THEFT
-
पानी मांगने के बहाने घर में घुसा, व्हीलचेयर पर बैठे पति के सामने काट दिया गला, फिर महिला के गहने लेकर भाग गया
आरोपी ने व्हीलचेयर पर बैठे पति के सामने उसकी पत्नी की हत्या कर दी और शरीर से गहने उतारकर ले गया। पति का इलाज करने वाला डॉक्टर जब घर पहुंचा को हत्या के बारे में अन्य लोगों को जानकारी मिली।
क्राइम | Feb 19, 2026, 02:55 PM IST -
हाईकोर्ट के जज समेत तीन घरों में हुई करीब 38 लाख की चोरी, मचा हड़कंप, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
चोरों ने प्रतापगढ़ जनपद के गोंडे गांव में एक साथ तीन घरों को अपना निशाना बनाया और लाखों की ज्वैलरी और नकदी लेकर फरार हो गए। इन तीन घरों में से एक घर इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज का भी है।
उत्तर प्रदेश | Feb 16, 2026, 02:14 PM IST -
'आपकी कार के बोनट से तेल लीक हो रहा है', ध्यान भटकाकर लड़के ने चुराए सोने के गहने, पुलिस ने पकड़ा
Delhi Spray Gang | जाफर नाम के लड़के को कार से सोने के गहने चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने और उसके साथियों ने बोनट से तेल लीक होने का झांसा देकर परिवार का ध्यान भटकाया और केमिकल स्प्रे करके उन्हें कार से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया।
दिल्ली | Feb 14, 2026, 06:53 PM IST -
इस चोर को न सोना चाहिए न चांदी, सूरत में 48 घरों के बाहर से चुराए जूते-चप्पल, CCTV में कैद हुई अनोखी चोरी
गुजरात के सूरत में कई घरों से जूते-चप्पल चोरी का मामला सामने आया है। सीसीटीवी में चोर बोरी लेकर कई लोगों के घरों से जूते और चप्पल चोरी करते दिख रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
गुजरात | Feb 12, 2026, 12:17 PM IST -
पौने 2 करोड़ की चोरी करने वाला चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, पास से 1 किलो 232 ग्राम सोने के आभूषण बरामद
बेंगलुरु में पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। इस चोर के पास से पुलिस ने 1 किलो 232 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं। आइए जानते हैं कि इस चोर को पकड़ा कैसे गया।
राष्ट्रीय | Feb 09, 2026, 06:10 PM IST -
ऑनलाइन गेमिंग की लत ने कराया बड़ा कांड, बच्चे ने मां के 15 लाख के जेवर उड़ा दिए
ऑनलाइन गेमिंग की बुरी लत ने रीवा में एक नाबालिग को अपराध के रास्ते पर लाकर खड़ा कर दिया। बच्चे ने पैसे जुटाने के लिए अपनी ही मां के करीब 15 लाख के गहने चुरा लिया। उसने इन गहनों को अपने दोस्त के घर पर छिपा दिया था।
मध्य-प्रदेश | Feb 09, 2026, 07:32 AM IST -
वकील ने 5 साथियों की मदद से चुराया 3 करोड़ का जीरा, 10 बार ट्रकों में भरकर ले गया
चोरी हुआ जीरा दो व्यापारियों का था, जिन्होंने भंडार गायब होने का पता चलने के बाद 4 जनवरी को उनावा पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
गुजरात | Feb 08, 2026, 11:29 PM IST -
PHOTOS: 'पंखों वाला चोर'! कबूतर उड़ा ले गया 1 लाख रुपये की सोने की चेन, अटक गईं सभी की सांसें
Pigeon Stole Gold Chain | राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना सराफा बाजार में एक कबूतर ज्वेलरी की दुकान से करीब 1 लाख रुपये की सोने की चेन उड़ाकर ले गया। यह अनोखी घटना पूरे बाजार में चर्चा का विषय बन गई।
देश | Feb 05, 2026, 09:26 PM IST -
चोरी करने आए शख्स को पीटकर बुरे फंस गए पीटने वाले, चोर ने उल्टा दर्ज करा दी FIR
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में चोरी के दौरान पकड़े गए चोर अजगर खान ने पिटाई का आरोप लगाते हुए उल्टा लोगों पर FIR दर्ज करा दी है। चोर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने BNS की धारा 118(1) में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय | Feb 05, 2026, 05:33 PM IST -
दिन में रेकी, रात में चोरी! बिजली के तार चुराने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार, 44 लाख रुपये की तार बरामद
पुलिस ने बताया कि आरोपी दिन के समय में रेकी करते थे, लेकिन रात में कटर से तार काटकर चोरी करते थे। आरोपियों के पास से 44 लाख रुपये के तार बरामद हुए हैं।
