1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में भूकंप, शिचुआन प्रांत में मध्यम तीव्रता के लगे झटके

चीन में भूकंप, शिचुआन प्रांत में मध्यम तीव्रता के लगे झटके

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 03, 2020 10:35 am IST,  Updated : Feb 03, 2020 10:35 am IST

दक्षिण पश्चिम चीन के शिचुआन प्रांत के क्युइंगबाइजिआंग जिले में सोमवार को 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

china earthquake- India TV Hindi
china earthquake Image Source : PTI

बीजिंग। चीन के पश्चिमी छोर पर एक मध्यम तीव्रता के भूकंप की खबर है। दक्षिण पश्चिम चीन के शिचुआन प्रांत के क्युइंगबाइजिआंग जिले में सोमवार को 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने स्थिति से निपटने के लिए अपात कदम उठाए हैं। चीनी भूकंप नेटवर्ट केन्द्र (सीईएनसी) के अनुसार भूकंप का केन्द्र 30.74 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 104.46 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 21 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। 

भूकंप प्रभावित क्षेत्र के लिए कुल 150 राहतकर्मी और 34 वाहन भेजे गए हैं। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने अथवा संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। जिनतांग काउंटी के निवासी जेहांग शुन ने शिन्हुआ को बताया,‘‘भूकंप के झटके 10 से ज्यादा सेकेंड के लिए महसूस हुए और मेरा पलंग हिल रहा था।’’ 

प्रांत की राजधानी के चेंगदू शहरी इलाके में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यह स्थान भूकंप के केन्द्र से 38 किलोमीटर दूर है। एक निवासी ने बताया कि भूकंप के बाद बहुत से लोग घरों के बाहर ही रहे और चेहरों पर मास्क लगाए हुए थे। कुछ लोगों ने कार के अंदर रजाई ओढ़ कर रात बिताई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश