1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने लुंगी में फंसाकर चलाए रॉकेट, Video देख यूजर्स ने कहा- खतरों के खिलाड़ी

शख्स ने लुंगी में फंसाकर चलाए रॉकेट, Video देख यूजर्स ने कहा- खतरों के खिलाड़ी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 15, 2023 03:08 pm IST,  Updated : Feb 15, 2023 03:08 pm IST

वीडियो में एक शख्स अपनी लुंगी में रॉकेट फंसाकर चलाते हुए दिख रहा है। रोमांच से भरा इस वीडियो को देखकर यूजर्स ने शख्स के डेयरिंग को सलाम किया।

वीडियो में एक शख्स अपनी लुंगी में रॉकेट फंसाकर चलाते हुए दिख रहा है।- India TV Hindi
वीडियो में एक शख्स अपनी लुंगी में रॉकेट फंसाकर चलाते हुए दिख रहा है। Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक धमाकेदार वीडियो देखने को मिल रहा है। जिसे देखकर यूजर्स के मुंह खुला का खुला रह गया। ऐसा वीडियो आपने भी कभी नहीं देखा होगा। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स अपनी लुंगी में रॉकेट फंसाकर चलाते हुए दिख रहा है। रोमांच से भरा इस वीडियो को देखकर यूजर्स ने शख्स के डेयरिंग को सलाम किया। 

लुंगी में फंसाकर चला रहे थे रॉकेट

आमतौर पर रॉकेट दिवाली पर जलाया जाता है। आपने देखा होगा कि रॉकेट को जब बच्चे जलाते हैं तो उसे थोड़ी दूरी से ही जलाते हैं। ताकी पटाखे से किसी को चोट न लग जाए या कोई आग की चपेट में न आ जाए। लेकिन भईया यहां वीडियो में आपको एक चच्चा दिख रहे हैं, जो अपनी लुंगी में रॉकेट फंसाकर चला रहे हैं। इसी के साथ आप देख सकते हैं कि उन्होंने रॉकेट का जखिरा अपने पॉकेट में रखा है। 

वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 28 लाख से ज्यादा व्यूज और 2 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो को सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर प्रभु परबा नाम के एक शख्स ने अपने अकाउंट पर पोस्ट किया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।