1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: 6 फीट से ज्यादा लंबा होना चाहता था शख्स, खर्च कर डाले इतने लाख रुपए, जानकर होगी हैरानी

Viral: 6 फीट से ज्यादा लंबा होना चाहता था शख्स, खर्च कर डाले इतने लाख रुपए, जानकर होगी हैरानी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2021 08:34 am IST,  Updated : Jan 21, 2021 08:38 am IST

कुछ लोग अपने कम कद को लेकर हमेशा तनाव में रहते हैं। ये शख्स तो अच्छा खासा लंबा था लेकिन फिर भी इसने लंबाई बढ़ाने के लिए खर्च कर डाले 55 लाख रुपए।

alfanso floares- India TV Hindi
alfanso floares Image Source : FB@LIMBPLASTX INSTITUTE

यूं तो लंबाई कम होना कोई अपराध नहीं है लेकिन फिर भी दुनिया में अधिकतर लोग चाहते हैं कि वो लंबे हों। लेकिन हर बार ऐसा नहीं हो पाता। वंशानुगत कारणों व अन्य कई वजहों से कुछ लोग छोटे कद के रह जाते हैं और कुछ लोग लंबे हो जाते हैं। कई लोग लंबाई की चाहत में न जाने कितनी मेहनत कर डालते हैं।

ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां लंबाई पाने की चाहत में एक शख्स ने 55 लाख रुपए खर्च कर डाले। गजब बात ये है कि ये शख्स पहले से ही लंबा है और इसने महज छह इंच की लंबाई ज्यादा करवाने के लिए 55 लाख रुपए खर्च किए। ये खबर जानने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं। 

प्रेमी की चालाकी पकड़ने के लिए अपनाया अनोखा तरीका, चंद घंटों में Viral हुआ Video

मामला अमेरिका के टेक्सास प्रांत का है, डेली मेल के मुताबिक यहां एक शख्स जो पहले से ही पांच फुट 11 इंच का है, उसने छह इंच और लंबा होने के  लिए कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई जिससे उसकी लंबाई छह इंच बढ़कर 6 फीट एक इंच हो गई। 28 साल के अलफांसो फ्लोरस की हमेशा से चाहत थी कि वो छह फुट से ज्यादा लंबा हो। इससे पहले अलफांसो ने छह फीट लंबा होने के कई जतन किए। जिम किया, स्ट्रेचिंग की, और भी कई तरीके जिनसे लंबाई बढ़ सकती हो, करके देखे लेकिन उसकी लंबाई 5 फीट 11 इंच तक रही।

Viral : बस में बैठ गाने सुन रहा था लड़का, महिला ने सीट मांगी और फिर...Video देखकर करेंगे सैल्यूट

थक हारकर अलफांसो लिंब सर्जरी करवाने के लिए लॉस वेगास पहुंच गया। लिंब सर्जरी के तहत पैर और थाई बोन की सर्जरी करके छह इंच तक लंबाई बढ़ाई जा सकती है। अलफांसो ने इसके लिए पैसे एकत्र किए और पिछले साल अगस्त में लॉस वेगास में उसकी लिंब सर्जरी हुई। सर्जरी से पहले और बाद के फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अलफांसो की लंबाई छह फीट से ज्यादा हो गई, जिसका सपना उसने बचपन से देखा था। हालांकि इस सर्जरी के लिए अलफांसो को करीब 55 लाख रुपए खर्च करने पड़े जो काफी ज्यादा है।  

Viral Video: जंगल में दो 'बहनों' के बीच हुई जबरदस्त फाइट, यूजर बोले : छोरियां हाथ से निकल गईं

Viral : पांच साल से पिंजरे में कैद है लड़की, बोरे से बने कपड़े पहनती है, इसकी वजह जान पिघल जाएगा आपका दिल

Viral : नई नवेली सड़क पर स्कूटी समेत जा चढ़ी लड़की, यूजर बोले : वो स्त्री है, कुछ भी कर सकती है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।