1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. VIDEO: मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के लिए मिला इतना ज्यादा डोनेशन, कैश गिनते गिनते थक गई मशीन

VIDEO: मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के लिए मिला इतना ज्यादा डोनेशन, कैश गिनते गिनते थक गई मशीन

 Reported By: Onkar Sarkar Edited By: Kajal Kumari
 Published : Dec 09, 2025 08:01 am IST,  Updated : Dec 09, 2025 01:21 pm IST

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर लोगों ने काफी संख्या में दान दिया है। दो ही दिन में बैंक खाते में दो करोड़ से अधिक कैश जमा किए गए हैं।

मस्जिद निर्माण के लिए...- India TV Hindi
मस्जिद निर्माण के लिए मिले कैश Image Source : REPORTER

मुर्शिदाबाद: मुस्लिम समुदाय के लोग हुमायूं कबीर की मुर्शिदाबाद में बनने वाली नई बाबरी मस्जिद के लिए देश के कोने कोने से पैसा दान कर रहे हैं। सोमवार को डोनेशन बॉक्स खोलने का दूसरा दिन था। दूसरे दिन भी कुल 30 लोगों को डोनेशन बॉक्स से निकले पैसे को गिनने के काम में लगाया गया था। रविवार को भी डोनेशन बॉक्स से निकले 37 लाख 33 हज़ार रुपए गिने गए थे। सोमवार को 38 लाख 34 हजार 573 रुपए गिने जा चुके हैं।

देखें वीडियो

हुमायूं कबीर के शक्ति नगर वाले घर के ऑफिस में गिने गए 2 दिन का कुल कैश अमाउंट 75 लाख 67 हजार 573 रुपए है। इसके अलावा बैंक खाते के जरिए भी लोग दान कर रहे हैं। सोमवार की दोपहर तक बैंक खाते में दो करोड़ 10 लाख से अधिक रुपये जमा हो चुके हैं।

मस्जिद निर्माण के लिए मिले कैश
Image Source : REPORTERमस्जिद निर्माण के लिए मिले कैश

मुर्शिदाबाद में बनने वाली बाृबरी मस्जिद के लिए जुटाए जा रहे चंदे का एक वीडियो भी सामने आया है। इसकी आधारशिला रखने वाले विधायक हुमायूं कबीर ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कुछ लोग नोट गिनते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि शिलान्यास समारोह में अबतक 11 पेटी चंदा इकट्‌ठा हुआ, जिसे गिनने के लिए 30 लोग और नोट गिनने की मशीन लगानी पड़ी है।

मस्जिद निर्माण के लिए मिले कैश
Image Source : REPORTERमस्जिद निर्माण के लिए मिले कैश

हुमायूं कबीर का यू टर्न-कहा इस्तीफा नहीं दूंगा

टीएमसी से निलंबित किए गए विधायक और शनिवार को मुर्शीदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर ने सोमवार को अपने स्टैंड से यू-टर्न ले लिया और कहा है कि वो पश्चिम बंगाल विधानसभा से इस्तीफा नहीं देंगे। इससे पहले उन्होंने कहा था कि मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद जैसी मस्जिद की नींव रखने के कुछ दिन बाद विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। लेकिन मस्जिद की नींव रखने के दो दिन बाद ही हुमायूं कबीर अपने स्टैंड से पलटते हुए दिख रहे हैं।  मुर्शिदाबाद जिले के भरतपुर से विधायक हुमायूं कबीर ने कहा, "अब मेरे इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं है। मैं विधायक पद से इस्तीफा नहीं दे रहा हूं।"

ये भी पढ़ें:
मुर्शिदाबाद में नई 'बाबरी मस्जिद' के निर्माण की मुहिम तेज, 6 दिसंबर को नींव रखे जाने के बाद 10 लाख ईंटें और 3 करोड़ चंदा जुटा
बाबरी मस्जिद की तरह यहां रखी गई नए राम मंदिर की नींव, साथ में अस्पताल-स्कूल का भी होगा निर्माण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।