1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'मुश्किल हालातों में भी हंसने को मजबूर कर रही है ये फोटो, जरा संभलकर!

'मुश्किल हालातों में भी हंसने को मजबूर कर रही है ये फोटो, जरा संभलकर!

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 01, 2021 09:43 am IST,  Updated : May 01, 2021 09:43 am IST

सोशल डिस्टेंसिंग का ये तरीका मजेदार भले ही हो लेकिन ये खतरनाक हो सकता है। इसलिए सामान्य तरीके से ही उचित दूरी बनाकर रखें। 

viral photo- India TV Hindi
viral photo Image Source : TWITTER/@ANANDMAHINDRA

कोरोना का कठिन काल है। लगातार लोगों के मरने की खबरें आ रही है और ऐसे हालात में बचने के लिए मास्क और उचित दूरी ही एकमात्र बचाव का जरिया है। ऐसे में आनन्द महिंद्रा का एक ट्वीट लोगो के चेहरे पर हंसी भी ला रहा है और एक बड़ा संदेश भी दे रहा है। 

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनन्द महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया है। इस फोटो में दो बाइक सवार अपने गले में सीढी डालकर एक निश्चित दूरी बनाकर चलते देखे जा रहे हैं। इसे कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का तरीका बताया जा रहा है। 

आनन्द महिंद्रा ने लिखा है कि इसे देखकर मेरे चेहरे पर हंसी आ गई है। लेकिन ये बचाव से ज्यादा नुकसान भी कर सकता है। 

आनन्द महिंद्रा ने एक तरह से सही ही लिखा है। ये तरीका मजेदार भले ही हो सकता है लेकिन ये खतरनाक तो है ही। इससे न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी  खतरे में आ सकती है।

हालांकि मजाकिया एंगल से देखा जाए तो हंसी आ रही है। क्योंकि जो सीढ़ी दूरियां कम करती है , उसी सीढ़ी के जरिए दूरिया बनाए रखने के जतन किए जा रहे हैं।

हालांकि लोग चाहें तो सीढ़ी के बगैर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर सकते हैं। ये बेहद आसान काम है और इस कठिन काल में जिंदगी बचा रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।