1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर में 'भयंकर युद्ध'! लड़ते-लड़ते पुलिस चौकी में घुस गए 12-15 लोग, दरोगा से भी की हाथापाई

कानपुर में 'भयंकर युद्ध'! लड़ते-लड़ते पुलिस चौकी में घुस गए 12-15 लोग, दरोगा से भी की हाथापाई

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jan 25, 2026 11:10 am IST,  Updated : Jan 25, 2026 11:11 am IST

Fight in Kanpur: कानपुर के कल्याणपुर में भीषण जंग हुई। यहां लड़ते-लड़ते 12-15 लोग पुलिस चौकी में घुस गए। उसके बाद दरोगा से भी हाथापाई हुई।

kanpur fight video- India TV Hindi
कानपुर में भीषण लड़ाई का वीडियो वायरल। Image Source : REPORTERS INPUT

Kanpur Fight Video: यूपी में कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की नवशीलधाम पुलिस चौकी के सामने बीते गुरुवार 2 पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष लड़ते-लड़ते पुलिस चौकी के अंदर घुस गए, जहां मौजूद सब-इंस्पेक्टर ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो युवकों ने SI के साथ भी हाथापाई शुरू कर दी। SI ने कंट्रोल रूम पर सूचना देने के बाद पुलिस फोर्स के पहुंचते ही दोनों पक्ष मौके से भाग गए।

पुलिस ने धर दबोचे 2 आरोपी

पुलिस ने बीते शनिवार को 7 नामजद और 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दंगा, स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, सरकारी कार्य में बाधा और पुलिस पर हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। 2 आरोपियों आदित्य पटेल और प्रिंस पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

आपस में भिड़ते दिखे 12-15 लोग

वीडियो में दिख रहा है कि नवशीलधाम पुलिस चौकी के सामने सड़क के किनारे 12-15 लोगों का झुंड आपस में भिड़ रहा है। कोई किसी को धक्का दे रहा है। तो कोई किसी का हाथ मरोड़ रहा है तो कोई किसी को घसीटे लिए जा रहा है। ऐसा मंजर देखने के लिए सड़क किनारे भीड़ भी जमा हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया 'आवारा'

मौका देखकर लोग इस झगड़े का वीडियो भी बनाने लगे। इसमें कोई कहता सुनाई दे रहा है कि अरे ये लोग आवारा लड़के हैं। आवारागर्दी कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। वे जो भी हों, उनको बख्शा नहीं जाएगा। वीडियो के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी और उनके ऊपर सख्ती की जाएगी।

(इनपुट- ज्ञानेंद्र शुक्ला)

ये भी पढ़ें- 

शादी के लिए उतावले हैं तो जरा बचके! यहां डेढ़ महीने में भाग गईं 3 दुल्हनें, चौथी फिराक में थी तो हो गया ऐसा 'कांड'

जालौन में छात्रा की किडनैपिंग पर बवाल! जुड़ा सपा नेता का नाम और अब हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की धमकी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।