1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. खरगोश पर शिकार करने आया था शिकारी, खरगोश ने भरी ऐसी कुलांचें, बिगड़ा सारा खेल

खरगोश पर शिकार करने आया था शिकारी, खरगोश ने भरी ऐसी कुलांचें, बिगड़ा सारा खेल

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 01, 2021 06:12 pm IST,  Updated : Jun 01, 2021 06:12 pm IST

इसे कहते हैं हाथ आया पर मुंह न लगा। शिकारी कहे जाने वाले बाज के हाथों से यूं निकल भागा खरगोश। 

falcon attack- India TV Hindi
falcon attack Image Source : TWITTER/@AFAF66551

जंगल का नियम है कि एक जानवर शिकार करता है और एक जानवर को शिकार होना पड़ता है। पेट भरने के लिए लगभर हर जानवर को शिकार पर ही निर्भर करना पड़ता है लेकिन कई बार शिकार ऐसा खेल खेल जाता है कि शिकारी हाथ मलता रह जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा तब देखने को मिला जब शिकारी बाज के हाथों से एक फुर्तीला खरगोश निकल गया। इस हैरतअंगेज वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और इसी वजह से यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

इस वीडियो को ट्विटर पर लाइफ एंड नेचर नामक चैनल पर पोस्ट किया गया है। इसका कैप्शन दिया गया है - Falcon fails to hunt rabbit

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक खरगोश पर अटैक करने के लिए शिकारी बाज नीचे उड़ान भरता हुआ आता है और खरगोश पर झपट्टा मारता है। लेकिन बाज शिकार करने के लिए मशहूर है तो खरगोश भी अपनी फुर्ती के लिए मशहूर है। बाज जब खरगोश पर झपट्टा मारता है तो खरगोश गजब की फुर्ती दिखाता है और लंबी लंबी कुलांचे मारते हुए उसके पंजों से निकल भागता है। बाज फिर कोशिश करता है और खरगोश को अपने शिकंजे में लेने की कोशिश करता है लेकिन खरगोश भी हिम्मत नहीं हारता और लंबी कूद मार मार कर बाज के शिकंजे से निकल भागता है। 

इस रोमांचक वीडियो को देखकर लोग हैरत में आ रहे हैं। शिकारी बाज की तेजी, ताकत और चालाकी के साथ साथ उसकी तीखी नजर भी लोगों को भा रही है। वहीं खरगोश की चालाकी, फुर्तीला पन देखकर भी लोग हैरान हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।