US PRESIDENT ELECT
-
2 राज्यों में लगातार हार के बावजूद राष्ट्रपति पद के लिए ट्रंप को चुनौती दे रही हैं निक्की हेली, अब हारीं तो...
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नवंबर 2024 की रेस में बने रहने के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी और पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप के सामने डटी हैं। हांलांकि पिछले 2 राज्यों के आंतरिक चुनाव में उन्हें ट्रंप से हार का सामना करना पड़ा। मगर हेली ने हौसला नहीं तोड़ा है।
अमेरिका | Jan 25, 2024 01:40 pm IST -
निक्की हेली पर आया इस शख्स का दिल, न्यू हैम्पशायर में सीधे पूछ लिया-"मुझसे शादी करोगी"?...मिला ये दिलचस्प जवाब
अमेरिका में नवंबर 2024 में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से पहले रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उम्मीदवार बनने की होड़ में शामिल निक्की हेली को पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप से कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है। न्यू हैम्पशायर में निक्की हेली पर एक वोटर का दिल आ गया। उसने सीधे उनका भाषण बीच में रोककर पूछा-"मुझसे शादी करोगी"?
अमेरिका | Jan 24, 2024 09:24 am IST -
Advertisement
-
राष्ट्रपति पद की दौड़ में ट्रंप को बड़ी बढ़त, सबसे अहम रिपब्लिकन प्रतिद्वंदी ने मान ली हार
संयुक्त राज्य अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव का समय धीरे-धीरे पास आ रहा है। इसके साथ ही रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर रेस भी शुरू हो चुकी है।
अमेरिका | Jan 22, 2024 09:18 am IST -
डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी जीत, राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की ओर बढ़ाया बड़ा कदम
ट्रंप ने सोमवार को आयोवा कॉकस में जीत हासिल कर ली है। यहां उन्हें अपने प्रतिद्वंदियों रॉन डीसैंटिस और निक्की हेली से कहीं ज्यादा वोट मिले हैं। ये दोनों ही ट्रंप के विकल्प के तौर पर एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।
अमेरिका | Jan 16, 2024 09:49 am IST -
Advertisement
-
विवेक रामास्वामी के विरोध में उतरे ट्रंप, समर्थकों से वोट न बर्बाद करने की अपील की
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवारी में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप अभी सबसे आगे चल रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि विवेक को वोट देना दूसरे पक्ष को वोट देने जैसा है, इसमें धोखा ना खाएं। ट्रंप ने आगे कहा कि ट्रंप के लिए वोट करें, अपना वोट बर्बाद न करें।
अमेरिका | Jan 15, 2024 08:42 am IST -
कौन है उत्तर कोरिया का दुश्मन नंबर 1, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले किम जोंग ने कहा-"उसे कर देंगे खल्लास"
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की आक्रामकता अमेरिका में इस वर्ष होने वाले राष्ट्रपति चुनावों से पहले बढ़ गई है। उत्तर कोरियाई समाचार एजेंसियों के मुताबिक इस दौरान वह हथियारों के परीक्षण की गति को और तेज कर सकते हैं। किम जोंग ने बता दिया है कि दक्षिण कोरिया उनका दुश्मन नंबर 1 है। उकसाने पर उसे नष्ट करने की धमकी दी।
एशिया | Jan 10, 2024 10:58 am IST -
Advertisement
-
"लोकतंत्र का बलिदान करने को तैयार हैं ट्रंप", जो बाइडेन ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति पर किया तीखा हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डोनॉल्ड ट्रंप को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप "लोकतंत्र का बलिदान करने को तैयार हैं"। बाइडेन ने कहा कि उन्हें सिर्फ सत्ता चाहिए। वह इसके नशे में चूर हैं और इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।
अमेरिका | Jan 06, 2024 02:50 pm IST -
राष्ट्रपति पद के लिए कोर्ट से अयोग्य करार दिए जाने के बाद अब प्रांतीय निर्वाचन से भी बाहर हुए ट्रंप, टूटा सपना
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप को प्रांतीय चुनावों के निर्वाचन में भी बढ़ा झटका लगा है। इस निर्वाचन में भी उनके भाग ले सकने पर रोक लगा दी गई है। इससे पहले अमेरिका की एक अदालत ने ट्रंप को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहरा है, जिसे पूर्व राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
अमेरिका | Dec 29, 2023 12:10 pm IST -
Advertisement
-
अमेरिका में "हिंदू" राष्ट्रपति होने के सवाल पर विवेक रामास्वामी ने दिया ऐसा जवाब कि हो गया वायरल, जानें क्या कहा
अमेरिका में पहली बार हिंदू राष्ट्रपति होने की संभावनाओं को पंख लगने लगे हैं। ऐसे में सवालों का उठना लाजमी है। रिपब्लिकन की ओर से प्रमुख उम्मीदवारों में शुमार विवेक रामास्वामी से अमेरिका में पहली बार हिंदू राष्ट्रपति बनने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्हों ऐसा दिल छू लेने वाला जवाब दिया कि वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है
अन्य देश | Dec 14, 2023 04:36 pm IST -
"हम उन्हें जीतने नहीं दे सकते", डोनाल्ड ट्रंप को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने ऐसा क्यों कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अगर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की दौड़ में नहीं होते तो शायद वह भी दोबारा इस पद के लिए चुनाव नहीं लड़ते।
