1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. New Epidemic!: कोरोना के बीच इस देश में फैली नई बीमारी, 155 लोगों की हो चुकी है मौत

New Epidemic!: कोरोना के बीच इस देश में फैली नई बीमारी, 155 लोगों की हो चुकी है मौत

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jun 19, 2022 07:21 pm IST,  Updated : Jun 19, 2022 07:21 pm IST

New Epidemic!: दुनिया के कई देशों में कोरोना के बाद नई बिमारियों ने दस्तक दे दी है। अभी कोरोना का कहर थमा भी नहीं था कि मंकीपॉक्स जैसी बीमारी आ गई। अब इस देश में मंकीपॉक्स के बाद एक और नई बीमारी ने जन्म लिया है। बता दें कि इस बीमारी से अब तक 155 लोगों की मौत हो चुकी है।

Lassa Fever- India TV Hindi
Lassa Fever

Highlights

  • कोरोना के बाद नई बीमारियों ने कई देशों को अपने चपेट में ले लिया है
  • अफ्रिका के इस देश में नई बीमारी से अब तक 155 लोगों का मौत हो चुकी है
  • एक से तीन हफ्तों के बीच दिखाई देते हैं इस नई बीमारी के लक्षण

New Epidemic!: दुनिया के कई देशों में कोरोना के बाद नई बिमारियों ने दस्तक दे दी है। अभी कोरोना का कहर थमा भी नहीं था कि मंकीपॉक्स जैसी बीमारी आ गई। अब इस देश में मंकीपॉक्स के बाद एक और नई बीमारी ने जन्म लिया है। बता दें कि इस बीमारी से अब तक 155 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी में वायरल फीवर होता है और यह चूहों से फैलता है। चूहों के मल-मूत्र से दूषित भोजन या घरेलू सामान के संपर्क में आने से व्यक्ति इस बीमारी से संक्रमित हो जाता हैं। यह बीमारी पश्चिम अफ्रीका के कुछ हिस्सों में फैली हुई है।

चलिए अब बताते हैं आपको इस नई बीमारी के बारे में - दरअसल, यह बिमारी नाइजीरिया देश में फैली हुई है और इस बीमारी का नाम है लासा फीवर। नाइजीरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के अनुसार देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या अब तक कुल 155 हो चुकी है। अभी यह देश मंकीपॉक्स के कहर से जूझ ही रहा था कि अब एक और बीमारी ने इसकी परेशानियां बढ़ा दी है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी ने कहा कि इस साल की शुरूआत से 4,939 संदिग्ध मामलों के साथ बीमारी के 782 मामलों की पुष्टि हुई है। 24 राज्यों में कम से कम एक मामला दर्ज किया गया है। इस साल तीन प्रांतों ओंडो, ईदो और बाउची में बीमारी के 68 प्रतिशत मामले सामने आए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, लासा बुखार एक तेजी से फैलने वाला वायरल रक्तस्रावी बीमारी है। लासा का संबंध एरिनावायरस से होता है।

क्या हैं लासा बुखार के लक्षण?

यह वायरस चूहों से फैलता है। चूहों के मल-मूत्र से दूषित भोजन या घरेलू सामान के संपर्क में आने से व्यक्ति इस बीमारी से संक्रमित हो जाता हैं। यह बीमारी पश्चिम अफ्रीका के कुछ हिस्सों में फैली हुई है। लासा बुखार के लक्षण मलेरिया के तरह ही हैं। ये लक्षण वायरस के संपर्क में आने के एक से तीन हफ्तों के बीच दिखाई देते हैं। इसमें बुखार, थकान, कमजोरी और सिरदर्द जैसी शिकायत होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश