1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कुकीज ना मिलने पर कुत्ते ने मालिक को दिखाए ऐसे नखरे, देखते ही हस पड़ेंगे आप

कुकीज ना मिलने पर कुत्ते ने मालिक को दिखाए ऐसे नखरे, देखते ही हस पड़ेंगे आप

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 06, 2021 11:11 pm IST,  Updated : Jul 06, 2021 11:15 pm IST

सोशल मीडिया पर 14 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुत्ता अपने मालिक से कुकीज पाने के लिए नखरे करता हुआ दिखाई दे रहा है।

Viral video - India TV Hindi
Viral video  Image Source : TWITTER/BUITENGEBIEDEN

नखने करना किसे पसंद नहीं होता। हर कोई नखरे करके सामने वाले व्यक्ति का अटैंशन पाने की कोशिश करता है। लेकिन क्या आपने किसी पालतू कुत्ते को नखरे करते हुए देखा है। अरे जनाब..आप सही पढ़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर 14 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुत्ता अपने मालिक से कुकीज पाने के लिए नखरे करता हुआ दिखाई दे रहा है। 

इस वीडियो को Buitengebieden नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक महिला सोफे पर बैठी हुई है। उसके ठीक बगल में सोफे पर उसका पालतू कुत्ता बैठा हुआ है। ये महिला कुत्ते को दिखाकर कुकीज खा रही है। कुत्ता महिला को देखता है और फिर सोफे पर उछलने लगता है। इसके बाद वो फिर से महिला की तरफ बड़ी उम्मीद से देखता है। जब महिला उसे फिर भी कुकीज खाने को नहीं देती है तो कुत्ता सोफे को और जोर से हिलाने लगता है। 

वीडियो में आप देखेंगे कि महिला कुत्ते को ऐसा करता देख हल्का सा हसती है और कुकीज का पैकेट जमीन पर रख देती है। जिसके बाद कुत्ता तुरंत नीचे पैकेट के पास चला जाता है। इस वीडियो पर लगातार यूजर्स कमेंट्स कर रहे हैं और इस कुत्ते को नखरे वाला कुत्ता बता रहे हैं। 

यूजर्स के कमेंट्स...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।