हरियाणा | Feb 01, 2026, 11:34 PM IST -
थार खरीदने के लिए बच्चों ने चोरी कर लिए 20 लाख रूपये, पुलिस ने 4 नाबालिग लड़कों को पकड़ा
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार बच्चों को अभिरक्षा में लिया है। उनके पास से 20 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। बच्चों ने बताया कि थार खरीदने के लिए उन्होंने पैसे चुराए थे।
क्राइम | Jan 31, 2026, 10:46 PM IST -
एंड्रॉइड डिवाइस होंगे और सेफ, गूगल के नए फीचर्स चोरी होने से बचाएंगे, चोरी हुआ तो पासवर्ड-पिन नहीं खोल पाएंगे
गूगल ने एंड्रॉइड डिवाइसों के लिए एडवांस्ड Theft Protection पेश किया है जिसमें एआई-ऑपरेटेड आइडेंटिटी, मजबूत ऑथेंटिकेशन और एंड्रॉइड 16+ डिवाइसों के लिए बेहतर रिमोट लॉक और रिकवरी टूल शामिल हैं।
न्यूज़ | Jan 28, 2026, 11:38 PM IST -
शुद्ध संस्कारी और धार्मिक! पहले उतारे चप्पल फिर की पूजा, देवी पिंडी के 6 मुकुट और शेषनाग लेकर फरार हुआ चोर-VIDEO
चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें चोर मंदिर में घुसने से पहले चप्पल उतारते हुए दिख रहा है। मंदिर के बाहर हाथ जोड़कर पूजा भी की। चंद पलों में ही चोर मंदिर पर से देवी पिंडी के 6 मुकुट और शेषनाग लेकर फरार हो जाता है।
वायरल न्यूज | Jan 28, 2026, 11:16 AM IST -
नौकर के तकिए से चाबी चुराई, बिस्तर पर बैठकर राधा कृष्ण की तस्वीर फाड़ी और फिर कैश लेकर फरार
सूरत में उद्योगपति के घर हुई चोरी की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें वह चाबी से दरवाजा खोलकर घर में प्रवेश करता हुआ दिख रहा है। इतना ही नहीं वह बिस्तर पर बैठकर आराम से अलमारियों का सामान खंगालता है और फिर नकदी समेत कीमती सामान लेकर फरार हो जाता है।
गुजरात | Jan 26, 2026, 04:30 PM IST -
पुलिस ने सुलझा दिया 'जूतों की चोरी का केस', सरकारी शिक्षक को सौंपे उनके जूते, गुना से आया अनोखा मामला
मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस ने 'जूतों की चोरी का एक केस सुलझा दिया है। पुलिस ने सरकारी शिक्षक के जूतों को बरामद कर के उन्हें सौंप दिया है। आइए जानते हैं इस अनोखे मामले के लिए।
मध्य-प्रदेश | Jan 26, 2026, 09:04 AM IST -
ग्रेटर नोएडा: खाटू श्याम मंदिर में घंटा और ज्योति चोरी, जाते समय भगवान से मांगी माफी, देखें वीडियो
ग्रेटर नोएडा में एक मंदिर में दो चोरों ने मंदिर के घंटे और ज्योति चोरी कर ली। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जाते समय चोर हाथ जोड़कर भी गए।
उत्तर प्रदेश | Jan 25, 2026, 12:06 AM IST -
छत्तीसगढ़ में रातों-रात चोरी हो गया 40 साल पुराना लोहे का पुल, कबाड़ में बेच दिया; पांच गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रातों-रात एक पुल चोरी हो गया। यह पुल करीब 40 साल पुराना बताया जा रहा है, जिसका वजन 10 टन था। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
छत्तीसगढ़ | Jan 24, 2026, 02:29 PM IST -
मऊ: गार्ड को कुर्सी से बांधकर अस्पताल से डायलिसिस मशीन उठा ले गए चोर, CCTV में कैद हुई वारदात
मऊ में चोरों ने एक अस्पताल से डायलिसिस मशीन चोरी कर ली। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। चोरी से पहले उन्होंने गार्ड को एक कुर्सी से बांध दिया था।
उत्तर प्रदेश | Jan 24, 2026, 07:52 AM IST -
सोची समझी साजिश के तहत हो रही थी सबरीमला मंदिर में सोने की चोरी, जांच में हैरान करने वाले खुलासे, 13 लोग गिरफ्तार
जांच में सामने आया है कि सोची समझी साजिश के तहत सबरीमाला मंदिर से सोने की चोरी की जा रही थी। इस मामले में कुल 13 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। जांच में सामने आया है कि केमिकल का इस्तेमाल कर सोने की परत हटाई गई थी।
राष्ट्रीय | Jan 23, 2026, 05:58 PM IST -
दिनदहाड़े हुई नकली लूट का खुलासा, जेवरात बेचकर प्लॉट खरीदने के लिए महिला ने रची थी फर्जी कहानी
झुंझुनूं के मुकुंदगढ़ थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चाकू की नोक पर लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। जांच में सामने आया कि लूट की कहानी पूरी तरह मनगढ़ंत थी।
राजस्थान | Jan 21, 2026, 10:53 AM IST