अमेरिका | Dec 06, 2023 11:49 am IST -
Advertisement
-
US President Election 2024: निक्की हेली ने किया गर्भपात पर बैन का समर्थन, बाइडेन-हैरिस की टीम ने कह दिया चरमपंथी
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवारों की दौड़ में शामिल भारतीय मूल की अमेरिकी नेता निक्की हेली को बाइडेन-हैरिस की टीम ने महिला विरोधी चरमपंथी करार दिया है। हेली ने सत्ता में आने पर गर्भपात पर बैन लगाने का समर्थन किया था।
अमेरिका | Nov 18, 2023 12:56 pm IST -
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जानें क्यों हो रही भारत की चर्चा, इन दो भारतीय मूल के दावेदारों ने उड़ाई सबकी नींद
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव-2024 में इस बार भारत चर्चा के प्रमुख केंद्र में है। आप सोच रहे होंगे कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से भारत का क्या लेना-देना। मगर आपको बता दें कि इस बार भारतीय मूल के दो रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी और निक्की हेली ने तमाम अमेरिकियों की नींद उड़ा दी है।
अमेरिका | Nov 05, 2023 12:11 pm IST -
Advertisement
-
अपनी ही पार्टी के नेता ट्रंप के खिलाफ जमकर बरसीं निक्की हेली, अराजक से लेकर कह डाली ये बात
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव-2024 में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार निक्की हेली ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आडे़ हाथों लिया है। निक्की हेली ने कहा कि यदि ट्रंप इस बार चुनाव जीतते हैं तो यह अमेरिका के लिए घातक होगा। हेली ने कहा ट्रंप अराजक और ड्रामेबाज हैं।
अमेरिका | Oct 29, 2023 01:33 pm IST -
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले ही इस उम्मीदवार ने वापस ले लिया अपना नाम, जानें क्या बताई वजह
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अहम प्रतिद्वंदी और उनकी ही पार्टी रिपब्लिकन के नेता माइक पेंस ने राष्ट्रपति पद की दावेदारी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। इससे डोनाल्ड ट्रंप की राह पहले से काफी आसान हो गई है।
अमेरिका | Oct 29, 2023 01:11 pm IST -
Advertisement
-
आतंकवाद और मुस्लिमों के खिलाफ बेहद सख्त थे ट्रंप, राष्ट्रपति रहते लगाया था ये बैन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस बार सत्ता में आने पर एक विशेष प्रकार के प्रतिबंध को बहाल करने का वादा किया है, जिसे उन्होंने अपने राष्ट्रपति रहते लगाया था। दरअसल ट्रंप ने आतंकवाद के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुस्लिमों की यूएएस यात्रा पर बैन लगा दिया था।
अमेरिका | Oct 29, 2023 12:11 pm IST -
जॉर्जिया चुनाव में हस्तक्षेप मामले में बुरे फंसे ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति और जमानतदार समेत 17 लोग ठहराए गए दोषी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जॉर्जिया चुनाव में हस्तक्षेप के मामले में कोर्ट ने ट्रंप समेत उनके जमानती गारंटर और 17 अन्य लोगों को भी दोषी ठहरा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 से पहले ट्रंप के लिए यह बड़ा झटका है।
अमेरिका | Sep 30, 2023 12:19 pm IST -
Advertisement
-
"अमेरिकी लोकतंत्र के लिए खतरा हैं ट्रंप", जो बाइडेन ने पूर्व राष्ट्रपति को लेकर जानें क्यों कही ऐसी बात
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पूर्व प्रेसिडेंट डोनॉल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। यह हमला ऐसे वक्त में किया गया है, जब अमेरिका में चुनाव होने में ज्यादा वक्त शेष नहीं रह गया है। 2024 चुनाव के मद्देजनर नेता हमलावर हैं। बाइडेन ने अब ट्रंप को लोकतंत्र के लिए खतरनाक बता दिया है।
अमेरिका | Sep 29, 2023 01:21 pm IST -
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप को लगा एक और झटका, अदालत ने उनके इस अनुरोध को कर दिया खारिज
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप को अपीलीय अदालत से भी राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने ट्रंप के उस अनुरोध को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने उस जज के फैसले के खिलाफ अपील की थी, जिसने उनपर धोखाधड़ी करने का आरोप तय किया था।
अमेरिका | Sep 29, 2023 08:50 am IST -
खुद कर चुके 29 बार इस्तेमाल, अब कहा कि बंद कर देंगे H1B वीजा, भारतवंशी विवेक रामास्वामी का अटपटा बयान
हर साल भारत समेत विभिन्न देशों से बड़ी संख्या में लोग काम के लिए अमेरिका जाते हैं। इन्हें H1B वीजा दिया जाता है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति पद की रेस में शामिल विवेक रामास्वामी ने इस सुविधा को खत्म करने की वकालत की है।
अमेरिका | Sep 19, 2023 09:01 am IST -
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दावेदार विवेक रामास्वामी का बड़ा दांव, "मैं सत्ता में आया तो H1B वीजा को खत्म कर दूंगा"
अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव-2024 में ताल ठोक रहे भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने प्रवासियों को आकर्षित करने के लिए बड़ा दांव खेल दिया है। रामास्वामी ने कहा है कि यदि वह राष्ट्रपति बनते हैं तो एच1-बी वीजा को खत्म कर देंगे। इसकी जगह योग्यता से प्रवेश को प्राथमिकता देंगे।
अमेरिका | Sep 17, 2023 02:30 pm IST