1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये क्या चचा ने बकरी गाड़ी बना डाली, बैठकर सफर का खूब लिया आनंद

ये क्या चचा ने बकरी गाड़ी बना डाली, बैठकर सफर का खूब लिया आनंद

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 03, 2023 12:53 pm IST,  Updated : Feb 03, 2023 12:53 pm IST

सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो बकरियां एक गाड़ी को मिलकर खिंच रही हैं। उस गाड़ी में खुद वह बुजुर्ग बैठकर सफर कर रहा है।

बुजुर्ग ने देसी जुगाड़ से बना दी बकरी गाड़ी।- India TV Hindi
बुजुर्ग ने देसी जुगाड़ से बना दी बकरी गाड़ी। Image Source : TWITTER

अभी तक तो आपने बैलगाड़ी और घोड़ागाड़ी देखी होंगी और कुछ लोगों ने उनकी सवारी भी की होगी। लेकिन क्या आपने कभी बकरी गाड़ी देखी है। नहीं देखी होगी। देखना छोड़िए इसकी कल्पना करना भी बहुत मुश्किल है पर आज आपको हम एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमें आप शायद पहली बार बकरी गाड़ी देखेंगे। सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो बकरियां एक गाड़ी को मिलकर खिंच रही हैं। उस गाड़ी में खुद वह बुजुर्ग बैठकर सफर कर रहा है। 

देसी जुगाड़ से बना दी बकरी गाड़ी

वीडियो को अगर आप ध्यान से देखें तो आपको दिखेगा कि दो बकरियों, साइकिल के पहियों और लकड़ी से बनी जुगाड़ गाड़ी पर वह बुजुर्ग बैठकर सफर कर रहा है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स हैरान हैं, वहीं कुछ लोग कमेंट कर बोल रहें कि यह सिर्फ इंडिया में ही देखने को मिल सकता है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह बकरी पर अत्याचार है।  हजारों बार देखा जा चुका है।

वीडियो देख यूजर्स भड़के

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @lsawarmal नाम के यूजर ने 17 दिसंबर को पोस्ट किया था। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 37 लाख से अधिक व्यूज और 1 लाख 38 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस वीडियो को देखकर कोई कैसे हंस सकता है। जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति जो कि कम से कम 70 किलो का होगा वह इन जानवरों पर कैसा अत्याचार कर रहा है। वहीं एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि बुढ़ापे में बुढे का दिमाग हिल गया है। जबकि एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि बुढे को नरक में जाने से कोई नहीं रोक सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।