आग में घी डालना बंद करे पश्चिम, यूक्रेन मुद्दे पर भूमिका निभाना चाहता है चीन
राष्ट्र के नाम दिए गए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के संबोधन में यूक्रेन युद्ध के लिए सीधे अमेरिका और पश्चिम देशों को जिम्मेदार ठहराए जाने के बाद चीन का भी वक्तव्य सामने आया है। चीन के विदेश मंत्री चिन गांग ने मंगलवार को कहा कि उनका देश रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष को समाप्त करने में भूमिका निभाना चाहता है।
एशिया | Feb 21, 2023 04:09 pm IST -
Advertisement
-
जो बाइडन की यूक्रेन यात्रा के बाद दुनिया के सामने आए पुतिन, कहा-हम चाहते हैं युद्ध का "शांति" से समाधान
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की औचक यूक्रेन यात्रा के 24 घंटे के अंदर ही रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने यूक्रेन युद्ध के लिए अमेरिका और पश्चिमी देशों को जिम्मेदार ठहराया है। पुतिन ने कहा कि हम इस समस्या को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे।
एशिया | Feb 21, 2023 03:53 pm IST -
यूक्रेन से 1 वर्ष तक लड़ने के बाद भी कम नहीं हुआ है रूस का जखीरा, सऊदी की प्रदर्शनी में बेच रहा हथियार
यूक्रेन से करीब 1 वर्ष से जारी भीषण युद्ध के बाद भी रूस के हथियारों का जखीरा कम नहीं हुआ है। हालांकि युद्ध के दौरान रूस को टैंकों, हेलीकॉप्टरों, ड्रोन, मिसाइलों और फाइटर जेट समेत अन्य हथियारों का भारी नुकसान हुआ है। उन्नत पश्चिमी हथियारों के दम पर यूक्रेन ने रूस के तमाम टैंकों और मिसाइलों को अब तक ध्वस्त किया है।
एशिया | Feb 20, 2023 07:29 pm IST -
Advertisement
-
यूक्रेन युद्ध की बरसी से पहले बाइडन पहुंचे कीव, 500 मिलियन डॉलर के नए पैकेज का ऐलान; कहा-पुतिन को गलत साबित करेंगे
यूक्रेन युद्ध की बरसी से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन कीव पहुंच गए हैं। यूक्रेन की राजधानी में बाइडन ने जेलेंस्की से मुलाकात की और कई अहम क्षेत्रों का जायजा भी लिया। इस दौरान बाइडन ने यूक्रेन को युद्ध में मदद के लिए 500 मिलियन डॉलर के नए रक्षा पैकेज देने के ऐलान किया है।
यूरोप | Feb 20, 2023 07:50 pm IST -
यूक्रेन युद्ध में चीन चोरी-चोरी और चुपके-चुपके कर रहा है ये काम, अमेरिका ने कहा- भुगतना होगा अंजाम
अमेरिका के अनुसार यूक्रेन युद्ध में चीन चोरी-चुपके से रूस की मदद कर रहा है। इसकी जानकारी अब जो बाइडन प्रशासन को हो चुकी है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन युद्ध में चीन कई तरह से पुतिन को मदद मुहैया करा रहे हैं। इसके बाद अमेरिका ने चीन को कड़ी चेतावनी दी है।
अमेरिका | Feb 19, 2023 11:53 pm IST -
Advertisement
-
रूस ने कहा- शांति पर चर्चा को तैयार नहीं हैं पश्चिमी देश, इधर यूक्रेन ने US से मांगा F-16 फाइटर
रूस और यूक्रेन युद्ध के 24 फरवरी को 1 वर्ष हो जाएंगे। मगर अभी तक यह किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सका है। इधर युद्ध लंबा खिंचने के लिए रूस ने पश्चिमी देशों को जिम्मेदार बताया है। रूस का कहना है कि अमेरिका और पश्चिमी देश नहीं चाहते कि यूक्रेन युद्ध खत्म हो।
यूरोप | Feb 19, 2023 07:57 pm IST -
रूस के समर्थन में आया यूरोपीय संघ का यह देश! जेलेंस्की और पुतिन से की युद्ध में शांति की अपील
रूस-यूक्रेन युद्ध को शुरू हुए 1 वर्ष होने को हैं, लेकिन अभी तक इस तबाही का कोई अंत नहीं दिखाई दे रहा। पश्चिमी देश और यूरोपीय संघों की ओर से अब तक युद्ध को रोकने की कोई पहल नहीं की गई है। यही वजह है कि इस युद्ध का अब तक कोई शांति का रास्ता नहीं खोजा जा सका है।
यूरोप | Feb 19, 2023 11:53 pm IST -
अमेरिका ने रूस पर लगाया सबसे गंभीर आरोप, कहा- यूक्रेन में मानवता पर किए बड़े अपराध
रूस और यूक्रेन युद्ध को करीब 1 वर्ष होने को हैं। इस बीच अमेरिका ने रूस पर सबसे गंभीर आरोप लगाया है। अमेरिका का कहना है कि रूस ने यूक्रेन में मानवता पर बड़ा अपराध किया है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शनिवार को कहा कि अमेरिका का मानना है कि रूस ने यूक्रेन में मानवता के खिलाफ अपराध किए हैं।
अमेरिका | Feb 18, 2023 11:41 pm IST -
ब्रिटेन को धूल में मिलाने की बात कहने पर रूस को ललकार, ऋषि सुनक बोले यूक्रेन को देंगे दोगुना हथियार
यूक्रेन युद्ध को लेकर पहली बार रूस और ब्रिटेन पूरी तरह आमने-सामने आ गए हैं। दोनों देश एक दूसरे को धमकी और ललकार देने लगे हैं। अभी हाल में यूक्रेन ने कहा था कि यदि उसे ब्रिटिश मिसाइलें मिल जाती हैं तो वह इनका इस्तेमाल क्रीमिया को उड़ाने में कर सकता है। इस पर रूस आग बबूला हो गया था।
यूरोप | Feb 18, 2023 10:18 pm IST